हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jammu-Kashmir: सोपोर में सुरक्षाबल और आतंकियों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Toay News Headlines:

विज्ञापन
देश-दुनिया की खबरें देखें...

Live Updates

21:23 (IST) 09 Nov 2024

Jammu-Kashmir: सोपोर में सुरक्षाबल और आतंकियों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

उत्तरी कश्मीर के सोपोर स्थित रामपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

14:32 (IST) 09 Nov 2024

दिल्ली CM आतिशी का बड़ा ऐलान

दिल्ली की CM आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 हजार मार्शल्स को फिर से रोजगार मिलेगा। दिल्ली सरकार ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को वापस रखने का प्रस्ताव पास किया है। सोमवार से सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को काम मिलेगा। दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सारे काम किए हैं और आगे भी करती रहेगी।

14:12 (IST) 09 Nov 2024

मंत्री रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने बड़े किसान नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद किसान नेताओं की जायदाद की जांच करवाई जाएगी। पहले इनके पास कितनी जमीन थी और अब इनके पास कितनी जमीन है, इसका ब्योरा जुटाएंगे। भाजपा का किसान विरोध नहीं करते, बल्कि यह किसान नेता ही विरोध कर रहे हैं। इनके शेलर हैं और यह आप ही आढ़ती हैं।

13:32 (IST) 09 Nov 2024

थाईलैंड से उदयपुर घूमने आई महिला को मारी गोली

थाईलैंड से उदयपुर घूमने आई महिला को किसी ने गोली मार दी है। गोली महिला की पीठ पर लगी है। महिला का इलाज उदयपुर के महाराणा भोपाल चिकित्सालय में चल रहा है। डॉक्टर की मानें तो महिला की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला शनिवार सुबह का है। महिला को 3 व्यक्ति निजी हॉस्पिटल ले गए। महिला अपनी महिला मित्र के साथ उदयपुर की माली कॉलोनी में रुकी हुई थी।

12:38 (IST) 09 Nov 2024

गुजरात के नवसारी में गोदाम में अग्निकांड

गुजरात के नवसारी जिले में गणदेवी इलाके में देवसर के पास ट्रांसपोर्ट गोदाम में भीषण आग लग गई। इस विकराल आग में गोदाम में काम करने वाले कुछ लोग फंस गए थे, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोदाम में केमिकल होने से आग विकराल होने की आशंका जताई गई है।

11:55 (IST) 09 Nov 2024

महाराष्ट्र चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका

महाराष्ट्र चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। ठाणे जिला भिवंडी संपर्क प्रमुख और पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे ने UBT छोड़ दी है। बीती रात हजारों शिवसैनिकों के साथ वे शिंदे गुट शिवसेना में शामिल हो गए। वे भिवंडी से उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज थे। सीएम एकनाथ शिंदे कि मौजूदगी में उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट की मेंबरशिप ली।

11:15 (IST) 09 Nov 2024

वायनाड में फूड किट पर राहुल-प्रियंका गांधी की तस्वीर

केरल के वायनाड में फूड किट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर वायरल हुई। चुनाव आयोग और पुलिस के उड़नदस्ते की ओर से इस फूड किट को जब्त करके केस दर्ज किया गया है। जिले के थिरुनेली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। मामला बीएनएस धारा 173 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
10:51 (IST) 09 Nov 2024

महाविकास अघाड़ी का घोषणापत्र कल जारी होगा

महाविकास अघाड़ी कल अपना घोषणापत्र जारी करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में होटल ग्रैंड हयात में इसे जारी किया जाएगा। घोषणापत्र के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और ठाकरे गुट के संजय राउत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
09:39 (IST) 09 Nov 2024

दिल्ली के वेलकम इलाके में गोलीबारी

दिल्ली के वेलकम इलाके में देर रात अज्ञात बदमाशों ने नदीम नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात हमलावरों की संख्या तीन थी, जो नदीम और उसके साथी के घर के नजदीक आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे, जिसमें नदीम की मौत हो गई, जबकि उसके साथी के पैर में गोली लगी है। नदीम का जींस बनाने का कारखाना था। आरोपी भागते वक्त अपनी बाइक छोड़ गए। मृतक की स्कूटी और मोबाइल फोन लेकर भाग गए।

09:20 (IST) 09 Nov 2024

झारखंड में इनकम टैक्स की रेड

झारखंड में आज इनकम टैक्स की रेड चल रही है। CM हेमंत सोरेन के निजी सचिव के ठिकानों पर IT की छापेमारी हुई। सुनील श्रीवास्तव के रांची स्थित आवास पर आयकर की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। आज सुबह-सुबह एक टीम उनके आवास पहुंची और दस्तावेज-रिकॉर्ड खंगाले।
08:44 (IST) 09 Nov 2024

वोटिंग से ठीक पहले शिवसेना का बड़ा कदम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग होने वाली है। इससे पहले शिवसेना यूबीटी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने अपने पूर्व हिंगोली सांसद सुभाष वानखेड़े को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी शिवसेना-UBT की ओर से ही दी गई है।

08:18 (IST) 09 Nov 2024

चिली में भूकंप के झटकों ने दहशत फैलाई

दक्षिणी चिली में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। इसका केंद्र चिली के कोचरन से 278 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े 6 बजे भूकंप आया।

07:44 (IST) 09 Nov 2024

पालघर में गाड़ी से 3 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद

मुंबई के पालघर में गाड़ी से 3 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वाडा पुलिस निरीक्षक के अनुसार, एक कार वाडा पाली मार्ग पर विक्रमगढ़ की ओर जा रही थी कि वाडा पुलिस को संदेह हुआ। कार के चालक से पूछताछ की और कार को वाडा पुलिस स्टेशन लाया गया। यहां जांच के बाद पता चला है कि इस कार में करीब 3 करोड़ 70 लाख की रकम थी। कार का नंबर MH43CE4051 शुक्यूरिटीज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की है, जो चिंचपाड़ा दीधे रोड ऐरोली से विक्रमगढ़ जा रही थी।

07:41 (IST) 09 Nov 2024

CDS जनरल अनिल चौहान ने प्रोजेक्ट ‘शौर्य गाथा’ किया लॉन्च

दिल्ली में CDS जनरल अनिल चौहान ने प्रोजेक्ट ‘शौर्य गाथा’ लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्ट सैन्य मामलों के विभाग और भारत के संयुक्त सेवा संस्थान (USI) की एक संयुक्त पहल है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य शैक्षिक कार्यक्रमों और पर्यटन के माध्यम से भारत की सैन्य विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है।

06:47 (IST) 09 Nov 2024

चुरू में महिला को जबरन उठाकर आग में फेंका

राजस्थान के चुरू में महिला को जबरन उठाकर आग में फेंक दिया गया। भालेरी पुलिस थाना अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि चूरू जिले के खंडवा पीपीधर गांव के 2 पक्षों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की 30 वर्षीय महिला सुनीता को जबरन उठाकर जलती हुई आग में फेंक दिया और लोगों ने खेत में आग लगा दी। पुलिस थाना अधिकारी जगदीश सिंह ने घटनाक्रम की पुष्टि की।

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो सुप्रीम कोर्ट के 50वें CJI डीवाई चंद्रचूड़ रिटायर हो चुके हैं। अपने लास्ट वर्किंग डे वे भावुक हो गए थे। उत्तर प्रदेश में पुरुष टेलर अब महिलाओं का नाप नहीं ले सकेंगे। टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला लिया गया है। CDS जनरल अनिल चौहान ने प्रोजेक्ट ‘शौर्य गाथा’ लॉन्च किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह की झारखंड में 4 चुनावी सभाएं हैं। भाजपा कांग्रेस पर लगातार झूठे चुनावी वादे करने के आरोप लगा रही है। इनका जवाब देने के लिए कांग्रेस आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। अयोध्या में आज से 14 कोसी परिक्रमा शुरू होगी। राजस्थान के चुरु में एक महिला को जमीनी विवाद में आग में झोंक दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola