Live Updates
Greater Noida: पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी की बालकनी से गिरकर किशोर की मौत
Greater Noida: बिसरख थाना एरिया की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में बालकनी से गिरकर 14 वर्षीय प्रांशु वर्मा की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार ये घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिजनों से पूछताछ कर फिलहाल हादसे की विभिन्न एंगलों से जांच की जा ही है।
Sambhal Violence: संभल में इंटरनेट पर लगा बैन हटा, मंडलायुक्त ने की ये बड़ी अपील
Sambhal News: संभल हिंसा के बाद बीते रविवार से जिले में लगा इंटरनेट बैन शुक्रवार को हआ दिया गया है। यहां इंटरनेट संबंधी सभी सेवाएं फिर बहाल कर दी गई हैं। मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। बता दें जिले में बीते रविवार को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हुई है।
मेडिकल नीट पीजी काउंसलिंग मामला
मेडिकल नीट पीजी काउंसलिंग मामले में पहले राउंड का रिजल्ट घोषित करने पर रोक बरकरार रहेगी। मध्य प्रदेश की हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। HC ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) को पक्षकार बनाया है। साथ ही 3 दिसंबर तक जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। याचिका में दलील दी गई है कि MD-MS में दाखिलों के लिए मेरिट लिस्ट बनाने में दो-दो बार नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई। चयन प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन का आरोप भी है। रीवा निवासी डॉ अभिषेक शुक्ला समेत अन्य चिकित्सकों ने याचिका दायर की थी।
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को मारने की धमकी
राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाला युवक बिहार का बताया जा रहा है। मदन राठौड़ ने दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में शिकायत दी है।
रूटीन जांच के लिए लालू यादव दिल्ली रवाना
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अपनी रूटीन मेडिकल जांच के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की नियमित निगरानी की जा रही है। हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य लाभ के बाद अपनी नियमित चिकित्सा जांच के लिए शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए।
उनकी पुत्री और किडनी दाता रोहिणी आचार्य ने यह सुनिश्चित किया है कि लालू यादव को डॉक्टरों की देखरेख में विशेष ध्यान दिया जाए। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें रूटीन चेकअप के लिए आने की सलाह दी थी। लालू यादव का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से राजद समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
दिल्ली मस्जिद विवाद की सुनवाई टली
दिल्ली की शाही जामा मस्जिद मामले में 8 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। चंदौसी कोर्ट में रिपोर्ट सबमिट की जाएगी, जिस पर सुनवाई होगी। दूसरी ओर, मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली है। अब 9 दिसंबर 2 बजे सुनवाई होगी।
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले की सुनवाई
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी टीएमसी नेता कुंतल घोष को सुप्रीम कोर्ट से जमानत गई है।CBI मामले में कुंतल घोष को जमानत मिली है। निचली अदालत कुंतल घोष की जमानत की शर्तें तय करेगा।ईडी मामले में कुंतल घोष को हाईकोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है। कोर्ट ने कहा कि गवाहों की संख्या ज्यादा है। ट्रायल पूरा होने में काफी वक्त लगेगा, इसलिए अनिश्चित समय के लिए उन्हें जेल में रखना न्यायोचित नहीं होगा।
बिरसा मुंडा के वंशज की हादसे में मौत
बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का सड़क हादसे में निधन हो गया। वे घायल हो गए थे, लेकिन उपचार के दौरान बीती रात रिम्स में उन्होंने दम तोड़ दिया। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रांची के PRO ने हादसे की पुष्टि की।
बाराबंकी में बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बोलेरो कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हुई। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हुई और 3 गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बोलेरो बारातियों से भरी थी। ट्रैक्टर ट्रॉली में पराली लदी थी। सुबेहा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हादसा हुआ।
दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से
दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह दिल्ली विधानसभा के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम सत्र होगा। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल साल 2025 में समाप्त होने जा रहा है। 70 सीट वाली इस विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होंगे।
संभल में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात
उत्तर प्रदेश के संभल में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात की गई है। 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर यहां पथराव की घटना हुई थी। आज मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान किसी तरह का बवाल न हो, इसलिए फोर्स तैनात करने का फैसला लिया गया।
आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। वे यहां भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आज रात भुवनेश्वर पहुंचेंगे और एक दिसंबर की दोपहर तक ओडिशा में रहेंगे।
आज संभल में मस्जिद विवाद की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के निर्देश देने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें इसकी वैधता और आदेश देने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं। मस्जिद की प्रबंध समिति द्वारा दायर याचिका में सर्वेक्षण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की पीठ याचिका पर विचार करेगी।
रूस का यूक्रेनी संयंत्रों पर बड़ा हमला
रूस ने गुरुवार देररात यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर दूसरी बार बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले के कारण यूक्रेन के मध्य पश्चिम और दक्षिण भागों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण ठंड के मौसम में 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर रूस का यह 11वां बड़ा हमला था और इस हमले का कहर लोगों पर आफत बनकर टूटा है।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो यूक्रेन के एनर्जी प्लांट्स पर रूस ने एयर स्ट्राइक की है, जिससे करीब 10 लाख लोग अंधेरे में डूब गए हैं। आज संभल मस्जिद सर्वे के खिलाफ मस्जिद कमेटी की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा दौरे पर जाएंगे। दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग होगी, जिसमें झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। आज से दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
2 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines