हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AI समिट प्रोटेस्ट मामले में बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस के 5 कार्यकर्ताओं को 3 दिन की पुलिस कस्टडी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि ईरान फिर से न्यूक्लियर हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है। उधर क्यूबा ने US-रजिस्टर्ड स्पीडबोट से हुई झड़प में की 4 लोगों की हत्या हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर रूस से युद्ध को लेकर बातचीत की है।

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

22:59 (IST) 26 Feb 2026

Breaking News in Hindi LIVE: डर का माहौल बनाना CM हिमंत बिस्वा सरमा का हथियार है- गौरव गोगोई

Breaking News in Hindi LIVE: गोलाघाट: असम कांग्रेस के प्रेसिडेंट और MP गौरव गोगोई ने कहा, "हमने गोलाघाट से 'समय परिवर्तन यात्रा' शुरू की है। डर का माहौल बनाना CM हिमंत बिस्वा सरमा का हथियार है। वह इससे अपने करप्शन को छिपाते हैं। जब असम में डर का यह माहौल खत्म हो जाएगा, तो CM अपनी कुर्सी खो देंगे। 'समय परिवर्तन यात्रा' का यही मकसद है, असम में BJP द्वारा बनाए गए डर के माहौल को खत्म करना..."

22:33 (IST) 26 Feb 2026

Breaking News in Hindi LIVE: NCERT की किताब में हुआ ज्यूडिशियरी चैप्टर को लेकर विवाद

Breaking News in Hindi LIVE: NCERT की किताब में ज्यूडिशियरी वाले विवादित चैप्टर पर विवाद: एजुकेशन मिनिस्ट्री ने इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री (I&B) के सेक्रेटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री (MeitY) के सेक्रेटरी को लेटर लिखकर डिजिटल प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए वापस ली गई टेक्स्टबुक को वितरण से रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा है.

21:36 (IST) 26 Feb 2026

Breaking News in Hindi LIVE: VB-G RAM G के खिलाफ कांग्रेस लोगों को भड़का रही- विनोद भयाना

Breaking News in Hindi LIVE: चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा बजट सेशन 2026 के दौरान हाल ही में पेश किए गए VB-G RAM G एक्ट 2025 का कांग्रेस नेताओं द्वारा बॉयकॉट किए जाने पर हरियाणा के MLA विनोद भयाना ने कहा, "VB-G RAM G, जिसके खिलाफ वे सड़कों पर उतरकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं, लोगों को बरगला रहे हैं और प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं। आज BJP इस मुद्दे को एक प्रपोज़ल के तौर पर विधानसभा में लाई। उन्हें आज चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए था, लेकिन उन्हें कमियां भी बतानी चाहिए थीं। जब यह प्रपोज़ल आया, तो उन्होंने इसका भी बॉयकॉट किया। इसका मतलब है कि PM मोदी की स्कीम पूरी तरह से वर्कर के हक में और वर्कर के हित में है। आज जब उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा, तो उन्होंने इसका बॉयकॉट किया। इसका साफ मतलब है कि वे सिर्फ झूठ बोलते हैं और जनता को गुमराह करते हैं।"

21:06 (IST) 26 Feb 2026

Breaking News in Hindi LIVE: दिल्ली के वोटरों ने BJP का 27 साल का वनवास खत्म किया- बांसुरी स्वराज

Breaking News in Hindi LIVE: दिल्ली: BJP MP बांसुरी स्वराज ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि दिल्ली के वोटरों ने BJP का 27 साल का वनवास खत्म किया और प्रधानमंत्री मोदी की विकास की गारंटी पर भरोसा करके और वह जनादेश देकर, नतीजतन यहां डबल इंजन की सरकार आई है... मैं BJP के हर कार्यकर्ता और सभी को बधाई देती हूं कि BJP की डबल इंजन सरकार के काम का एक साल पूरा हो गया है... आप दिल्ली के किसी भी विधानसभा क्षेत्र को देख लीजिए, मुख्यमंत्री ने कम से कम 100 करोड़ के काम करवाए हैं, और ऐसे काम हो रहे हैं जिनसे दिल्ली तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रही है..."

19:18 (IST) 26 Feb 2026

Breaking News in Hindi LIVE: पीएम मोदी इजरायल से भारत के लिए हुए रवाना

Breaking News in Hindi LIVE: इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तेल अवीव एयरपोर्ट पर विदा करते हुए, जब वे 2 दिन के दौरे के बाद भारत के लिए रवाना हो रहे थे.

17:42 (IST) 26 Feb 2026

Breaking News in Hindi LIVE: NCP की नेशनल प्रेसिडेंट चुनी गईं सुनेत्रा पवार

Breaking News in Hindi LIVE: महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा पवार को NCP का नेशनल प्रेसिडेंट चुना गया, पार्टी लीडर प्रफुल्ल पटेल ने अनाउंस किया.

15:59 (IST) 26 Feb 2026

Breaking News in Hindi LIVE: उत्तर बंगाल में एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके

Breaking News in Hindi LIVE उत्तर बंगाल में एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. सिलीगुड़ी समेत दार्जिलिंग-जलपाईगुड़ी में भी हल्के झटके महसूस किए गए. सिक्किम में 20 दिनों में 50 से अधिक झटके महसूस किए गए.

14:13 (IST) 26 Feb 2026

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: मालेगांव नगर निगम कार्यालय में नमाज पढ़ने पर FIR दर्ज

महाराष्ट्र के मालेगांव नगर निगम कार्यालय में नमाज पढ़ने पर 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। पुलिस का कहना है कि नगर निगम कार्यालय में बिना अनुमति के एकत्र होकर नमाज पढ़े जाने की घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

13:25 (IST) 26 Feb 2026

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: यूथ कांग्रेस के महासचिव की जमानत पर फैसला सुरक्षित

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के महासचिव निगम भंडारी की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है, जो कल सुनाया जाएगा।

12:51 (IST) 26 Feb 2026

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: विधानसभा में हुई महाविकास अघाड़ी की अहम बैठक

महाविकास अघाड़ी की अहम बैठक आज महाराष्ट्र विधानसभा भवन में हुई। इसमें तीनों दलों के नेताओं ने शिकरत की। इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर फैसला किया गया। संख्या बल के अनुसार महाविकास आघाड़ी को राज्यसभा की एक सीट मिल सकती है, लेकिन गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस, शिवसेना ठाकरे, और NCP शरद पवार भी इस एक सीट पर अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं।

11:41 (IST) 26 Feb 2026

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: सुनेत्रा पवार का नाम NCP अध्यक्ष के लिए फाइनल

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुनेत्रा पवार का नाम पार्टी की ओर से तय कर लिया गया है। आज शाम 5 बजे वर्ली स्थित NSCI Dome सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस मौके पर पार्टी के विधायक, सांसद और प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

10:48 (IST) 26 Feb 2026

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा

महाराष्ट्र के ठाणे के कल्याण पश्चिम के वरटेक्स क्षेत्र में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार 4 पहिया वाहन से ड्राइवर का कंट्रोल अचानक बिगड़ गया, जिसके बाद उस वाहन ने सड़क पर खड़ी 3 से 4 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए, हैं, जिनमें से 2 गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 2 दोपहिया वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में आरोपी कार चालक डॉ. संजय बेंडेल को खडकपाडा पुलिस थाने के पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है।

10:06 (IST) 26 Feb 2026

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: लखनऊ के दुबग्गा में चाय की दुकान पर खूनी संघर्ष

लखनऊ के दुबग्गा में चाय की दुकान पर खूनी संघर्ष कहासनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले। बेखौफ दबंगों ने एक युवक को धारदार हथियारों से पीट-पीट कर लहूलुहान किया। बेखौफ दबंगों ने इतना उत्पात मचाया कि खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटन से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दुबग्गा थाने का घेराव किया है।

09:26 (IST) 26 Feb 2026

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: अमेरिका और ईरान के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर तीसरे दौर की बातचीत आज होगी। तनावपूर्ण माहौल में हो रही इस वार्ता पर दुनिया भर की नजरें टिकी हैं। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के बीच यह बातचीत होगी। ओमान इस वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

बातचीत से ठीक पहले ट्रंप ने अपने SOTU संबोधन में ईरान को किसी भी हालात में न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देने का संकल्प लिया है। वहीं ईरान चाहता है कि शांतिपूर्ण कार्यों के लिए उसे यूरेनियम संवर्धन से न रोका जाए। आज की बातचीत आगे बढ़ती है और किसी ठोस रूपरेखा पर हस्ताक्षर होते हैं तो यह युद्ध की आशंका कम होगी।

08:58 (IST) 26 Feb 2026

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: NCERT किताब विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 8 की NCERT की किताब में जुड़े चैप्टर पर स्वतः संज्ञान लिया है और आपत्ति जताई। आज इस मामले में सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली भी रहेंगे।

08:25 (IST) 26 Feb 2026

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन

प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन है। आज दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। प्रधानमंत्री मोदी आज प्रधानमंत्री नेतन्याहू से प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें रक्षा सौदा फाइनल हो सकता है। दोपहर सवा 12.15 बजे वे यादवेशम जाएंगे। दोपहर एक बजे इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोपहर 2.40 बजे प्रधानमंत्री नेतन्याहू से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोपहर साढ़े 3 बजे होटल किंग डेविड में दोनों राष्ट्राध्यक्ष जॉइंट स्टेटमेंट जारी करेंगे। शाम करीब 6 बजे वे दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

07:55 (IST) 26 Feb 2026

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज से कनाडाई प्रधानमंत्री का भारत दौरा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर मुंबई पहुंच रहे हैं। इस यात्रा को जस्टिन ट्रूडो के समय पटरी से उतरे संबंधों को रीसेट करने के लिहा से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री कार्नी मुंबई पहुंचेंगे। यहां वे प्रमुख बिजनेस लीडर्स और इन्वेस्टर्स से मिलेंगे और आर्थिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। उनकी यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण दिन 2 मार्च को होगा, जब कार्नी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत के बाद मार्क कार्नी अपनी 10 दिवसीय यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया और फिर जापान भी जाएंगे।

नमस्कार, आज 26 फरवरी दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत यात्रा पर आ रहे हैं और वे 7 मार्च तक भारत में ही रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे का भी आज दूसरा दिन है और आज वे प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर रहेंगे, जहां वे भारत-नेपाल बॉर्डर की समीक्षा भी करेंगे।

वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में NCERT की 8वीं की विवादित किताब के मामले पर सुनवाई भी होगी। द केरल स्टोरी-2 की रिलीज पर रोक की मांग वाली याचिका पर आज केरल हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इधर आज राजस्थान के उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी है। इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola