हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, पीएम मोदी से की ये अपील

प्रधानमंत्री मोदी भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और यह सम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा। सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने की मांग वाली पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। अदालत ने अक्टूबर 2023 में इसे मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Breaking News Live Updates

Live Updates

22:11 (IST) 09 Jan 2025

किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, पीएम मोदी से की ये अपील

कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 45 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। इसी हठधर्मिता ने किसान आंदोलन में 750 किसानों की जान ले ली थी। किसानों के प्रति इतनी निष्ठुरता क्यों? प्रधानमंत्री से मेरी अपील है कि कृपया अहंकार छोड़िए और तत्काल किसानों से बात करके डल्लेवाल का अनशन खत्म कराइए।

18:57 (IST) 09 Jan 2025

कोलकाता रेप-मर्डर केस में 18 जनवरी को आएगा फैसला, CBI संजय रॉय के लिए मांगेगी मौत की सजा

आरजी कर कॉलेज कांड पर सियालदह कोर्ट 18 जनवरी को 2.30 बजे अपना फैसला सुनाएगा। डॉक्टर रेप और मर्डर केस में CBI संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग करेगी।

16:53 (IST) 09 Jan 2025

भारत पाक बॉर्डर पर पाकिस्तान निर्मित हथियार बरामद

राजस्थान के अनूपगढ़ में पाकिस्तान ने भारत पाक बॉर्डर पर नापाक हरकत की। सीमा पर पाक निर्मित हथियार बरामद किए गए। अनूपगढ़ के गांव 18 पी क्षेत्र की रोही में हथियार मिले। BSF ने पाकिस्तान निर्मित दो ऑटोमेटिक पिस्टल की बरामद की। पाकिस्तान पहले ड्रोन से हेरोइन भेजता था और अब हथियार भेज रहा है।

15:00 (IST) 09 Jan 2025

दिल्ली में 13 जनवरी को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी!

सूत्र के अनुसार, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 13 जनवरी को दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

14:58 (IST) 09 Jan 2025

INDIA गठबंधन में पहले दिन से सामंजस्य नहीं : अनिल विज

हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनमें (INDIA गठबंधन) पहले दिन से सामंजस्य नहीं है। अपने-अपने क्षेत्र में जिस (पार्टी) को जहां लाभ मिलता है, उस हिसाब से फैसले लेते हैं।

14:24 (IST) 09 Jan 2025

सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर माओवादियों से मुठभेड़

छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में माओवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि DRG, STF और कोबरा की टीम ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 इलाके को घेर रखा है। रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

13:43 (IST) 09 Jan 2025

मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने जाएंगे अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने जाएंगे। वे 3 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेंगे। पंजाब CM भगवंत मान और दिल्ली CM आतिशी, सांसद संजय सिंह भी चुनाव आयुक्त से मिलने उनके साथ जाएंगे। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने को लेकर केजरीवाल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे। परवेश वर्मा द्वारा MCC में गैर कानूनी तरीके से जॉब फेयर लगाने की शिकायत पर वे चुनाव आयुक्त से कर सकते हैं।

12:59 (IST) 09 Jan 2025

राजस्थान में रद्द नहीं होगी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा

राजस्थान सरकार ने कहा है कि साल 2021 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं किया जाएगा। सरकार ने आज हाईकोर्ट में अपना जवाब पेश किया और कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है, जो कि आगे भी जारी रहेगी। गौरतलब है कि साल 2021 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में जबरदस्त धांधली हुई थी । 60 से ज्यादा लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। 10 ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर को सरकार सस्पेंड भी कर चुकी है। राजस्थान की राजनीति में यह सबसे बड़ा मुद्दा भी है, जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खुद अपनी सरकार के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।

12:13 (IST) 09 Jan 2025

शंभू बॉर्डर पर जहर खाने वाले किसान की मौत

शंभू बॉर्डर पर जहर खाने वाले किसान रेशम सिंह की मौत हो गई है। इससे पहले भी एक किसान की इसी तरह जहर खाने से मौत हो गई थी। रेशम सिंह को गंभीर हालत में राजपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेशम सिंह जगतार सिंह के बेटे हैं और तरतारन जिले के पाहू विंड के रहने वाले हैं।

11:38 (IST) 09 Jan 2025

मणिपुर के काकचिंग में 2 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर के काकचिंग में 2 उग्रवादी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके नाम सुगनू, चेयरेल हैं। यह दोनों उग्रवादी जबरन वसूली कर रहे थे। दोनों प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा) के सदस्य हैं।
11:06 (IST) 09 Jan 2025

बाल-बाल बचे RJD नेता अब्दुल बारी शिद्दकी

बिहार के RJD नेता अब्दुल बारी शिद्दकी आज बाल-बाल बच गए, क्योंकि उनके सरकारी आवास में खड़ा बड़ा पेड़ गिर गया। हादसे में अब्दुल बारी सिद्दीकी की निजी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। सुबह 9 बजे के करीब अचानक पेड़ गिरा। उस समय वे परिवार के सदस्यों के साथ कैंपस में सैर कर रहे थे, लेकिन समय रहते वे अंदर चले गए, इसलिए पेड़ गिरने से उनकी कार ही डैमेज हुई।

10:26 (IST) 09 Jan 2025

बिजली कनेक्शन काटने आए कर्मियों की पिटाई

उत्तर प्रदेश के बदायूं में विद्युत निगम की टीम पर रोटा गांव में बकाएदार उपभोक्ता और उसके परिवार ने हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम के साथ मारपीट की। महिला ने विद्युत कर्मचारियों को चप्पलों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाइनमैन की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

09:48 (IST) 09 Jan 2025

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को चुनौती

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को चुनौती दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम 2023 की संवैधानिकता पर सवाल उठाए गए हैं। 2024 की शुरुआत में बनाए गए इस कानून के तहत भारत के चीफ जस्टिस को चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सेलेक्शन पैनल से हटा दिया गया। इसके खिलाफ दायर याचिका पर 4 फरवरी को सुनवाई होगी।

08:47 (IST) 09 Jan 2025

भोपाल की सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध लगी है। जेल से एक ड्रोन कैमरा पकड़ा गया है। यह कैमरा अंडा सेल से 200 मीटर की दूरी पर मिला है। पीएफआई के कैदियों की बैरक के पास यह ड्रोन कैमरा मिला। इसकी पुष्टि जेल प्रबंधन ने की और गांधीनगर पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
08:12 (IST) 09 Jan 2025

अखिलेश यादव के चाचा का निधन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सैफई में होगा। अखिलेश यादव ने आज होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वे सैफई पहुंच रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव पहले से ही इटावा में मौजूद हैं।

07:05 (IST) 09 Jan 2025

आतिशी और संजय सिंह पर केस करेंगे संदीप दीक्षित

संदीप दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह पर दीवानी और मानहानि का मुकदमा करने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने मीडिया को फाइल पर साइन करने के लिए आमंत्रित किया है। आज 9 जनवरी की सुबह 11बजे बाल्मीकि मंदिर में मीडिया को आमंत्रित किया गया है।

06:13 (IST) 09 Jan 2025

वाराणसी में 100 साल से बंद शिव मंदिर फिर से खोला गया

वाराणसी के मदनपुरा में 100 साल से बंद सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को पुलिस और प्रशासनिक सहयोग से फिर से खोल दिया गया है। सनातन रक्षक दल के अनुरोध पर मंदिर का जीर्णोद्धार खरमास के बाद शुरू होगा, जिसमें क्षतिग्रस्त शिवलिंगों की पुनः स्थापना की योजना बनाई गई है। पिछले महीने सनातन रक्षक दल द्वारा किए गए अनुरोध के बाद मंदिर को खोला गया था। रक्षक दल ने इस जगह पर स्वामित्व का दावा किया था। इसे पुनः खोलने तथा धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अनुमति मांगी थी। मंदिर के ताले गैस कटर से काटे गए। अंदर 3 क्षतिग्रस्त शिवलिंग पाए गए और बड़ी मात्रा में मलबा-मिट्टी भी मिली।

आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो वाराणसी में 100 साल से बंद सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को फिर से खोला गया है और इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा। यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूस ने हवाई हमला किया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है।

लखनऊ में मां और 4 बहनों की हत्या मामले में आरोपी बदर की सूचना देने वाले को इनाम मिलेगा। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के SP ऑफिस में किन्नरों में लात-घूंसे चले और खूब हंगामा हुआ। हार्मोन बदलकर किन्नर बनाने का आरोप है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola