हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रोहिणी कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दी राहत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आज सभी सचिवों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक शाम 4.30 बजे से शुरू होगी. इस बैठक में रिफॉर्म पर चर्चा होगी. कांग्रेस का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज अयोध्या में राम लला के दर्शन करने जाएगा. खान सर की अग्रिम जमानत की याचिका पर अदालत में आज सुनवाई होगी और फैसला आ सकता है. भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.

विज्ञापन

Live Updates

21:42 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रोहिणी कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दी राहत

रोहिणी कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को मानवीय आधार पर राहत दी

कोर्ट ने 1 जुलाई को 4 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की

इस दौरान वह पुलिस सुरक्षा में अपनी पत्नी और नवजात जुड़वा बच्चों से मिल सकेगा

दंपती के जुड़वा बच्चों का जन्म IVF प्रक्रिया के जरिए हुआ है, जिसकी पहले कोर्ट से अनुमति ली गई थी

प्रसव के दौरान पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर सी-सेक्शन से डिलीवरी करानी पड़ी

कोर्ट ने पहले अस्पताल और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच कराई

जांच में जुड़वा बच्चों के जन्म और मां-बच्चों के इलाज की पुष्टि हुई

इसके बाद अदालत ने मानवीय आधार पर मुलाकात की अनुमति दी।

पूरे समय काला जठेड़ी पुलिस हिरासत और कड़ी सुरक्षा में रहेगा

कोर्ट ने साफ कहा कि यह राहत सिर्फ मानवीय आधार पर दी गई है, इसका केस की सुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा

परिवार की निजता और सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल और ठिकाने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई

20:21 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल

हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अपने बजट भाषण में हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026 के आयोजन की करी थी घोषणा.

हरियाणवी सिनेमा, लोक संस्कृति, कला, साहित्य एवं प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान मिलेगी.

महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक.

बैठक में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, दादा लखमी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय, रोहतक के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया.

18:16 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इरानी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच कोई सीधी बैठक होगी नहीं

आज प्रस्तावित Iran-America बैठक पर Qatar के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा:

• इरानी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच कोई सीधी बैठक नहीं होगी।

• स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर Qatar में मध्यस्थों से मिलकर वार्ताओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे।

• वे इरानी अधिकारियों से सीधे नहीं मिलेंगे।

• अमेरिका और ईरान के बीच कोई high-level बैठक निर्धारित नहीं की गई है

16:52 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक स्टूडेंट की दर्दनाक मौत

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यूनिवर्सल स्कूल की वैन पर अचानक एक पेड़ गिर गया, जिससे एक स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल हो गए हैं. आज दोपहर करीब 2:50 बजे मुंबई के चेंबूर स्थित रोड नंबर-11 पर यूनिवर्सल स्कूल की बस पर अचानक एक पेड़ गिर गया, जिससे हादसा हो गया.

हादसे के तुरंत बाद बस में सवार सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घायल छात्रों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, दुर्घटना के वक्त 13 छात्र वैन में मौजूद थे. घटना में घायल चार छात्रों का इलाज चेंबूर के जेन अस्पताल Zen Hospital में चल रहा है. हादसे के बाद मौके पर पुलिस, दमकल और अन्य राहत एवं बचाव दल पहुंच गए. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

16:42 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामला, केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग

भोपाल कोर्ट में हुई सुनवाई हुई. आरोपी गिरिबाला और समर्थ सिंह को वर्चुअली कोर्ट में पेश किया गया, न्यायालय ने दोनों की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है. इस बीच सीबीआई ने समर्थ सिंह के लैपटॉप का पासवर्ड और वॉइस सैंपलिंग करने का किया आवेदन दिया. वहीं घर में हुई चोरी पर गिरिबाला सिंह ने जताई नाराजगी और पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

कोर्ट में ट्विशा के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले यह कातिल थे अब चोर भी हैं. पिता ने केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की कही बात. सबूत मिटाने के लिए घर में चोरी करवाने का लगाया आरोप. ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने कहा कि हो सकता है गिरीबाला सिंह के ख़िलाफ़ कुछ तथ्य घर में हो इसलिए करवाई गई घर में चोरी.

दरअसल 27-28 जून की दरमियानी रात रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर में चोर घुस गए थे. उन्होंने सोने के जेवरात समेत गिरिबाला और उनके बेटे समर्थ सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेजों की एक फाइल चुराने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस आने के चलते चोरों को सामान छोड़कर भागना पड़ा था. वारदात के समय गिरिबाला के बड़े बेटे घर में मौजूद थे.

15:22 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुरादाबाद की कांठ विधानसभा से विधायक, विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने पद से इस्तीफा दे दिया है. कुछ समय पहले अखिलेश यादव ने इस्तीफा मांगा था. आज उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया. बाकी पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे.

15:00 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद दान की राशि में इजाफा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में चढ़ावा चोरी के बाद दान की राशि में इजाफा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, 7 जून से पहले औसतन 16-18 लाख रुपए प्रतिदिन जमा होते थे. विवाद के बाद औसतन 22-24 लाख रुपये जमा हो रहे हैं.

14:35 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच पीएम का बड़ा मंथन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय कैबिनेट में संभावित फेरबदल की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ अहम बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में रिफॉर्म को लेकर लेकर चर्चा होनी है.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक का फोकस सरकार के रिफॉर्म एजेंडे, ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ से जुड़े सुधारों की समीक्षा पर रहेगा. सभी सचिव अपने-अपने मंत्रालयों के कामकाज और सुधारों की प्रगति पर प्रधानमंत्री के सामने प्रेजेंटेशन देंगे.

बताया जा रहा है कि बैठक में ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को लेकर अगली पीढ़ी के सुधारों का रोडमैप भी तैयार किया जाएगा. प्रधानमंत्री सचिवों को गवर्नेंस, तेज डिलीवरी और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दे सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार, हालिया मजबूत जीडीपी ग्रोथ और आर्थिक प्रदर्शन के बीच सरकार अब reform की रफ्तार और तेज करने पर जोर दे सकती है.

जब कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं भी तेज हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री की यह बैठक सरकार की आगे की प्राथमिकताओं और रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

14:33 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उद्धव गुट को एक और झटका, MLC सचिन अहीर शिंदे गुट में शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है, क्योंकि UBT के MLC सचिन अहीर शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं. उन्होंने विधान परिषद में उप-सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है.

13:54 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में CBI जांच की याचिका SC ने नहीं की स्वीकार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने आज उस जनहित याचिका स्वीकार करने से मना कर दिया जिसमें बिहार के भोजपुर में 28 वर्षीय भरत तिवारी की पुलिस द्वारा कथित फेक एनकाउंटर के द्वारा हत्या की सीबीआई जांच की मांग की गई थी.

याचिका में यह भी कहा गया था कि मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति बनाई जाए, जिसके अध्यक्ष एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश हो.

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता वकील विशाल तिवारी को मामले को हाईकोर्ट में उठाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा - यह मामला पटना हाईकोर्ट में उठाएं. हम इसे नहीं सुनेंगे लेकिन आपको हाईकोर्ट जाने की छूट देते हैं.

13:20 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MCD की रडार पर 924 कोचिंग सेंटर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में MCD की रडार पर 924 कोचिंग सेंटर हैं. 1 जुलाई से मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर समेत पूरी दिल्ली में बड़ा चेकिंग अभियान चलेगा. दिल्ली नगर निगम दिल्ली के सभी 924 कोचिंग सेंटरों का सर्वे और निरीक्षण शुरू करेगा.

12:37 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हो रहा है. यह विरोध प्रदर्शन कुमारगंज में विश्वविद्यालय के गेट पर किया जा रहा है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हिरासत लेकर कुमारगंज अयोध्या लाया गया है.

12:17 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख का पदभार संभाला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख का पदभार संभाला.

12:01 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डोडा में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किश्तवाड़ के दुलहस्ती बांध के गेट खोले जाने के बाद डोडा में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है.

दुलहस्ती बांध के गेट खोले जाने के बाद डोडा जिले में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है.

प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले सभी नागरिकों से अपील की है कि वे चिनाब नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा नदी या उसके आसपास किसी भी प्रकार की आवाजाही से बचें. लोगों से विशेष रूप से बच्चों और मवेशियों को भी नदी के पास न जाने देने का आग्रह किया गया है.

11:35 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर को फिलहाल राहत नहीं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना से बड़ी खबर सामने आई है. फैजल खान को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं मिली है. उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर आज कोई फैसला नहीं हो सका है.

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पुलिस की केस डायरी का अवलोकन करने के बाद मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई के लिए निर्धारित की है.

बताया जा रहा है कि फैजल खान की ओर से एक अतिरिक्त आवेदन भी दाखिल किया गया है. उसी आवेदन पर विचार करते हुए कोर्ट अब 3 जुलाई को अग्रिम जमानत याचिका पर आगे की सुनवाई करेगा. फिलहाल फैजल खान को अंतरिम राहत नहीं मिली है.

11:18 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आज शाम 4 बजे करेंगे केंद्रीय मंत्रालय के सचिवों के साथ बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:00 बजे सभी केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में सुधार और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' (कारोबार में आसानी) को बेहतर बनाना मुख्य एजेंडा हो सकता है.

10:52 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेजने का फैसला- जयराम रमेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट कर कहा, '8 जून, 2026 को INDIA गठबंधन की बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने हिस्सा लिया. इस बैठक में भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेजने का फैसला किया गया, जिसमें भारत के चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों का जिक्र किया गया.

इसी के तहत, आज भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेजा गया है, जिस पर 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने हस्ताक्षर किए हैं.

विपक्षी दल SURE—यानी एकजुटता (Solidarity), एकता (Unity) और प्रतिरोध (Resistance)—के सिद्धांत पर मजबूती से अडिग हैं.'

10:42 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने किया ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने विदेशी नागरिकों से जुड़े कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो ऐसे विदेशी नागरिक भी शामिल हैं जो वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे थे. पुलिस ने 71 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद किया है, जो NDPS अधिनियम के तहत व्यावसायिक मात्रा है.

10:20 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर दौरे पर रहेंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर दौरे पर रहेंगे. संगरूर वासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. बनासर बाग में 9.50 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का उद्घाटन करेंगे. श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 50 डॉक्यूमेंट्री मोबाइल वैनों को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री रवाना करेंगे. धूरी में 54.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का नींव पत्थर रखेंगे.

10:00 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में पटना से सुमन कुमारी गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस ने पटना से बिजेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया है.

09:24 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी दिसंबर में G20 समिट के लिए अमेरिका जाएंगे- भारत में अमेरिकी राजदूत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि वॉशिंगटन चाहेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अमेरिका का दौरा करें. IX USISPF लीडरशिप समिट 2026 के दौरान ANI से बात करते हुए, गोर ने यह भरोसा भी जताया कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाला अंतरिम व्यापार समझौता "जल्द ही" पूरा हो जाएगा.

08:57 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन और रिकॉर्ड में सुधार की आज आखिरी तारीख

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन और रिकॉर्ड में सुधार की आज आखिरी तारीख है. करीब 1.20 लाख संपत्तियां अभी भी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में हैं.

08:56 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घाय हो गए, सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वॉल्वो बस लखनऊ से नोएडा आ रही थी.

08:56 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में आज से SIR का काम शुरू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई शहर और उपनगरों में आज से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो गया है. यह अभियान 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलेगा. इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे.

07:27 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोमवार को जम्मू में रजिस्ट्रेशन सेंटर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जमा हुए, क्योंकि सालाना श्री अमरनाथ जी यात्रा शुरू होने से पहले रजिस्ट्रेशन और टोकन बांटने का काम शुरू हो गया है. तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से रवाना होगा, जबकि बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से यात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी.

07:05 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम नई दिल्ली में हुई बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं: सर्जियो गोर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत में राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे पर, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर कहते हैं, यह मिड-टर्म चुनाव के समय नहीं होगा. यह अगले साल किसी समय होगा. हम चाहेंगे कि यह जल्द से जल्द हो.वे यह भी कहते हैं, सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें आमंत्रित किया था. हम चाहेंगे कि वे फिर यहां आएं और मुझे पता है कि वे दिसंबर में G20 के लिए आ रहे हैं. फिलीपींस में क्वाड मीटिंग पर, वे कहते हैं, हम नई दिल्ली में हुई बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जिसमें फिजी और अन्य जगहों पर समुद्री सुरक्षा से जुड़े विकल्प शामिल थे. प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा चारों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हम इसे एक नियमित प्रक्रिया बनाना चाहते हैं, न कि साल में एक या दो बार होने वाली कोई एक-बार की घटना.

07:05 (IST) 30 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर की अग्रिम जमानत की याचिका पर आज सुनवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत की याचिका पर अदालत में आज सुनवाई होगी और फैसला आ सकता है. हालांकि, कोर्ट ने 30 जून तक गिरफ्तारी पर रोक को आगे बढ़ा दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आज सभी सचिवों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक शाम 4.30 बजे से शुरू होगी. इस बैठक में रिफॉर्म पर चर्चा होगी. कांग्रेस का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज अयोध्या में राम लला के दर्शन करने जाएगा. खान सर की अग्रिम जमानत की याचिका पर अदालत में आज सुनवाई होगी और फैसला आ सकता है. भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.

वहीं, चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय से सोमवार को 3 घंटे तक पूछताछ करने के बाद उनका बयान दर्ज किया. पुलिस ने चंपत राय से प्रशासनिक निर्णयों, चढ़ावा प्रबंधन, कर्मचारियों की जवाबदेही और शिकायतों के निस्तारण से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल पूछे. उनके बयान का मिलान अन्य गवाहों और उपलब्ध दस्तावेज से किया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में चंपत कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए. जरूरत पड़ी, तो फिर पूछताछ होगी.

वहीं, राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) की प्रक्रिया मंगलवार यानी आज से शुरू हो जाएगी. इसके तहत 13,033 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. यह अभियान 29 जुलाई तक चलेगा.

विज्ञापन

यूक्रेन में सोमवार को रूसी मिसाइलों और ड्रोन ने भारी तबाही मचाई. इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 40 लोग घायल हुए. राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों को भयानक बताया है और इसकी निंदा की है. रूस ने चार साल पहले यूक्रेन पर हमला शुरू किया था. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 16,000 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं. रूस लगातार यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहा है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola