Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोयंबटूर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोयंबटूर, तमिलनाडु: जिला कलेक्टर पवन कुमार ने कहा, 'आग लगने के तुरंत बाद, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट पानी के टैंकरों के साथ केमिकल स्प्रे उपकरण भी लेकर आया था. इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ. जनता को सभी जरूरी सुरक्षा निर्देश दिए गए. ढाई घंटे से ज़्यादा समय में आग पूरी तरह बुझा दी गई. एक विस्तृत जांच की जा रही है और आग लगने का कारण बाद में बताया जाएगा.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: योगी आदित्यनाथ ने की नृत्य गोपाल दास से मुलाकात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने के लिए एक अस्पताल गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की लाल कृष्ण अडवाणी से मुलाकात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'अडवाणी जी के घर गया. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: DMK सरकार की एकमात्र उपलब्धि भ्रष्टाचार है- नेता पलानीस्वामी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AIADMK नेता और विपक्ष के नेता एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने कहा, 'DMK सरकार की एकमात्र उपलब्धि भ्रष्टाचार है...स्टालिन चाहते हैं कि उदयनिधि स्टालिन अगले CM बनें...यह चुनाव DMK के लिए आखिरी चुनाव है...प्रधानमंत्री हमारे साथ हैं. हमारा गठबंधन मजबूत है...हमारा गठबंधन आने वाले विधानसभा चुनावों में 210 सीटें जीतेगा...हमारे PM ने इस तरह से काम किया है कि पूरी दुनिया उनकी तारीफ कर रही है...बाय-बाय स्टालिन.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई टिहरी टाउनशिप में हुई ताजा बर्फबारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड: नई टिहरी टाउनशिप में ताज़ा बर्फबारी हुई है. बर्फबारी की वजह से पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर में हुई भारी बारिश- IMD के सीनियर साइंटिस्ट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला, हिमाचल प्रदेश: IMD के सीनियर साइंटिस्ट संदीप कुमार शर्मा ने कहा, 'बारिश हुई है, जिसमें सबसे ज़्यादा 25 mm बारिश रिकॉर्ड की गई है... सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर में बारिश देखी गई है. उम्मीद है कि यह मौसम की गतिविधि देर रात तक पूरे इलाके में जारी रहेगी... कांगड़ा और मंडी जैसे इलाकों में बर्फबारी भी जारी रहेगी, जहां धुंध छाई रहने की संभावना है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के शंभू हॉस्टल में NEET छात्रा मौत मामला
पटना के शंभू हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा मृतक छात्रा के परिजनों से मिलने जहानाबाद पहुंचे, जहां वे नीट छात्रा के पैतृक गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार और प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं. एसआईटी का गठन किया गया है और हर पहलू से छानबीन की जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग रहेगी बंद
77 वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ कॉरिडोर के सभी नमो भारत स्टेशनों पर सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है. न्यू अशोक नगर और आनंद विहार नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई युवती की मौत
नोएडा में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक युवती की मौत हुई है. कार में मौजूद मुर्तजा और अनुष्का चौधरी नामक 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. मृतका की पहचान गुलफिशा के रूप में हुई हैं, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है. नोएडा के फेस थ्री थाना क्षेत्र के सेक्टर-71 का मामला है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में पीएम मोदी ने शुरू किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड
प्रधानमंत्री मोदी ने आज केरल में प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. जिससे देशभर के रेहड़ी-ठेले, फुटपाथ पर काम करने वाले साथियों को लाभ होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने आज जनसभा करके राज्य में पार्टी के चुनावी अभियान का आगाज किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-गोवा मे लूथरा ब्रदर्स के ठिकानों पर छापेमारी
गोवा के लूथरा ब्रदर्स के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है. इनमें दिल्ली में 3 जगहों पर और गोवा में 2 जगहों पर छापेमारी की जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा में शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
नोएडा के शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. स्कूल प्रशासन को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है. वहीं धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. स्कूल बसों को वापस भेज दिया गया है और बच्चों को उनके घर वापस भेज दिया गया. वहीं पूरे स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धार भोजशाला में 10 साल बाद नमाज-पूजा एक ही दिन
मध्य प्रदेश के धार की भोजशाला में सूर्योदय के साथ ही हिंदू पक्ष ने पूजा शुरू कर दी है, जो सूर्यास्त तक चलेगी. वहीं दोपहर में 1 से 3 बजे तक भोजशाला परिसर में ही मुस्लिम समाज नमाज भी अदा करेगा. बसंत पंचमी पर 10 साल बाद पूजा और नमाज एक ही दिन होगी. इस मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जिला प्रशासन ने धार को छावनी में तब्दील कर दिया है. स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के 8000 से ज्यादा जवान शहरभर में तैनात हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मौजूदगी है. ड्रोन और एआई की मदद से कोने-कोने पर नजर रखी जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री की ट्रंप को चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ग्रीनलैंड को खरीदने या निवेश बढ़ाने की पुरानी कोशिशों के बीच ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस फ्रेडरिक नीलसन का बयान आया है, जिससे संकेत मिलता है कि उनका देश अमेरिकी निवेश के लिए खुला है, लेकिन अपनी संप्रभुता और पर्यावरण संरक्षण पर कोई समझौता नहीं करेगा.
नीलसन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को संदेश देते हुए कहा कि यदि आप हमारे संसाधनों का दोहन करना चाहते हैं तो आपको हमारे कानूनों और उच्च पर्यावरणीय मानकों का सम्मान करना होगा. नीलसन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बातचीत और आपसी सहमति के बिना यह साझेदारी तनावपूर्ण रहेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़ मेयर चुनाव आम आदमी पार्टी का अकेले लड़ने का ऐलान
चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी अकेली दिखेगी. पार्टी ने कांग्रेस के साथ कोई भी गठबंधन करने से इनकार कर दिया है. इस चुनाव में तीसरी पार्टी भाजपा है. इससे पहले, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही थीं. चंडीगढ़ नगर निगम में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव 29 जनवरी को होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू के अस्पताल में इलाज के दौरान पाकिस्तानी कैदी की मौत
भारत में अवैध रूप से घुसने के आरोप में 2024 से यहां जेल में बंद एक पाकिस्तानी व्यक्ति को मेडिकल दिक्कतों के इलाज के दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई. मोहम्मद रफीक को 2024 में सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके अवैध रूप से भारत में घुसने के बाद गिरफ्तार किया गया था.
उसे जम्मू की हाई-सिक्योरिटी कोट भलवाल जेल में रखा गया था. रफीक पर फॉरेनर्स एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा था. इसे अचानक पेट में तेज दर्द तेज और तेज बुखार की शिकायत हुई और उसे इलाज के लिए GMC जम्मू अस्पताल ले जाया गया. शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए मुर्दाघर में भेज दिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज केरल और तमिलनाडु में जनसभा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु में होंगे, जहां वे जनसभा करके भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. वही प्रधानमंत्री मोदी तिरुवनंतपुरम में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. तिरुवनंतपुरम में CSIR-NIIST केंद्र की आधारशिला रखेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूकंप के झटकों से कांपा भारत और म्यांमार
भारत के नागालैंडज जिले के किपहिरे में 4 की तीव्रता का भूकंप आया है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 3:20 बजे आया, जिसका केंद्र 90 किलोमीटर की गहराई में मिला. वहीं म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई. भूकंप भारतीय समयानुसार रात 11:04 बजे 90 किलोमीटर की गहराई पर आया.
Today Breaking News in Hindi: आज 23 जनवरी दिन शुक्रवार है और आज बसंत पंचमी का त्योहार है. साथ ही आज जुमे की नमाज का दिन भी है. बसंत पंचमी पर IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, दिल्ली से चंडीगढ़ तक बारिश हो रही है, वहीं आज दिल्ली में कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड की ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ रिहर्सल होगी, जिसके चलते आज कुछ मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट प्रतिबंधित रहेगी.
दूसरी ओर, आज देश की धरती भूकंप से कांपी और नागालैंड में 4 की तीव्रता वाले झटके लगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल और तमिलनाडु में जनसभा करके BJP के चुनाव अभियान की शुरुआत की. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
9 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines