Live Updates
ईस्ट ऑफ कैलाश मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार
ईस्ट ऑफ कैलाश मर्डर केस का आरोपी को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इसके बारे में पता चला है कि इसको कुछ दिन पहले ही नौकरी से निकला गया था. पुलिस के मुताबिक, यह ऑनलाइन गेम खेलता था, आस पास के लोगों से पैसे उधार लेकर वापस नहीं करता था.
PM मोदी को 'आतंकी' कहने पर मल्लिकार्जुन खरगे को EC का नोटिस
पीएम मोदी को 'आतंकवादी' करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. खरगे को चौबीस घंटे में जवाब देने कहा गया. बुधवार सुबह ही भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंचा था.
केंद्र सरकार ने किया 'ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया'
केंद्र सरकार ने 'ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ का गठन किया है. ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए इसके गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है. यह कदम ऑनलाइन गेमिंग (प्रमोशन और रेगुलेशन) एक्ट, 2025 के तहत उठाया गया है. इस अथॉरिटी के गठन से ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमन को मजबूती मिलेगी.
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस अथॉरिटी में कई मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे-
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव - अध्यक्ष (पदेन)
- गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव - सदस्य (पदेन)
- वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग के संयुक्त सचिव - सदस्य (पदेन)
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव - सदस्य (पदेन)
- युवा कार्य और खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव - सदस्य (पदेन)
- विधि और न्याय मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग के संयुक्त सचिव - सदस्य (पदेन)
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रायपुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, जीवित पैंगोलिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रायपुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक जीवित पैंगोलिन बरामद किया गया है, जिसे वे अवैध रूप से बेचने की फिराक में थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IRGC का बड़ा एक्शन! अमेरिका को सीधी चुनौती- 'नाकाबंदी हटाओ वरना भुगतो अंजाम'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में तनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां ईरान की ओर से तीन कंटेनर जहाजों पर गोलीबारी की गई है. यूकेएमटीओ ने इस हमले की पुष्टि की है, जिसमें दो जहाजों को ईरानी तट की ओर ले जाने की खबर है. ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने समुद्री नाकाबंदी नहीं हटाई, तो वह बल प्रयोग जारी रखेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 26 अप्रैल को दक्षिण कोलकाता में 9 किमी लंबा पैदल यात्रा करेगें PM मोदी
26 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण कोलकाता में 9 किमी लंबा पैदल यात्रा (रोड शो ) करेगें.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटियाला में हाई-वोल्टेज ड्रामा, फौजी को उतारने के लिए भारतीय सेना से मांगी मदद
पटियाला प्रशासन ने 18 महीनों से 400 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़े प्रदर्शनकारी गुरजीत सिंह फौजी को सुरक्षित उतारने के लिए अब भारतीय सेना की मदद मांगी है. बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून की मांग को लेकर अक्टूबर 2024 से टावर पर डटे गुरजीत को नीचे लाने के लिए डीसी ने गृह विभाग के जरिए सेना से इस विशेष ऑपरेशन के लिए गुहार लगाई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'हकीकत से आंखें नहीं मूंद सकते', बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने और 'घेराव' की खबरों पर सख्त नाराजगी जताई है. अदालत ने ममता सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि राज्य की असाधारण स्थितियों और जमीनी हकीकत से आंखें नहीं मूंदी जा सकतीं. मामले की अगली सुनवाई कल होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उमर अब्दुल्ला ने उधमपुर हादसे की जांच के दिए आदेश, सिस्टम की लापरवाही पर भड़के CM
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उधमपुर अस्पताल में बस हादसे के घायलों का हाल जाना. उन्होंने उधमपुर हादसे की जांच के आदेश देते हुए खुलासा किया कि ओवरलोडिंग के 15 चालान होने के बावजूद एक नौसिखिया क्लीनर बस चला रहा था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फाइटर जेट की लैंडिंग
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय वायुसेना ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ताकत का प्रदर्शन किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फाइटर जेट की लैंडिंग कराकर दुनिया को चौंकाया। एयरशो में सुखोई, राफेल सहित कई लड़ाकू विमान भारतीय नौसेना का प्रदर्शन कर रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे में बलवंत चौक पर भयानक एक्सीडेंट
पुणे में मंगलवार दोपहर पुणे के अप्पा बलवंत चौक पर PMPML की एक बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया। तेज़ रफ़्तार बस एक शादी के कार्ड प्रिंटिंग की दुकान में घुस गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि, अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से ड्राइवर बस पर से कंट्रोल खो बैठा और बस सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी।
इस एक्सीडेंट में दुकान के शीशे, फर्नीचर और सामान को बहुत नुकसान हुआ है। कुछ दो बाइकों को भी नुकसान हुआ है। घटना के समय दुकान में कोई मालिक या ग्राहक नहीं था और फुटपाथ पर ट्रैफिक भी कम था, इसलिए बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। हालांकि, चश्मदीदों ने बताया कि हादसा बहुत भयानक था। इस बीच, घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बस सीधे दुकान में घुसती दिख रही है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यासीन मलिक को मौत की सजा देने वाली याचिका पर सुनवाई टली
अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की मांग NIA की थी। याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हाई कोर्ट ने BBMB मामले में पंजाब सरकार की याचिका खारिज की
हाई कोर्ट ने BBMB मामले में पंजाब सरकार की याचिका खारिज कर दी है। हाई कोर्ट ने टिप्पणी की कि हमने पिछले साल ही इस मामले की सुनवाई कर ली थी। पंजाब को अपना पक्ष केंद्र सरकार के सामने रखना चाहिए। यह मामला हरियाणा को उसके अधिकार क्षेत्र से ज्यादा पानी देने से जुड़ा था। हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने का आरोप था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में चोरी
जम्मू के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में चोरी की एक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति के बैग से पर्स चोरी कर भाग रहे आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। पीड़ित के अनुसार, वह डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल आया था। इसी दौरान पास बैठा एक युवक मौका पाकर उसके बैग से पर्स निकालकर फरार होने लगा।
घटना को देखते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसका पीछा किया और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी किया गया पर्स बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अखिलेश यादव की मां पर टिप्पणी मामले में विरोध प्रदर्शन
अखिलेश यादव की मां पर टिप्पणी करने के बाद मेयर सुषमा खर्कवाल का विरोध मेयर के आवास पर पहुंचे सपा समर्थकों ने नारेबाजी की। सुषमा खर्कवाल के गेट पर लगी नेम प्लेट को चप्पलों से पीटा। मेयर सुषमा खर्कवाल ने अखिलेश यादव की मां पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद सपा मुख्या अखिलेश यादव ने सुषमा खर्कवाल को ट्वीट कर जवाब दिया था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महिला आरक्षण विधेयक पर संजय राउत का बयान
संजय राउत ने कहा कि साल 2023 में महिला आरक्षण विधेयक संसद में पारित हुआ, उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, इसका विरोध नहीं है। उसे लागू करने के लिए क्या आपको ट्रंप से पूछना पड़ेगा? मंगलवार को भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए निकाले गए मोर्चे में ज्यादातर पुरुष थे। लोकसभा में 850 सीट होने तक आरक्षण लागू नहीं करेंगे, हो सकता है 850 का आंकड़ा नाशिक के अशोक खरात ने दिए होंगे। नारी शक्ति महायुति के साथ नहीं है। लोगों से झूठ बोलकर मोर्चा निकाला जा रहा है, भाजपा ने महिलाओं के नाम पर मोर्चा निकाला है। 1500 रुपये महिलाओं को देते हैं, मोर्चे के लिए भी 1000 रुपये दिए होंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में डकैती करने वाले का हाफ एनकाउंटर
पटना के बेउर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में ज्वैलरी हाउस में डकैती करने वाले अपराधी का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया। अपराधी को पुलिस ने पैर में गोली मारी। अपराधी दिलीप को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था, जिसके बाद आज उसकी निशानदेही पर हथियार की रिकवरी करने पुलिस गई थी। दिलीप ने छुपाए गए हथियार से फायरिंग की तो पुलिस ने आत्मरक्षा में पुलिस पर गोली चलाई, जो दिलीप के पैर में लगी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में मल्टीपल वाटर एटीएम्स का उद्घाटन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह हैदरपुर इलाके में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मल्टीपल वाटर एटीएम्स का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम सुबह करीब 7:45 बजे सोम बाजार रोड, आयुर्वेदिक कैंप, आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में सोम बाजार रोड के निर्माण कार्य की भी शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि सरकार राजधानी में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वाटर एटीएम्स के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को सस्ती और शुद्ध पेयजल सुविधा मिलेगी, वहीं सड़क निर्माण से इलाके में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गैंगस्टर टिल्लू ताजपपुरिया के शूटर का हाफ एनकाउंटर
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल SWR और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें शूटर रॉबिन को पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ रोहिणी बरवाला गांव के पास हुई, जिसमें दोनों ओर से करीब 6 राउंड गोलियां चलीं। आरोपी उम्रकैद की सजा काट रहा था, लेकिन पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था, जिसे अब पकड़ा गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि पिछले साल आज के ही दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं, जो इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। एक राष्ट्र के रूप में, हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के बाद नागपुर में लेंसकार्ट के शो रुम में हंगामा
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने लेंसकार्ट कंपनी के दिशानिर्देशों का विरोध किया। कार्यकर्ता कल शाम नागपुर शोरूम जाकर कर्मचारियों को तिलक लगाया। चश्मे बनाने वाली मशहूर कंपनी Lenskart इन दिनों एक विवाद में घिरी हुई है। यह विवाद कंपनी के कर्मचारियों के लिए बनाए गए ड्रेस कोड को लेकर है।
इसी संदर्भ में, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता आज नागपुर में Lenskart के एक शोरूम पहुंचे। वहां उन्होंने कंपनी के नियमों के विरोध के तौर पर कर्मचारियों को तिलक और बिंदी लगाई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान हिंदू धार्मिक प्रतीक धारण करने से रोक दिया है।
जैसे कि कलाई पर कलावा (पवित्र धागा) बांधना, माथे पर तिलक या बिंदी लगाना, या रुद्राक्ष पहनना; इसके विपरीत, कंपनी ने हिजाब पहनने की अनुमति दी है। नतीजतन, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यह धार्मिक भेदभाव है। इस नीति के विरोध में, उन्होंने कर्मचारियों को तिलक लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कानपुर में वाजिदपुर स्थित कारखाने में आग लगी
उत्तर प्रदेश में कानपुर के वाजिदपुर स्थित एक चमड़ा कारखाने में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुल चुके हैं। आज 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। बाबा की पालकी धाम तक पहुंच गई है और बाबा अपने आसन पर विराजमान हो चुके हैं। आज धाम के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे। वहीं कपाट खुलने के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे।
Today Breaking News in Hindi : आज 22 अप्रैल दिन बुधवार है और पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। वहीं आज केदारनाथ धाम के कपाट भी खुल गए। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इधर गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में 3 चुनावी जनसभाएं और एक रोड करेंगे। पहली जनसभा दोपहर 1:15 बजे, दूसरी 2:30 बजे, तीसरी 4 बजे और रोड शो शाम सवा 5 बजे होगा। उधर दिल्ली हाई कोर्ट आज अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई होगी। देवघर कोषागार घोटाला मामले में आज लालू प्रसाद यादव की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
27 mins ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
29 mins ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
6 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
7 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines