Live Updates
UP By-Election 2024: बदले सियासी समीकरण, ओवैसी और प्रगतिशील पार्टी ने खड़े किए प्रत्याशी
यूपी उपचुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं, यहां दो सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की aimim और एक सीट पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। जानकारी के अनुसार कुंदरकी और मीरापुर से ओवैसी की पार्टी का उम्मीदवार होगा और मझवां से प्रगतिशील पार्टी चुनाव लड़ेगी।
बहराइच हिंसा: डिप्टी एसपी के बाद एडिशनल एसपी का तबादला
बहराइच हिंसा मामले में जिले के एडिशनल एसपी का तबादला कर दिया गया है। एडिशनल एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी को पुलिस मुख्यालय में भेज दिया गया है और उनकी जगह ASP दुर्गा प्रसाद तिवारी को नियुक्त किया गया है। इससे पहले डिप्टी एसपी को सस्पेंड किया गया था।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते हैं कि मैनपुरी के लोगों ने उनका हमेशा साथ दिया है। भाजपा उपचुनाव में पीडीए से घबराई हुई है। PDA परिवार के लोग भेदभाव के शिकार हुए हैं। इन लोगों को विकास की चिंता नहीं है। बीजेपी सरकार में सभी को न्याय नहीं मिल रहा। ये लोग सदस्यता कम कर रहे हैं, जमीनों पर कब्जा ज्यादा कर रहे हैं। बीजेपी जिसको चाहे गिरफ्तार कर सकती। बीजेपी ने अपनी मनमर्जी के अधिकारी रखे हुए हैं। बीजेपी किसी को न्याय नहीं दे सकती।
अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिग्री को लेकर टिप्पणी करने के मामले में अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। गुजरात की निचली अदालत में चल रही कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में आरोपी आप नेता संजय सिंह की याचिका कोर्ट पहले ही ख़ारिज कर चुका है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट दखल नहीं दे सकती।
जालौन में भीषण सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के जालौन में भीषण सड़क हादसा हुआ है। परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। घायल मजदूरों को उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जालौन का परिवहन विभाग अवैध परिवहन को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के बंधौली की घटना है। उमेश पांडेय, सीओ सिटी जालौन ने हादसे की पुष्टि की।
पूर्व मंत्री प्रोफेसर किरनपाल सिंह का निधन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रोफेसर किरनपाल सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने मेरठ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार में वे बेसिक शिक्षा मंत्री थे। बुलंदशहर की अगौता सीट से 5 बार विधायक चुने गए थे। राष्ट्रीय लोकदल में राष्ट्रीय सचिव थे। किरनपाल बुलंदशहर के गांव धमेड़ा कीरत के मूल निवासी थे।
संविधान में नहीं बदलेगा हिंदुत्व शब्द
हिंदुत्व शब्द को भारतीय संविधान से खत्म करने की मांग वाली याचिका खारिज हो गई है। जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। CJI की बेंच ने याचिकाकर्ता डॉ एसएन कुंद्रा के वकील को याचिका पर बहस करने की अनुमति देने से ही इनकार कर दिया।
झारखंड में डॉक्टर गर्लफ्रेंड के साथ तीसरी मंजिल से कूदा,
झारखंड के रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) परिसर में एक जूनियर डॉक्टर ने अपनी महिला मित्र के साथ सुसाइड करने की कोशिश की। वह दोनों हॉस्टल नंबर 4 की तीसरी मंजिल से कूद गए। इसमें डॉक्रटर की मौत हो गई है और महिला की हालत गंभीर है। पुलिस को मामला सुसाइड का लग रहा है।
बिहार के मं9ी का प्रशांत किशोर पर तंज
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने प्रशांत किशोर पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि प्रशांत किशोर चॉकलेट लेकर घूम रहे हैं, जिसको-जिसको चॉकलेट बाटेंगे, वह आपस में लड़ेगा ही।
प्रशांत किशोर ने इतना बड़ा सपना दिखा दिया, हर घर में एक नेता बना दिया, हर आदमी को विधायक, एमपी और मुख्यमंत्री बना दिया, कोई खास विशेष जाति के लोगों को इन्होंने जन्नत भी भेजने की बात कह दी,
अभी टिकट बांटने में एक जगह कुर्सियां चली हैं। कई जगहों पर सिर फूटेंगे, यह होना अभी बाकी है। आगे के दिनों में पता चलेगा। प्रशांत किशोर मनोरंजन के साधन के अलावा कुछ नहीं।
महाराष्ट्र के लातूर में मजदूर की हत्या
महाराष्ट्र के लातूर में 3 लोगों ने एक मजदूर को पीट-पीट कर मार दिया। उसने शराब के लिए 500 रुपये देने से इनकार कर दिया था। औसा पुलिस स्टेशन के दायरे में आने वाले इलाके की घटना है। मृतक का नाम वजार अयूब शेख है। आजाद चौक पर झील के पास साजिद, असलम और अवेज गादेश्वर ने उस पर हमला किया था।
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 10वीं गिरफ्तारी
मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई इलाके से आरोपी भगवंत सिंह को पकड़ा गया है। भगवंत सिंह एक हत्या आरोपी के साथ हथियार लेकर उदयपुर से मुंबई गया था। मुंबई पुलिस ने 19 अक्टूबर को 5 आरोपियों डोंबिवली से नितिन सप्रे, पनवेल से रामफुल चंद कनौजिया, संभाजी किशोर पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे और चेतन पारधी को अंबरनाथ से गिरफ्तार किया था। ये सभी लोग मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के संपर्क में थे। इससे पहले पुलिस गुरमेल सिंह, प्रवीण लोनकर, धर्मराज कश्यप का पकड़ चुकी है। एक अन्य आरोपी भी पकड़ा है।
बिहार में होटल मालिक की हत्या
बिहार के पटना जिले के पीरबहोर थाना क्षेत्र के कुतुबुद्दीन लेन में होटल मालिक को गोलियों से भून दिया गया। उसे 5 गोलियां मारी गईं। मृतक की पहचान पीरबहोर के दरियापुर निवासी शकील मलिक में रूप में हुई। वह मूल रूप से जहानाबाद के टेहटा के बघवारा का रहने वाला था। हत्या की सूचना मिलते टाउन एसडीपीओ-1 अशोक कुमार सिंह, पीरबहोर और कदमकुआं थाने की पुलिस मौके पहुंची। सिर, पेट, सीने में गोली लगने से मौत हुई है। परिजनों के अनुसार, उससे 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर उनकी हत्या कर दी गई।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों को दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो जम्मू कश्मीर के गांदरबल में भीषण आतंकी हमला हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। हरियाणा में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। CM नायब सैनी ने अपने पास गृह और वित्त विभाग रखा है। बिहार में रंगदारी नहीं देने पर होटल मालिक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UP के मदरसा एक्ट को असंवैधानिक घोषित किया था। इस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली कोचिंग सेंटर में 3 सिविल एस्पिरेंट्स की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बंगाल में जूनियर डॉक्टर्स एक बार फिर हड़ताल पर जाएंगे, आज प्रदर्शन करके बड़ा ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
31 mins ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
56 mins agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
1 hr ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
2 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
4 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
6 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
8 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines