Live Updates
SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को रिहा करने के लिए रैली निकाली
देवली उनियारा में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को रिहा किए जाने के लिए सोमवार को उनके समर्थकों ने रैली निकाली। बड़ी संख्या में मीणा समर्थक कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट ऑफिस के अधिकारियों को सौंपा। बता दें नरेश मीणा को एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद गिरफ्तार किया गया था।
Army Recruitment: बिहार के हर जिले में होगी भर्ती, जल्द किया जाएगा शेड्यूल जारी
बिहार के हर जिले में आर्मी भर्ती परीक्षा होगी। जल्द ही इसकी तारीखों को लेकर जिलेवार शेड्यूल जारी किया जाएगा। बता दें हाल ही में दानापुर में आर्मी भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की भीड़ ने हंगामा कर दिया था। यहां अधिक भीड़ होने के चलते भर्ती करने आए लोगों की दौड़ रोकनी पड़ी थी। अब इसे परीक्षा को रिशेड्यूल कर हर जिले में किया जाएगा।
Delhi: गोकुलुपरी में पेट्रोल पंप फायरिंग की गुत्थी सुलझी, 3 बदमश पकड़े गए
दिल्ली के गोकुलपुरी में पेट्रोल पंप फायरिंग घटना के मामले को सुलझाते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बता दें इस घटना में 16 से 18 राउंड गोलियां चलाई गई थीं और पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी के केबिन पर हमला किया गया था। घटना में पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर अंशुल राठी घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अंकित @ टेडी, रोहतक, हरियाणा का निवासी, रुकमेश, मेरठ, उत्तर प्रदेश का निवासी और विनोद कसाना, नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ शावक की मौत
मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ शावक की मौत हो गई है। शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर में लाया गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार शावक की मौत के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर की अवंतीपोरा पुलिस ने सेना की 42 आरआर और सीआरपीएफ की 180 बीएन के साथ मिलकर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
नेताजी की मौत की जांच वाली मांग याचिका खारिज
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत की जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इंकार किया है। याचिका में कहा गया था कि नेताजी की मृत्यु अभी भी एक रहस्य है। उनकी मृत्यु 1945 की विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने टिप्पणी की कि हम हर चीज के विशेषज्ञ नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट हर चीज़ की दवा नहीं है।
जामनगर में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
गुजरात के जामनगर में आज एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आने से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गइ्र। जामनगर जिले के लालपुर तहसील के गोवन गांव की एक बाड़ी में हेलीकॉप्टर का इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। तकनीकी गड़बड़ी ठीक होने के बाद ही हेलीकॉप्टर ने वहां से उड़ान भरी। वहीं लैंड हुए हेलीकॉप्टर को देखने के लिए पूरा गांव बाड़ी में उमड़ा।
एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर 2.5 लाख जुर्माना
केरल के त्रिशूर जिले में एक कार ड्राइवर को सड़क पर अमानवीय व्यवहार दिखाने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। एंबुलेंस को रास्ता न देने और उसे परेशान करने के मामले में कार मालिक पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। यह घटना 7 नवंबर को त्रिशूर जिले के चलाकुडी में घटित हुई थी, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कैलाश गहलोत आज कर सकते हैं भाजपा जॉइन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और मंत्री कैलाश गहलोत ने बीते दिन पद और पार्टी दोनों छोड़ दी थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं आज उनके भाजपा जॉइन करने की बात सामने आई है। आज दोपहर साढ़े 12 बजे वे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
दिल्ली में भाजपा ने बांटे मास्क
दिल्ली में वायु प्रदूषण से हालात इतने खराब हो गए हैं कि सांस लेना दूभर हो रहा है। इसलिए अब दिल्ली भाजपा ने मास्क बांटने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रवीण खंडेलवाल ने आज सुबह मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क बांटे। वहीं स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए हैं।
गुजरात में रैगिंग से छात्र की मौत
गुजरात के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के कारण एक छात्र की मौत हो गई है। 18 साल के MBBS के छात्र अनिल को रैगिंग के दौरान 3 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी गई थी, इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
यह घटना शनिवार रात पाटन के धारपुर में GMERS मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के हॉस्टल में हुई।मृतक छात्र अनिल को उसके सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान उसका परिचय लेने के बाद काफी देर तक खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया, जिसकी वजह से वह बेहोश होकर गिर गया। मृतक छात्र कॉलेज में MBBS के पहले साल की पढ़ाई कर रहा था।
दिल्ली सरकार ने बुलाई आपात बैठक
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखकर दिल्ली सरकार ने अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में होगी। सचिवालय में होने वाली यह बैठक करीब 12 बजे बुलाई गई है। इसमें प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति और गैप-4 को सख्ती से लागू करने पर बैठक में चर्चा होगी।
हरियाणा के रोहतक में बंद किए गए स्कूल
दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा की हवा भी खराब हो गई है। इसलिए प्रदूषण और धुंध के चलते रोहतक जिले में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। रोहतक के जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा ने आगामी आदेशों तक जिले के प्राइमरी स्कूलों के बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली में ग्रैप-4 लागू हो चुका है। दिल्ली में वायु प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए जरूरी समाधान करने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील पहुंच गए हैं। रियो डी जेनेरियो में वैदिक मंत्रों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया।
इससे पहले उन्होंने नाइजीरिया में भारतवंशियों को महाकुंभ 2025 में आने का न्योता दिया। मणिपुर की सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य में लागू सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSPA) वापस लेने को कहा है। इसके लिए आज गृहमंत्री अमित शाह ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
26 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
3 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
3 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
4 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
5 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
6 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
6 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
7 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
8 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines