हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ki taaza khabar: गजरौला की प्राइेवट कंपनी में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, लोगों को सांस लेने में परेशानी

Todays Breaking News: आज पीएम मोदी त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम मोदी लोगों को करोड़ों को सौगात देंगे। वहीं नेपाल में आज 5 मंत्री शपथ लेंगे। अभी तक पीएम कार्की के अलावा दो मंत्री शपथ ले चुके हैं। पढ़िए हर अपडेट….

विज्ञापन
aaj ki taaza khabarx

Live Updates

00:08 (IST) 23 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: गजरौला की प्राइेवट कंपनी में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, लोगों को सांस लेने में परेशानी

Gajraula News: उत्तर प्रदेश के गजरौला स्थित वेस्ट क्रॉप प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में सोमवार देर रात गैस रिसाव हो गया। जिसके कुछ ही देर बाद गैस वातावरण में फैलने लगी। जिसके कारण आस-पास रहने वाले लोगों को सांस लेने में काफी समस्या होने लगी। गैस के कारण लोगों के गले और आंखों में जलन की समस्या भी होने लगी। गैस रिसाब के बाद लोगों को परेशानी होने लगी और कुछ ही देर में लोग सड़कों पर आ गए। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दमकल विभाग को दी गई। कम्पनी से गैस रिसाब के बाद लोगों में कम्पनी के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है। घटना के संबंध में कम्पनी का कोई भी कर्मचारी फिलहाल गैस रिसाब के कारण को नहीं बता सका है। लगभग एक माह पूर्व भी इसी कम्पनी से हल्कि मात्रा में गैस का रिसाव हुआ था। जिसके बाद समय रहते पूर्व में गैस रिसाब पर नियंत्रण कर लिया गया था। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग मौके पर मौजूद हैं और स्थिति नियंत्रण करने में जुटी है।

23:28 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: केंद्र सरकार ने एनएससीएन-के पर लगाया प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने एनएससीएन-के (नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड–खापलांग) को गैरकानूनी संगठन घोषित करते हुए उस पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया है। यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत यह प्रतिबंध 28 सितंबर 2025 से अगले पांच साल तक लागू रहेगा।

22:06 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update:तेलंगाना में भारी बारिश से हुआ जलजमाव, हैदराबाद में भरा पानी

20:55 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: दिल्ली में अब आधी रात तक बजेंगे लाउडस्पीकर, सरकार ने बढ़ाई समयसीमा

दिल्ली सरकार ने रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर इस्तेमाल की समयसीमा बढ़ाकर आधी रात तक करने की अनुमति दी है। यह छूट 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

20:51 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: जमानत के बढ़ते मामले पर सख्त हुए सुप्रीम कोर्ट के जज

जमानत के बढ़ते मामलों को एलाक्र सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि सुप्रीम कोर्ट एक जमानत अदालत बन गया है। जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच में एक मामले की सुनवाई चल रही थील, इस दौरान कोर्ट ने कहा कि यह एक जमानत अदालत बन गई है. शुक्रवार को हमारे पास 25 मामले थे और आज जमानत के लिए 19 मामले हैं.

20:04 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: सुरक्षाबालों ने किया दो नक्सलियों का सफाया- गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता हासिल की है। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में, हमारे बलों ने दो केंद्रीय समिति सदस्य नक्सल नेताओं - कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कादरी सत्यनारायण रेड्डी - का सफाया कर दिया। हमारे सुरक्षा बल व्यवस्थित रूप से नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व को ध्वस्त कर रहे हैं और लाल आतंक की रीढ़ तोड़ रहे हैं।

18:07 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: पाकिस्तान पंजीकृत विमानों के लिए बंद रहेंगे भारतीय एयरस्पेस, बढ़ाया गया NOTAM

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पंजीकृत विमान और पाकिस्तान की एयरलाइनों/ऑपरेटरों द्वारा संचालित या स्वामित्व वाले विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद रखने का NOTAM बढ़ा दिया है. सैन्य विमानों के लिए भी लागू यह प्रतिबंध 23 अक्तूबर 2025 तक लागू रहेगा.

17:41 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: चंडीगढ़ सेक्टर-11 गुरुद्वारे में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विवाह सम्पन्न

हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रम आदित्य सिंह का विवाह आज चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में सादगीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर परिवारजनों, करीबी रिश्तेदारों और कुछ खास मेहमानों ने शिरकत की। विवाह समारोह पूरी तरह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ।

गुरुद्वारे में सुबह से ही विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं। फूलों से सजी बारात के पहुंचते ही माहौल खुशी और उल्लास से भर गया। मंत्रोच्चारण और कीर्तन के बीच विवाह की रस्में पूरी की गईं।

विवाह के बाद आयोजित स्वागत समारोह में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना था कि मंत्री ने भव्यता से अधिक सादगी को प्राथमिकता देकर समाज को अनुकरणीय संदेश दिया है।

17:38 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: 'बचत उत्सव' को लेकर PM मोदी ने लिखा खुला पत्र

16:39 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: प्रधानमंत्री मोदी ने माता त्रिपुरा सुंदरि मंदिर के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज त्रिपुरा के उदयपुर में स्थित ऐतिहासिक माता त्रिपुरा सुंदरि मंदिर के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। यह मंदिर 524 साल पुराना है और 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। उद्घाटन नवरात्रि के पहले दिन किया गया।

मंदिर का विकास केंद्र सरकार की ‘प्रसाद’ योजना के तहत किया गया है। इसमें मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, मार्बल फ्लोरिंग, नए रास्ते, प्रवेश द्वार, पेड़ा स्टॉल, ध्यान हॉल, अतिथि आवास और अन्य सुविधाओं का निर्माण शामिल है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ाएगी बल्कि त्रिपुरा को धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने में भी सहायक होगी। मंदिर में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 5000–7000 होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

मंदिर परिसर में देवी त्रिपुरा सुंदरि और भैरव त्रिपुरेश की पूजा होती है और यह शिव और शक्ति के अद्वितीय संगम का प्रतीक है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहाँ दीवाली मेला और अन्य अवसरों पर दर्शन करने आते हैं, जिससे स्थानीय संस्कृति और व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है।

15:54 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: PM मोदी ने माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

त्रिपुरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री मोदी शीघ्र ही तीर्थयात्रा पुनरुद्धार एवं आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना के अंतर्गत माताबाड़ी में 'माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर' के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे। यह त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर शहर में स्थित प्राचीन 51 शक्तिपीठों में से एक है।

15:08 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

दिल्ली दंगों में साजिश के आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम और बाकी आरोपियों की ज़मानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।

13:52 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: गरबा में गैर हिंदूओं के विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री

मध्यप्रदेश में नवदुर्गा में गरबा में गैर हिंदुओं की नो एंट्री के बीच मचे बबाल पर अब बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की एंट्री हो गई है। छतरपुर के लवकुशनगर में उन्होने कहा कि जब हम उनके हज यात्रा में नहीं जाते है , तो उनको भी हमारे माता की आराधना गरबा में नहीं आना चाहिए। उन्होंने इस मामले को बढ़ाते हुये गरबा संचालको से मांग की है कि उन्हें गरबा की एंट्री वाले गेट पर गौमूत्र रखना चाहिए। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर जिले के राजनगर के लवकुशनगर में मां बम्बर बैनी माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

13:31 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: मुंबई में सड़क पर लैम्बोर्गिनी से हुआ हादसा

अधिकारियों के अनुसार, मुंबई की कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी डिवाइडर से टकरा गई, लेकिन चालक सुरक्षित रहा, सूत्रों के मुताबिक वीडियो शनिवार सुबह 9.15 मिनट का है। 52 वर्षीय चालक अतिश शाह, जो नेपियंसी रोड के रहने वाले हैं, कथित तौर पर साउथ मुंबई के कोलाबा की ओर जा रहे थे, जब उन्होंने कार पर नियंत्रण खो दिया।

13:30 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: 73 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंकर 23 करोड़ की ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी का शिकार

नई दिल्ली के गुलमोहर पार्क निवासी 73 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंकर को साइबर ठगों ने 23 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। गिरोह ने खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी बताकर उन्हें करीब एक महीने तक “डिजिटल अरेस्ट” में रखा।

सूत्रों के अनुसार, 1 अगस्त को पीड़ित को एक महिला का फोन आया जिसने खुद को टेलीकॉम कंपनी की एग्जिक्यूटिव बताया। उसने आरोप लगाया कि उनका मोबाइल नंबर अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है और उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज हो सकता है।

13:10 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: पोरबंदर में जहाज में लगी आग

बंदरगाह की जेटी पर चावल से भरे एक जहाज में भयंकर आग लग गई। आग लगते ही बंदरगाह पर अफरातफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन जहाज और उसमें भरा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक, आग की घटना पोरबंदर के बंदरगाह की जेटी पर हुई। जहाज में बड़ी मात्रा में चावल का स्टॉक भरा हुआ था। अचानक जहाज में आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते माल का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, कोस्ट गार्ड और पोर्ट अथॉरिटी की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पोरबंदर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

12:38 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: कूनो से निकलकर 4 चीते पहुंचे किसानों के खेत

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर 4 चीते मुरैना जिले के कैलारस पहुँच गए हैं, एक खेत में घूमते दिखाई दिए हैं इस बीच चीतों का वीडियो गांव के लोगों ने बना लिया। दरअसल कैलारस के किसरौली ग्राम पंचायत के राकरा गांव में 4 चीते दिखाई दिए हैं, गांव के लोग चीतों के डर से खेत नहीं जा पा रहे हैं हालंकि चीते इंसानों पर हमला नहीं करते बावजूद इसके गांव के लोग डरे हैं, इस बीच वन विभाग की टीम ने अभी तक चीतों का रेस्क्यू नहीं किया है, इससे पहले भी लगातार कूनो नेशनल पार्क से जंगल में छोड़ गए चीते लगातार रहवासी इलाकों में देखे जा चुके हैं

12:11 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: ईडी दफ्तर पहुंचे क्रिकेटर रोबिन

1×Bet बैटिंग ऐप मामला में क्रिकेटर रोबिन उत्थप्पा ईडी दफ्तर पहुंचे। ईडी रोबिन से पूछताछ करेगी। इसके अलावा इडी ने उर्वशी रोतेला, युवराज सिंह और सोनू सूद को भी समन जारी किया है। 23 सितंबर को युवराज सिंह और 24 सितंबर को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ED इन सभी क्रिकेटर और एक्टर-एक्ट्रेस जानना चाहती है कि सट्टेबाजी से जुड़ी इस एप का प्रमोशन करने के लिए इन्हें किसने संपर्क किया और प्रमोशन के बदले में इन्हें भुगतान इस रूप में किया गया।

11:28 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: गुजरात में समुद्री जहाज में लगी भीषण आग

गुजरात के जामनगर स्थित एचआरएम एंड संस के इस जहाज में चावल और चीनी लदी हुई थी, जिसमें आग लग गई और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। चावल से लदे होने के कारण आग विकराल हो गई, इसलिए जहाज को समुद्र के बीच में खींच लिया गया। यह जहाज सोमालिया के बोसासो जा रहा था।

11:21 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: ईटानगर पहुंचे पीएम मोदी, जीएसटी पर व्यापारियों से की बात

पीएम मोदी आज त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। फिलहाल पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म पर स्थानीय करदाताओं और व्यापारियों से बातचीत की।

11:12 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: प्रयागराज में एक हादसे में हुई 4 की मौत

प्रयागराज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। एक सड़क हादसे में 4 लोगों को मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

10:27 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: भारत पाकिस्तान मैच की आड़ मे कैश काउंटर से उड़ाए 4 लाख कैश

डिंडोशी पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार गोरेगाव फिल्मसिटी मे चल रहे लाइव शुटिंग परफॉर्मेंस और शूटिंग साइट और एक्टर एक्ट्रेस को दिखाने वाले वालीवुड पार्क दफ़्तर मे 14 सितम्बर की रात चोरी हुई थी। जब लोग भारत और पाकिस्तान का मैच देख रहे थे तब वॉलीवुड पार्क मे पहले से काम कर चुके 3 कर्मचारियों ने डुप्लीकेट चाभी बनाकर दफ़्तर मे रखे कैश को लॉकर से निकालकर फरार हो गए थे. पुलिस ने मामले मे शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की तब चौकाने वाली जानकारी सामने आई।

09:26 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: यूपी सरकार का जाति व्यवस्था पर बड़ा फैसला

यूपी सरकार ने जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए बड़ा आदेश दिया है। अब उत्तर प्रदेश में जाति आधारित रैलियां नहीं हो सकेंगी। सार्वजनिक जगहों, पुलिस FIR, अरेस्ट मेमो और सरकारी डॉक्यूमेंट्स में भी किसी की कास्ट नहीं लिखी जाएगी। मुख्य सचिव ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए निर्देश जारी किए हैं।

आदेश के बाद से अब एफआईआर और गिरफ्तारी मेमो में किसी भी व्यक्ति की जाति का उल्लेख नहीं होगा।

सरकारी और कानूनी दस्तावेजों में भी जाति से संबंधित कॉलम को हटा दिया जाएगा। हालांकि, कुछ मामलों में इस आदेश से छूट रहेगी, जिन मामलों में जाति कानूनी पहलू होता है।

09:10 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: बालोचियों को गायब कर रही है फौज- बोले नेता मौलाना रहमान

पाकिस्तानी सियासतदान Maulana Fazl-ur-Rehman का पाकिस्तानी आर्मी और ISI पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा कि फौज बालोचियों को गायब कर रही है। JUI-P प्रमुख Maulana Fazl-ur-Rehman ने KPK में एक जनसभा के दौरान खुलकर कहा कि पाकिस्तान की हुकूमत और सुरक्षा एजेंसियां बलूचिस्तान में लोगों को जबरन गायब कर रही हैं और अगवा कर रही हैं। Maulana Fazl-ur-Rehman के इस बयान से पाकिस्तानी आर्मी पर गंभीर सवाल उठे हैं। वर्षों से हजारों बलूच नौजवान और कार्यकर्ता जबरन लापता किए गए हैं। उनके परिवार लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने गुमशुदा प्रियजनों की वापसी और न्याय की मांग कर रहे हैं।

07:38 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: नवरात्रि पर इजरायल ने दी शुभकामनाएं

नवरात्रि के मौके पर इजरायल के राजदूत रूवेन अज़ार ने भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे सभी भारतीय मित्रों को आनंदमय और मंगलमय, नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उत्सव की ये नौ रातें सभी के लिए खुशियाँ लेकर आएं।

07:24 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

आज से नवरात्र शुरू हो गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है। मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे।

07:01 (IST) 22 Sept 2025

Aaj ki taaza khabar LIVE Update: आज त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेस के दौरे पर रहेंगे। यहां वह कई योजानाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले हाल ही में, पीएम मोदी कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, गुजरात का भी दौरा चुके हैं।

LIVE Breaking News in Hindi: खबरों की दुनिया में आज पढ़ रहे हैं न्यूज24 लाइव। आज 22 सितंबर है। आज नेपाल में 5 मंत्री शपथ लेने वाले हैं। गत 12 सितंबर को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम पीएम पद की शपथ ली थी। अभी तक 2 मंत्री शपथ ले चुके हैं। यह अंतरिम सरकार 6 महीने तक रहेगी।
इधर, सुप्रीम कोर्ट में आज उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। अमेरिका और भारत व्यापार वार्ता के लिए आज केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल अमेरिका जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले से ही मोरक्को दौरे पर हैं। मोरक्कों में उन्होंने भारत की विदेश में पहली डिफेंस फैक्ट्री का उद्धाटन किया था।
पीएम मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे।

ऐसे ही दिन भर की हर अपडेट पाने के लिए बने रहिए न्यूज24 लाइव के साथ….

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola