Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उज्जैन में तेज बारिश के साथ बरसे ओले
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अटल टनल के पास हुई ताजा बर्फबारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
कल गुजरात दौरे पर आ रहे पीएम मोदी राज्य के विकास को एक नई रफ्तार देने जा रहे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को 5,100 करोड़ रुपये की लागत से बने अहमदाबाद-धोलेरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी हुई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल के CEO मनोज अग्रवाल से मिलने के लिए चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस पर जमकर बरसे गृह मंत्री अमित शाह
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने कांचीपुरम में चुनावी अभियान किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोट्टायम में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद साइकिल चलाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पंखा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पंखा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उदयपुर पुलिस ने 30 किलो चोरी किए गए जेवरात के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के मंत्री के.एन. नेहरू ने तिरुचिरापल्ली पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से DMK उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आतंकी शब्बीर अहमद लोन को पटियाला हॉउस कोर्ट में पेश
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आतंकी शब्बीर अहमद लोन को पटियाला हॉउस कोर्ट में पेश किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की तोआतंकी शब्बीर अहमद लोन को पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 दिनो की पुलिस कस्टडी मे भेज दिया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम शामिल होने का मामला
मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम शामिल होने का मामला आज राउज एवेन्यू कोर्टने सुना। अदालत ने सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायतकर्ता की दलीलें सुनीं। अदालत ने सोनिया गांधी के वकील की दलीलें भी सुनीं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कुछ निर्णयों का हवाला दिया। अदालत ने शिकायतकर्ता को 18 अप्रैल को प्रतिवाद प्रस्तुत करने का समय दिया। यह मामला सोनिया गांधी के भारत की नागरिक बनने से पहले ही मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किए जाने से संबंधित है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आज रेखा गुप्ता कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की आज अहम बैठक होगी। दोपहर 3 बजे दिल्ली सचिवालय में यह बैठक होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उमरेठ उपचुनाव के लिए हर्षद परमार BJP के उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए उमरेठ सीट से पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर हर्षदभाई गोविंदभाई परमार को मैदान में उतारा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC विधायक अब्दुर्रहीम कांग्रेस में शामिल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की भदुरिया से टीएमसी विधायक काजी अब्दुर्रहीम अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अब वह कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नक्सलवाद के खात्मे पर आज लोकसभा में चर्चा
नक्सलवाद के खात्मे पर आज लोकसभा में दोपहर में चर्चा शुरू होगी। MP श्रीकांत शिंदे बहस शुरू करेंगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम लोकसभा में इस मुद्दे पर बोलेंगे। BJP की ओर से बस्तर के MP महेश कश्यप भी चर्चा के दौरान बोलेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेडी सांसदों का राज्यसभा से वॉकआउट
बीजेडी के सांसदों ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा बीजू पटनायक पर की गई टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया। इससे पहले पार्टी के फ्लोर लीडर सस्मित पात्रा ने भी विरोध जताते हुए दुबे की अध्यक्षता वाली आईटी संबंधी संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दे दिया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सांबा जिले में रेड डालने गई BSF टीम पर हमला
जम्मू के सांबा जिले के सुपौल इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक टीम पर हमला हुआ है। BSF की टीम सुपौल के गुर्जर बस्ती इलाके में एक रेड के सिलसिले में गई थी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक BSF जवानों पर हमला कर दिया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अशोक खैरात मामले में रूपाली की मुश्किलें बढ़ीं
महाराष्ट्र के ढोंगी तांत्रिक अशोक मामले में पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकनकर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रूपाली को भी SIT समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। इसके अलावा शिवानिका ट्रस्ट पूर्व सदस्य और सदस्यों से भी पूछताछ की जा सकती है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में कांग्रेस सांसद का एक्सीडेंट
महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले की कार का एक्सीडेंट हुआ है। सांसद प्रशांत पड़ोले संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने के लिए नागपुर एयरपोर्ट जा रहे थे। हादसे में सांसद प्रशांत पड़ोले और उनका ड्राइवर घायल हुआ है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के स्कूलों को धमकी देने वाला गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली में हाई कोर्ट, स्कूल, अस्पताल समेत कई अहम जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जिसकी पहचान श्रीनिवास लुईस के रूप में हुई, जो कर्नाटक का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से हिरासत में लिया। वहीं अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रहा था। पिछले कुछ महीनों में उसने 1100 से ज्यादा फर्जी बम कॉल किए और ईमेल भेजे।
धमकियों में हाई कोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज करके गहन जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी का लिंक कर्नाटक से मिला। आरोपी को दिल्ली लाया जा रहा है, जहां रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी जांच करेगी कि उसने और किन-किन शहरों में इस तरह की धमकियां दीं। लुईस को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के वलसाड में 20 से 25 स्क्रैप गोदाम जलकर खाक
गुजरात के वलसाड जिले की औद्योगिक नगरी वापी में भीषण आग की घटना सामने आई है, जहां 20 से 25 स्क्रैप के गोदामों में भयंकर आग लग गई। वापी के डुंगरी फलिया स्थित मदीना मस्जिद के पास देर रात अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसपास के करीब 20 से 25 स्क्रैप गोदाम जलकर खाक हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही वापी फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। आग की तीव्रता इतनी अधिक है कि लगभग आधा किलोमीटर दूर तक इसकी गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि 5 किलोमीटर दूर से भी आग की लपटें साफ दिखाई दे रही हैं। मौके पर डुंगरा पुलिस स्टेशन के पीआई और उनकी पूरी टीम मौजूद रही।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कानपुर में अगरबत्ती की फैक्ट्री में आग लगी
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के तातियागंज इलाके में कल रात अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसे बुझाने के लिए 4 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 30 मार्च दिन सोमवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं आज लोकसभा में नक्सलवाद से भारत को मुक्त करने के प्रयासों पर अहम चर्चा हुई, जिसका जवाब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया। इधर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन असम दौरे पर रहे, जहां उन्होंने मोरीगांव और बोकाखाट में रैली की। उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी आज केरल के दौरे पर रहे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
2 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines