हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaja Khabar Updates: नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख रुपये तक की सहायता

Breaking News in Hindi LIVE Updates: अमेरिका ने वेनेजुएला को जब्त किया हुआ तेल टैंकर वापस लौटाने का फैसला किया है, वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के संबंध में सीनेट में गवाही दी है. दूसरी ओर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व सिस्टम ने राष्ट्रपति ट्रंप के राजनीतिक दबाव को नजरअंदाज करते हुए ब्याज दर को 3.65 प्रतिशत निर्धारित किया है.

विज्ञापन

Live Updates

23:19 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख रुपये तक अतिरिक्त सहायता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह राशि चरणों में दी जाएगी बशर्ते कि पूर्व में दी गई राशि का रोजगार करने हेतु सदुपयोग किया गया हो। अच्छा रोजगार चलने की स्थिति में आवश्यकतानुसार एकमुश्त राशि भी दी जा सकेगी। विभाग को निदेश दिया गया है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजनान्तर्गत लाभुकों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की मार्केंटिग की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही इन लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यों से भी जोड़ा जाए जैसे- पोशाक निर्माण, सुधा बिक्री केन्द्र, दीदी की रसोई इत्यादि।"

22:15 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: प्रशासन ने शुरू की नाराज शंकराचार्य को मनाने की कोशिश- सूत्र

सूत्र: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान के लिए मनाने में जुटे बड़े अधिकारी उनकी 'माफी' और 'प्रोटोकॉल' जैसी शर्तों पर विचार कर रहे हैं. प्रशासन चाहता है कि अधिकारी मध्यस्थता कर उन्हें पूर्णिमा स्नान के लिए तैयार करें ताकि गतिरोध समाप्त हो सके.

21:36 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: 'विभाजन झेलने की स्थिति में नहीं भारत', कुमार विश्वास का UGC नियम पर बड़ा बयान

कवि कुमार विश्वास ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर रोक लगाने पर कहा, "भारत इस समय किसी भी तरह का विभाजन झेलने की स्थिति में नहीं है। ऐसे समय में सरकारों भी चाहिए कि वे राजनीति में कोई विभाजक रेखा ना खींचे।"

20:23 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: शशि थरूर ने कहा- 'पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ रहे हैं'

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मैं इसे एक पॉजिटिव तरीके से देखता हूं कि सभी मुद्दों पर बहुत अच्छे माहौल में और मिलजुलकर बातचीत करने का मौका मिला, और यह किसी भी पार्टी के लिए बहुत ज़रूरी है। हम सब साथ काम करने वाले साथी हैं। ये मेरे दो नेता हैं, एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष और दूसरी तरफ संसद के मेरे सदन, लोकसभा में विपक्ष के नेता। बहुत ही अच्छी बातचीत करने का मौका मिलना अच्छा अनुभव रहा। हम सब मिलकर बहुत ही पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ रहे हैं..."

18:44 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: वाराणसी में छात्रों के बीच विवाद, पत्थरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट

DCP काशी जोन वाराणसी गौरव बंसवाल ने बताया, "बिरला और रुइया छात्रावास के छात्रों के गुटों के बीच कुछ पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ है। पत्थरबाजी की सूचना मिलते हैं भारी पुलिस बल यहां मौके पर पहुंचा। एक छात्र घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपने बयान में कुछ पूर्व छात्रों के नाम बताए हैं जो अनाधिकृत तौर पर यहां रह रहे हैं। उन्होंने चिन्हित करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

17:47 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का ओडिशा दौरा: भुवनेश्वर के CTTC केंद्र पहुंचे

विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष अजय बंगा ने ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (CTTC) का दौरा कर वहां की गतिविधियों का जायजा लिया।

17:36 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक, अरब लीग के महासचिव पहुंचे दिल्ली

भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।

17:20 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान विजय चौक पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान विजय चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

17:18 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में शामिल होने विजय चौक पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में शामिल होने के लिए विजय चौक पहुंचीं।

17:16 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में शामिल होने विजय चौक पहुंचे

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में शामिल होने के लिए विजय चौक पहुंचे।

17:14 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में शामिल होने विजय चौक पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में शामिल होने के लिए विजय चौक पहुंचे.

17:05 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: कर्नाटक DGP का बड़ा फैसला, पुलिसकर्मियों को जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर मिलेगी छुट्टी

कर्नाटक के DGP ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें कहा गया है कि पुलिस कर्मियों को जन्मदिन और सालगिरह मनाने के लिए अनिवार्य छुट्टी दी जाए।

"...इन खास दिनों पर छुट्टी लेने से अधिकारियों और कर्मियों को भावनात्मक रूप से तरोताज़ा होने, परिवार के साथ अच्छा समय बिताने और ड्यूटी और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे मनोबल बढ़ता है। तनाव कम होता है और कुल मिलाकर नौकरी से संतुष्टि बढ़ती है, जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। यह मानवीय कार्य न केवल उनके बलिदानों को पहचानता है बल्कि वफादारी भी बनाता है और पुलिस बल की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है, जिससे सेवा में बेहतर अनुशासन और प्रदर्शन में योगदान मिलता है। इस संदर्भ में, सभी यूनिट अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह के मौके पर छुट्टी मांगने पर बिना किसी असफलता के छुट्टी दें।"

Karnataka DGP issues a circular stating that Police personnel be given compulsory leave to celebrate birthdays and anniversaries.

"...Taking leave on these special days helps officers and personnel to recharge emotionally, spend quality time with family and maintain a balance… pic.twitter.com/ywn28ScgdI
— ANI (@ANI) January 29, 2026
16:29 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: 'सरकार समाज में बांटने वाली राजनीति करती है', सपा सांसद का UGC पर बड़ा बयान

UGC रेगुलेशन पर समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा, "...सभी छात्र बराबर हैं, और उनके अधिकारों और गरिमा की समान रूप से रक्षा की जानी चाहिए... सरकार समाज में बांटने वाली राजनीति करने के लिए ऐसी गतिविधियां करती है।"

16:08 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: चुनाव आयोग के विशेष वोटर लिस्ट अभियान पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

चुनाव आयोग द्वारा राज्यों में वोटर लिस्ट के दोबारा सुधार (SIR) के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। कोर्ट ने अब इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसमें आयोग के इस कदम की वैधता जांची जाएगी। आसान शब्दों में कहें तो अब बस कोर्ट के अंतिम निर्णय का इंतज़ार है कि यह अभियान जारी रहेगा या नहीं।

16:01 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: विकास दिव्यकीर्ती ने यूजीसी नियम विरोध प्रदर्शनों को बताया 'साजिश'

डॉ. विकास दिव्यकीर्ती का कहना है कि यूजीसी नियमों का विरोध आम नहीं है, बल्कि इसके पीछे कॉलेजों के प्रिंसिपल और कुलपति हैं. नए नियमों में काम करने और हिसाब देने की शर्तें बहुत कड़ी कर दी गई हैं, जिसका सामना इन अधिकारियों ने पहले कभी नहीं किया. इसी बढ़ी हुई जवाबदेही और सख्ती से बचने के लिए यह सारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

15:54 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: कर्नाटक विधानसभा सत्र 3 दिनों के लिए बढ़ाया गया

कर्नाटक विधानसभा का सत्र सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

14:54 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली में पल्लवी होटल में लगी आग

सेंट्रल दिल्ली के थाना नबी करीम इलाके में आरा कश रोड स्थित होटल पल्लवी में सुबह तड़के करीब 3 बजे के आसपास आग लग गई थी. दिल्ली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तो देखा उस समय न दमकल और ना ही पीसीआर पहुंची थी, लेकिन आग भयानक थी और उसमें कई लोग फंसे हुए थे.

थाना नबी करीम थाना की देखरेख में तुरंत अपनी जान की परवाह न करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, कांस्टेबल मुकुल, कांस्टेबल फेरू, कांस्टेबल संजय ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. आठ लोगों को बचाया गया. तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है.

अगर समय से पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो कई लोगों की इसमें जान जा सकती थी, लेकिन दिल्ली पुलिस के थाना नबी करीम ने तत्परता दिखाते हुए इस होटल में रह रहे सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया.

13:51 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाईकोर्ट से समीर वानखेड़े को झटका

दिल्ली हाई कोर्ट ने आईपीएस अधिकारी समीर वानखेड़े की याचिका खारिज कर दी है. समीन ने नेटफ्लिक्स सीरीज में कथित रूप से उनकी छवि खराब किए जाने को लेकर मानहानि का केस दायर किया था. इसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई करने का अधिकार उनके पास नहीं है, इसलिए वह समीर की याचिका पर विचार नहीं कर सकते.

13:19 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री मोदी देंगे जवाब

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे. इसके लिए लोकसभा में 4 फरवरी और राज्यसभा में 5 फरवरी का दिन तय किया गया है. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में 18 घंटे और राज्यसभा में 16 घंटे चर्चा होगी.

12:26 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुलाई रिव्यू मीटिंग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राज्य सचिवालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कृषि संबंधी जीआई टैग, हाउस ऑफ हिमालय, बाजरा मिशन, सेब मिशन, कीवी मिशन, शहद मिशन की स्थिति का आकलन किया गया और साथ ही आगामी वर्ष के लिए विभाग की कार्य योजना की भी समीक्षा की गई.

11:55 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़ के मेयर बने बीजेपी के सौरभ जोशी

बीजेपी के उम्मीदवार सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं. उन्होंने 18 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी को 7 वोट मिले, जबकि आप उम्मीदवार योगेश ढींगरा को 11 वोट मिले हैं. सीनियर डिप्टी मेयर के लिए बीजेपी उम्मीदवार जसमनप्रीत सिंह 18 वोट लेकर जीते. आप उम्मीदवार मनुआर खान को 11 वोट मिले. वहीं सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस ने वॉकआउट किया.

11:18 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: लैंड फॉर जॉब केस की सुनवाई 9 मार्च तक स्थगित

नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज केस की सुनवाई आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई. कोर्ट ने आरजेडी नेताओं लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को 1 से 25 फरवरी के बीच आरोप तय करने के लिए फिजिकली पेश होने की अनुमति दी है. आज कोर्ट में मीसा भारती और हेमा यादव व्यक्तिगत रूप से पेश हुईं. दोनों ने आरोपों से इनकार किया. वहीं कोर्ट ने मामले की सुनवाई और अभियोजन पक्ष के साक्ष्य दर्ज करने के लिए 9 मार्च से प्रतिदिन के आधार पर तारीख तय की है.

10:42 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति के अभिभाषण को देशवासियों की आवाज बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बजट सत्र के पहले दिन संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे की अभिव्यक्ति, उनकी क्षमता का प्रमाण और उनकी आकांक्षाओं का खाका था. राष्ट्रपति ने सभी सांसदों के मार्गदर्शन के लिए कई बातें कहीं. उम्मीद करता हूं कि सत्र की शुरुआत और 2026 के लिए राष्ट्रपति द्वारा व्यक्त की गई अपेक्षाओं को सभी सांसदों ने गंभीरता से लिया होगा.

10:40 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: बजट सत्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधन

बजट सत्र 2026 का आज दूसरा दिन है और आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी. वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बात की.

10:25 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली और चंडीगढ़ को मिली बम विस्फोट की धमकी

दिल्ली और चंडीगढ़ को फिर से बम विस्फोट की धमकी मिली है. पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और धमकी भी मुख्यमंत्री और डीजीपी का नाम लेकर ईमेल के जरिए दी गई है. वहीं दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. एमिटी स्कूल, बिरला बाल निकेतन, एयरफोर्स बाल भारती और सरदार पटेल स्कूल को धमकी से भरे ईमेल मिलने के बाद बॉम्ब स्क्वायड मौके पर पहुंच कर जांच कर रहा है.

09:53 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज

चंडीगढ़ में आज मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा. नगर निगम के 35 पार्षद और चंडीगढ़ के सांसद वोटिंग करेंगे. इस बार सीक्रेट बैलेट पेपर से नहीं, बल्कि अपनी सीट पर हाथ खड़ा करके ओपन वोटिंग कराई जाएगी. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, BJP तीनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवार चुनावी रण में उतारे हैं.

09:14 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: रील बनवाने के चक्कर में कटवाया 18 हजार का चालान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फोरलेन पर ‘रील रिकॉर्ड’ करने के चक्कर में स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया. चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर हराबाग में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होते ही सुंदरनगर पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर ड्राइवर का 18 हजार 500 रुपए का चालान काट दिया. अमन नाम का लड़का सुंदरनगर साइड से बिलासपुर की तरफ तेज रफ्तार में आता है और हराबाग में फोरलेन पर यू-टर्न लेता है.

सामने खड़ा दूसरा लड़का इसकी वीडियो बना रहा होता है. इस दौरान फोरलेन पर दोनों साइड से गाड़ियां चल रही होती है. किसी ने इस स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर शेयर किया. सुंदरनगर थाना के अधीन स्लापड़ पुलिस चौकी ने उसी वक्त HP-31-C-5301 नंबर गाड़ी का चालान काटा और भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी. हाईवे पर 360 डिग्री में गाड़ी घुमाने से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

08:33 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में प्राइवेट बस में लगी आग

कर्नाटक में होसानगर से बेंगलुरु जा रही निजी बस में आग लग गई है. हादसे में कम से कम 10 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. बस में 36 यात्री सवार थे. वहीं हादसे में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन बस जलकर राख हो गई है.

08:02 (IST) 29 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आज बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी

दिल्ली में विजय चौक पर आज बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी होगी, जिसके साथ गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन हो जाएगा. सेरेमनी सूर्यास्त के समय होगी, जिसमें सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड परफॉर्म करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख सेरेमनी में मौजूद रहेंगे.

वहीं इस साल बीटिंग रिट्रीट की एक विशेषता यह है कि विजय चौक के सीटिंग एनक्लोजर को भारतीय वाद्य यंत्रों के नाम दिए गए हैं. इनमें बांसुरी, डमरू, एकतारा, तबला, वीणा, सितार, शहनाई, संतूर, सरोद, पखावज, नगाड़ा और मृदंगम जैसे वाद्य शामिल हैं.

Today Breaking News in Hindi Updates: आज 29 जनवरी 2026 दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली में विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो जाएगा. वहीं आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू प्रसाद यादव के जमीन के बदले नौकरी घोटाले की सुनवाई भी हुई.

इधर सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की पत्नी के द्वारा दायर याचिका पर भी सुनवाई हुई. दूसरी ओर, आज बजट सत्र का दूसरा दिन है और आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की. आज देश के गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर असम गए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola