हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेठी में एक दुकान में लगी भीषण आग, 20 लाख से अधिक का कपड़ा जलकर हुआ राख

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में इस्तेमाल किए गए 3 हथियार बरामद किए थे। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया 2024 बन गई हैं। देश को नए चीफ जस्टिस बन गए हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
देश-दुनिया की खबरें देखें...

Live Updates

22:42 (IST) 17 Oct 2024

अमेठी में एक दुकान में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश अमेठी में रेडीमेड कपड़े की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा दुकान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने पीड़ित व्यापारी को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

20:42 (IST) 17 Oct 2024

लोडेड IED बम, बैटरियां और टाइमर बरामद; पाकिस्तान ने ड्रोन से की डिलीवरी

फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान बार्डर इलाके में ड्रोन के जरिए भेजा गया लोडेड आईईडी बम बरामद किया गया। एक किलो RDX लोडेड बम के साथ टाइमर और बैटरियां भी हैं। बम बीएसएफ को मिला तो बीएसएफ ने इसकी बरामदगी करने के बाद इसे स्टेट स्पेशल सेल को सौंप दिया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में तफ्तीश कर रही है।

19:22 (IST) 17 Oct 2024

अखिलेश यादव ने एक और उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान

सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सातवें उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। समाजवादी पार्टी से सुम्बुल राणा मीरापुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी।

19:08 (IST) 17 Oct 2024

मिल्कीपुर का उपचुनाव टलना तय! HC में 15 दिन के बाद होगी सुनवाई

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव टल गया। हाई कोर्ट ने मिल्कीपुर विधानसभा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के लिए 2 नवंबर की तारीख निधार्रित की। ऐसे में अब नहीं लगता है कि यूपी की 9 विधानसभा सीटों के साथ मिल्कीपुर का उपचुनाव हो सकता है।

18:13 (IST) 17 Oct 2024

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के सिवनी में धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति रखने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्राला आ गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

17:24 (IST) 17 Oct 2024

बहराइच एनकाउंटर पर अजय राय का बड़ा बयान

बहराइच एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बहराइच मामले में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कमियों को छुपाने के लिए सरकार ऐसा कर रही है। सरकार फर्जी एनकाउंटर और हत्याएं करा रही है।

17:21 (IST) 17 Oct 2024

अखिलेश यादव ने बहराइच एनकाउंटर पर उठाए सवाल

बहराइच एनकाउंटर को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक विफलता है। सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है। अगर एनकाउंटर से राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार होता तो यूपी इस मामलों में देश के कई राज्यों से आगे होता। अगर जुलूस के लिए अनुमति ली गई थी तो इसे शांतिपूर्ण तरीके से क्यों नहीं निकाला गया? अगर वे इतने छोटे कार्यक्रम को संभाल नहीं सकते तो उनसे राज्य में कानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे की जा सकती है। जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें न्याय मिले। सरकार फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। यह घटना यूं ही नहीं हुई, इसकी योजना बनाई गई थी।

watch | Bahraich Encounter | Barabanki: Samajwadi Party President Akhilesh Yadav says, "This incident was an administrative failure. The government is doing encounters to cover up their failure... If encounters had been improving the law and order of the state, UP would have… pic.twitter.com/JwHfhNJJ0G

— ANI (@ANI) October 17, 2024

14:29 (IST) 17 Oct 2024

बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी का सहयोगी गिरफ्तार

बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज के सहयोगी दानिश उर्फ शहीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के महारजगंज जिले के बहराइच में हिंसा फैलाने के मामले में मुख्य आरोपी सरफराज का सहयोगी दानिश उर्फ शहीर नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन राजी चौराहे के पास से हरदी पुलिस ने शहीर को दबोच लिया।
13:54 (IST) 17 Oct 2024

मुंबई, दिल्ली, पंजाब समेत 13 जगहों पर ED की रेड

पंजाब के जालंधर में फेमा के मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। अवैध विदेशी प्रॉपर्टी और क्लाउड मैनेजमेंट में विदेश लेनदेन से रेड का कनेक्शन है। व्यू नाउ कंपनी के ठिकाने खंगाले जा रहे हैं। कंपनियों के दफ्तर और डायरेक्टर के घरों पर रेड मारी गई। मुंबई, दिल्ली, गाजियाबाद, पंजाब के मोहाली, जालंधर समेत 13 लोकेशन पर छापेमारी हुई। करोड़ों रुपये के वित्तीय लेनदेन का मामला है।

12:43 (IST) 17 Oct 2024

शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में हरियाणा की 20 विधानसभा सीटों पर EVM में गड़बड़ी का हवाला देकर फिर से चुनाव मतदान कराने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील नरेंद्र मिश्रा ने आज CJI की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला रखा और कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की। चीफ जस्टिस ने मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप चाहते हैं कि हम चुनी हुई सरकार के शपथ पर रोक लगा दें। आप हमारी नजर में हैं। हम आप पर जुर्माना भी लगा सकते हैं। आप चुनाव आयोग को अपनी कॉपी सौंपे। हम लिस्ट करने पर विचार करेंगे।
12:23 (IST) 17 Oct 2024

गुजरात में 23 जगहों पर ED की रेड

गुजरात में 23 जगहों पर आज ED ने छापेमारी की। जांच एजेंसी जीएसटी घोटाले के मामले में यह कार्रवाई कर रही है। मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया हुआ है। एक हफ्ता पहले इसी मामले में अहमदाबाद की क्राइम डिटेक्शन ब्रांच ने एक जर्नलिस्ट समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

11:56 (IST) 17 Oct 2024

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन में आप सरकार

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए आप की केजरीवाल सरकार एक्शन मोड में है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हॉटस्पॉट आनंद विहार में प्रदूषण स्तर बढ़ने को गंभीरता से लिया है। मंत्री ने अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली के सभी 13 हॉटस्पॉट पर विशेष अभियान चलाने के लिए कल दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित अधिकारियों की मीटिंग बुलाई है।

11:12 (IST) 17 Oct 2024

बिहार में जहरीली शराब कांड

बिहार के सिवान में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है, जबकि सारण मे 6 लोगों की मौत हुई है। अब तक आधिकारिक रूप से 26 लोगों को मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 40 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 7 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। इस मामले मे 2 थानेदारों को भी निलंबित किया गया है, जिनमे एक सिवान और दूसरा सारण का है।

10:55 (IST) 17 Oct 2024

महाविकास आघाड़ी में 220 सीटों पर सहमति बनी

महाराष्ट्र के महाविकास आघाड़ी में विधानसभा चुनाव के लिए 220 सीटों पर सहमति बन गई है। बाकी सीटों के लिए आज 11 बजे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एक होटल में महाविकास आघाड़ी की बैठक होगी। मुंबई की 36 में से 33 सीटों पर सहमति बनी है। बाकी 3 सीटों पर आज चर्चा होगी।

10:22 (IST) 17 Oct 2024

शुभम लोणकर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी शुभम लोनकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, शुभम 3 शूटर्स के पकड़े जाने के समय तक पुणे में ही था, लेकिन शूटर्स को गिरफ्तार करते ही वह पुणे से फरार हो गया। शुभम बाबा सिद्दीकी शूटआउट केस का मुख्य मास्टरमाइंड है।

09:57 (IST) 17 Oct 2024

अभिधम्म दिवस समारोह में शामिल होंगे PM मोदी

आज अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस के समारोह में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे। आज 17 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में समारोह होगा। इस अवसर पर पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा भी प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

09:34 (IST) 17 Oct 2024

संजीव खन्ना होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस

जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें चीफ जस्टिस बनेंगे। सीजेआई धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ के रिटायर होने के बाद वे नवंबर में पद संभालंगे। जस्टिस खन्ना का बतौर मुख्य न्यायाधीश कार्यकाल केवल 6 महीने का होगा। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार संजीव 13 मई 2025 को रिटायर हो जाएंगे।

09:07 (IST) 17 Oct 2024

कंगना रनौत के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई आज

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ एक याचिका दायर हुई थी। उस याचिका पर आज सुनवाई होगी। कंगना रनौत पर किसानों को लेकर विवादित बयान देने के आरोप हैं। उनके बयान के खिलाफ आगरा में स्पेशल कोर्ट में केस दायर किया गया था।
08:45 (IST) 17 Oct 2024

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई आज

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मानहानि केस की सुनवाई होगी। विजय मिश्रा ने कोर्ट में केस से संबंधित सबूत पेश कर दिए हैं। इस केस में राहुल गांधी 20 फरवरी 2024 से जमानत पर चल रहे हैं। 26 जुलाई को राहुल गांधी ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाए थे। मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर बयान दिए जाने से जुड़ा है।

08:24 (IST) 17 Oct 2024

लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मथुरा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई –हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली में 12 सितंबर को जिम संचालक नादिर शाह की हत्या में शामिल मुख्य शूटर था। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 12 सितंबर को वारदात अंजाम दी गई थी। शूटर का नाम योगेश है और एनकाउंटर में योगेश के पैर में गोली लगी है। मथुरा हाईवे पर मुठभेड़ हुई थी।

07:30 (IST) 17 Oct 2024

नायब सिंह सैनी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हरियाणा में नायब सिंह सैनी आज 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ 10 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा मैदान में होगा। प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

06:22 (IST) 17 Oct 2024

एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद के महबूब नगर से नक्सली महिला कल्पना उर्फ सुजाता को गिरफ्तार किया है। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी। सुजाता नक्सली लीडर कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी की विधवा है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा में 100 से ज्यादा वारदातें करने में सुजाता का हाथ रहा। 60 साल का सुजाता दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की प्रभारी समेत कई पदों पर काम कर चुकी है।

नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में इस्तेमाल किए गए 3 हथियार मुंबई पुलिस ने बरामद किए थे। संजीव खन्ना देश के नए चीफ जस्टिस होंगे। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया 2024 बन गई हैं। नायब सैनी आज हरियाणा के CM पद की शपथ लेंगे। कंगना रनौत और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज केसों की आज सुनवाई होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अभिधम्म दिवस के मौके पर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola