हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: लखनऊ में नहीं थम रहा चाइनीज मांझे का कहर, एक युवक की कटी नाक

Breaking News in Hindi : बिहार में सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपी में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और उनके 20 समर्थकों पर FIR दर्ज की गई है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद सुसाइड बॉम्बिंग केस में हमलावर की मदद करने वाले 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। यह दावा पाक गृह मंत्री ने किया है। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने USA को हराया है और टीम को 29 रनों से जीत मिली है।

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

20:58 (IST) 08 Feb 2026

भारत और कनाडा ने सुरक्षा और कानून प्रवर्तन सहयोग को मजबूत करने का किया समझौता

भारत और कनाडा ने सुरक्षा और कानून प्रवर्तन सहयोग को मजबूत करने का समझौता किया है. NSA अजीत डोभाल की 6-7 फरवरी की कनाडा यात्रा के बाद ये ऐलान हुआ है. दोनों देशों ने अपने-अपने एजेंसियों के बीच सुरक्षा एवं कानून प्रवर्तन के लिए अधिकारी नियुक्त करने पर सहमति जताई है. ये कदम द्विपक्षीय संवाद को सुगम बनाएगा. सीमा-पार संगठित अपराधी नेटवर्क जैसे मुद्दों पर समय रहते सूचना साझा करने में मदद करेगा.

20:28 (IST) 08 Feb 2026

पाकिस्तान में शिया मस्जिद में हमले के खिलाफ अयोध्या में प्रदर्शन

20:14 (IST) 08 Feb 2026

दो दिन की मलेशिया यात्रा से लौटे PM नरेंद्र मोदी

19:38 (IST) 08 Feb 2026

लखनऊ में नहीं थम रहा चाइनीज मांझे का कहर, एक और युवक हुआ जख्मी

लखनऊ में चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को फिर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में बंधे के पास की है. जहां एक पोर्टर वाले की चाइनीज मांझे से नाक कट गई.

19:18 (IST) 08 Feb 2026

महाराष्ट्र के भिवंडी में लगी आग

15:35 (IST) 08 Feb 2026

जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से मौत के मामले में कॉन्ट्रेक्टर 1 दिन की पुलिस कस्टडी में

14:10 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: नोएडा में हादसे में 2 मजदूरों की मौत

नोएडा के सेक्टर 144 में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने से हादसा हो गया है। शटरिंग के नीीचे दबने से 2 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने ठेकेदार और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।

13:54 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दरभंगा में 8 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या से लोगों में आक्रोश

बिहार के दरभंगा में दुष्कर्म के बाद 8 साल की बच्ची की हत्या के बाद सड़क जाम कर दी गई है और आरोपी को लोगों को हवाले करने की मांग की जा रही है। मौके पर पुलिस तैनात है और इलाके में तनाव व्याप्त है। लोगों ने कादिराबाद में सड़क जाम करके हंगामा करना शुरू कर दिया है. लोग आरोपी विकास महतो को पब्लिक के हवाले करने की मांग कर रहे हैं, ताकि उसे सजा दी जा सके। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार मौके पर मौजूद हैं।

13:19 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: सूरजकुंड मेला और दिल्ली जल बोर्ड मामले में गिरफ्तारियां

दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं सूरजकुंड मेला हादसे की जांच भी आगे बढ़ी है और पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
12:59 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: एनडीए के विधायक दल की बैठक आज

उत्तर प्रदेश में एनडीए के विधायक दल की बैठक आज शाम साढ़े 5 बजे लोकसभवन में होगी। यह बैठक सीएम योगी की अध्यक्षता मे होगी, जिसमें कल से 20 फरवरी तक चलने वाले विधानसभा के बजट सत्र की रणनीति बनाई जाएगी।

11:22 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: ईरान और अमेरिका में युद्ध के बादल छंटे

ईरान और अमेरिका के बीच ओमान में हुई बातचीत में कोई नतीजा नहीं लेकिन युद्ध के बादल छंट गए हैं। ट्रंप ने कहा वार्ता के एक और दौर की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान अपने परमाणु संवर्धन के कार्यक्रम पर रोक लगाने को तैयार नहीं है। लेकिन दोनों आगे की बातचीत के लिए राजी है और कुटिनीति ने युद्ध के खतरे को पीछे धकेल दिया है। ईरान पर अमेरिका आगे क्या करता है यह बुधवार के बाद पता चलेगा, जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस मसले पर ट्रंप से वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे।

10:52 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: जापान में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी

जापान में आज आम चुनाव सानाई ताकाइची को बड़े बहुमत की उम्मीद है। काम संभालते ही चुनाव करवाने वाली जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ताकाइची अपनी गुडविल के दम पर सरकार के लिए एक बड़ी जीत की उम्मीद कर रही हैं।

ओपिनियन पोल्स के मुताबिक दशकों से सत्ता में काबिज लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) आसानी से 465 सदस्यीय निचले सदन में बहुमत के लिए जरूरी 233 सीटें हासिल कर लेगी।

चीन विरोधी मानी जानी वाली ताकाइची युवावस्था में हेवी मेटल ड्रमर रहीं। वे ब्रिटेन की 'आयरन लेडी' मार्गरेट थैचर की प्रशंसक हैं और अक्टूबर में LDP की नेता बनने से पहले पार्टी के अल्ट्रा-कंजर्वेटिव धड़े से जुड़ी थीं।

10:11 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: मलेशिया में प्रधानमंत्री मोदी का सैन्य सम्मान के साथ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन परदाना पुत्रा भवन में मेजबान प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ समारोहपूर्ण स्वागत किया गया। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में डिजिटल सहयोग रक्षा ASEAN साझेदारी और व्यापार पर फोकस। 2023 में दोनों देशों में व्यापार 15 अरब डॉलर से अधिक का हुआ था।

09:24 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: कोटा हादसे में 20 साल के छात्र की मौत

राजस्थान के कोटा में इमारत गिरने से हुए हादसे में कोचिंग स्टूडेंट 20 साल के आर्यन की मौत हो गई है और अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू करके मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया. वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर है.

08:26 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार का एक साल पूरा

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का एक साल का कार्यकाल आज पूरा हो गया है और इस मौके पर आज रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता, पूरी कैबिनेट और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे. सरकार आज से लेकर 20 फरवरी तक रोजाना अलग-अलग विभागों के कार्यक्रम आयोजित कराएगी.

07:37 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: छत्तीसगढ़ में आज नक्सलवाद पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. आज वो रायपुर में नक्सलवाद से जुड़े मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. बैठक सुबह करीब 11 बजे से होगी. शाह राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करेंगे. शाम 4 बजे राष्ट्रीय कॉनक्लेव छत्तीसगढ़ @ 25 : शिफ्टिंग द लेंस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

06:57 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: आज कुआलालंपुर में होगी भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक

प्रधानमंत्री मोदी के मलेशिया दौरे का दूसरा दिन है. आज भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक कुआलालंपुर में होगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री मलेशिया के बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

06:14 (IST) 08 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: रूस में भारतीय छात्रों पर जानलेवा हमला

रूस में भारतीय छात्रों पर जानलेवा हमला हुआ है। उफा शहर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर चाकू से हमला करके जान लेने की कोशिश की गई। हमले में 4 छात्रों समेत 6 लोग घायल हुए हैं। वहीं हॉस्टल की सिक्योरिटी और पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 8 फरवरी 2026 दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो रूस में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में भारतीय छात्रों पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें 4 छात्रों समेत 6 घायल हुए हैं। वहीं आज थाईलैंड में आम चुनाव होंगे और जनता नई सरकार का फैसला करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है और आज वे कुआलालंपुर में भारत-मलेशिया CEO फोरम की 10वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।

उधर आज गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान लिंक मामले में SIT रिपोर्ट पेश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड के देहरादून में आज अंकिता भंडारी केस में न्याय की मांग के लिए महापंचायत होगी। इधर आज दिल्ली में BJP की रेखा गुप्ता सरकार का एक साल पूरा हो गया है और इस मौके पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नक्सलवाद के मुद्दे पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे और एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola