Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज सुबह करीब 3 बजे आग फिर से पूरे इलाके में फैलने लगी- रेंज ऑफिसर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बनिहाल, J&K: रेंज ऑफिसर बनिहाल, ख्वाजा रसिक वहीद ने कहा, 'हम अभी करावा इलाके में कंपार्टमेंट नंबर 42 में हैं. आग कुंदन में लगी थी, जिसे हम स्थानीय लोगों की मदद से बुझा रहे हैं... दोपहर करीब 12 बजे, कंपार्टमेंट नंबर 53 के पास लगी आग को फायर फाइटर्स की मदद से काबू में कर लिया गया... करावा इलाके में कंपार्टमेंट नंबर 42 में भी आग लग गई थी, जिसे हमने कल रात 11 बजे तक काबू में कर लिया था. हालांकि, आज सुबह करीब 3 बजे आग फिर से पूरे इलाके में फैलने लगी.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल शाम 5.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी सरुसजाई स्टेडियम पहुंचेंगे- असम सीएम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'कल शाम 5.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी सरुसजाई स्टेडियम पहुंचेंगे. बोडो जनजाति के 10,000 से ज़्यादा युवा लड़के-लड़कियां बगुरुम्बा डांस करेंगे और अपनी संस्कृति को दुनिया के सामने दिखाने की कोशिश करेंगे. उसके अगले दिन, प्रधानमंत्री कलियाबोर में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'बैटल ऑफ गलवान' पर क्या बोले MEA के प्रवक्ता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमें पता चला है कि इस तरह की एक फिल्म बनाने की योजना बन रही है. भारत में फिल्म बनाने से जुड़े मामले संबंधित अधिकारी देखते हैं. जहां तक हमारी बात है, MEA का इसमें या ऐसे किसी भी काम में कोई रोल नहीं है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत सरकार ने ब्लॉक किए 242 अवैध बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट लिंक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत सरकार ने आज 242 अवैध बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट लिंक ब्लॉक कर दिए है. अब तक 7,800 से ज्यादा अवैध बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट बंद की जा चुकी हैं, और ऑनलाइन गेमिंग एक्ट पास होने के बाद कार्रवाई में काफी तेजी आई है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, आज की कार्रवाई यूजर्स, खासकर युवाओं की सुरक्षा और अवैध ऑनलाइन बेटिंग और गैंबलिंग प्लेटफॉर्म से होने वाले वित्तीय और सामाजिक नुकसान को रोकने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली ब्लास्ट केस के सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली ब्लास्ट केस: पटियाला हाउस की स्पेशल NIA कोर्ट ने डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान, डॉ. अदील अहमद, जासिर बिलाल वानी, डॉ. मुजम्मिल और यासिर अहमद डार समेत 6 आरोपियों को 13 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
उन्हें 3 दिन की NIA हिरासत के बाद पेश किया गया था.
एक और आरोपी नासिर बिलाल मल्ला की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली ब्लास्ट केस की आरोपी डॉ. शाहीन सईद और अन्य को लाया गया पटियाला हाउस कोर्ट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली ब्लास्ट केस की आरोपी डॉ. शाहीन सईद और अन्य आरोपियों को NIA द्वारा पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के समर्थन में किया प्रदर्शन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर: ईरान में चल रही स्थिति के बीच, बडगाम में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के समर्थन में और अमेरिका और इज़राइल के विरोध में इमामबाड़ा से मेन चौक तक प्रदर्शन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद में भारी संख्या में तैनात हुई पुलिस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद, तेलंगाना: पुरानापुल इलाके में मूर्ति तोड़ने की कथित घटना के बाद तनाव के बीच सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुखवंत को आत्महत्या के लिए किया गया मजबूर- हरीश रावत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादून: किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, 'सुखवंत ने खुद को गोली मारी, लेकिन असल में उसे ऐसा करने पर मजबूर किया गया; ऐसे हालात बनाए गए कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी. यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है. उसे शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए; उसकी हत्या की गई है. आत्महत्या से पहले दिए गए बयान में उसने उन लोगों के नाम बताए जिन्होंने उसे परेशान किया, लूटा और उसके खिलाफ साजिश रची. हमारा मानना है कि SIT नहीं बननी चाहिए; पहले FIR दर्ज होनी चाहिए, अधिकारियों को सस्पेंड किया जाना चाहिए, और फिर मामले की जांच CBI से होनी चाहिए.'
watch | Dehradun: On the suicide of farmer Sukhwant Singh, Congress leader Harish Rawat says, "Sukhwant shot himself, but in reality, he was forced to do so; circumstances were created that compelled him to commit suicide. This is not suicide; this is murder. He should be… pic.twitter.com/wMt9DkVvNt— ANI (@ANI) January 16, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में ईडी को मिली राहत
झारखंड उच्च न्यायालय ने आज एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 05/2026 से संबंधित सभी कार्यवाहियों पर रोक लगा दी है. यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया था. राज्य की मशीनरी को कड़ी फटकार लगाते हुए न्यायालय ने टिप्पणी की कि वह कानून के इस तरह के “स्पष्ट दुरुपयोग” की मूक दर्शक नहीं बन सकता.
अदालत ने यह भी माना कि उक्त FIR एक PMLA आरोपी द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज कराई गई “काउंटर-ब्लास्ट” है, जिसका उद्देश्य 23 करोड़ के पेयजल घोटाले की चल रही जांच को बाधित करना था. जोनल कार्यालय तथा उसके अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय ने अतिरिक्त CISF तैनाती का भी निर्देश दिया है.
झारखंड के गृह सचिव और रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि ED परिसर और उसके अधिकारियों की पूर्ण एवं निर्बाध सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. यह न्यायिक हस्तक्षेप प्रवर्तन निदेशालय की संस्थागत गरिमा की रक्षा करता है तथा निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच प्रक्रिया को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17–18 जनवरी को असम के 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगे. 17 जनवरी को वे गुवाहाटी में शाम करीब 6 बजे सरुसजाई स्टेडियम में पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. बागुरुम्बा द्वोउ 2026 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यह बोडो समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित ऐतिहासिक आयोजन है. 23 जिलों की 81 विधानसभा सीटों से आए 10000 से अधिक बोडो कलाकार एक साथ समन्वित बागुरुम्बा नृत्य प्रस्तुत करेंगे.
18 जनवरी को कालियाबोर (नगांव जिला) में सुबह करीब 11 बजे काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे. परियोजना की लागत 6950 करोड़ से अधिक है. NH-715 के कालियाबोर–नुमालीगढ़ खंड के 4-लेनिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए 5708 मतदाता
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए तैयार किए गए इलेक्टोरल रोल में 5708 मतदाता बनाए गए हैं। यह मतदाता सूची 30 राज्यों से तैयार की गई है, जिनमें संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. मतदाता सूची में राष्ट्रीय परिषद और राज्य की परिषद के नेताओं के नाम शामिल हैं.
नेशनल काउंसिल में पार्लियामेंट्री पार्टी में 35 लोग शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह जैसे नेता शामिल हैं. प्रकाशित मतदाता सूची में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम शामिल नहीं है.
अभी दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा और कर्नाटक जैसे राज्यों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया नहीं हुई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल के नेता मुकुल रॉय को राहत
सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल के नेता मुकुल रॉय को राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने मुकुल रॉय को पश्चिम बंगाल विधान सभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई. कलकत्ता हाईकोर्ट ने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने पर विधायक मुकुल रॉय को दल बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित किया था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस ने दाखिल किया जवाब
दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं की कथित बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है. जवाब दिल्ली विधानसभा में ही दाखिल किया गया है, क्योंकि दिल्ली विधानसभा ने विशेषाधिकार हनन के मामले में नोटिस जारी करके पंजाब पुलिस से जवाब मांगा था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की तारीखों का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी आज दोपहर 12 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रेस बयान जारी किया. इस बयान में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा की गई. बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को भरा जाएगा और 20 जनवरी को अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राबड़ी देवी की याचिका पर CBI को नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के द्वारा दायर याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी किया है. राबड़ी देवी ने कथित IRCTC घोटाले के मामले में निचली अदालत द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को चुनौती दी है. उच्च न्यायालय ने सीबीआई से इस मामले में जवाब मांगा है और आरोप तय करने के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई कर रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव पर जारी होगा प्रेस बयान
भारतीय जनता पार्टी आज दोपहर 12 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रेस बयान जारी करेगी. इसी बयान में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांग्लादेश में अल्पंसख्यकों पर नहीं रुक रहे हमले
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बांग्लादेश के सिलहट जिले के गोविंगहत उपजिला के नंदीरगांव यूनियन के बहोर गांव में हिंदू शिक्षक बिरेंद्र कुमार डे उर्फ 'झुनू सर' के घर पर देर रात अज्ञात कट्टरपंथियों ने हमला कर आग लगा दी।
परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटनाक्रम से इलाके के हिंदू समुदाय में भय का माहौल है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाकाल मंदिर की आधारशिला रखेंगी ममता बनर्जी
आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी के दौरे पर रहेंगी और महाकाल मंदिर की आधारशिला रखेंगी. शाम करीब 4 बजे का प्रोग्राम है. कल वे जलपाईगुड़ी में HC के सर्किट बेंच के स्थायी भवन के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगी. इस दौरान CJI सूर्यकांत भी उपस्थित रहेंगे. HC में नवान्न के सामने शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में BJP के धरना-प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिली है. आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिरतला बस स्टैंड के पास धरना दिया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 4 देशों की इजरायल की यात्रा न करने की सलाह
भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की अनिश्चितता के बीच अपने नागरिकों को इजरायल की यात्रा से फिलहाल बचने की सलाह दी है. तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने इजरायल में मौजूद अपने नागरिकों को सतर्क रहने और इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड के सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. सभी गैर-जरूरी यात्राओं से परहेज करने की चेतावनी जारी की गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता आज
भारत के विदेश मंत्री जयशंकर आज दिल्ली में जापान के विदेश मंत्री Toshimitsu मोटेगी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और Indo-Pacific जैसे विषय पर बातचीत होगी. शनिवार को वे राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद बाद दिल्ली मेट्रो का दौरा करेंगे, जो जापान के सहयोग से बनी परियोजना है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की बार्सिलोना में इमरजेंसी लैंडिंग
टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट ने बार्सिलोना में इमरजेंसी लैंडिंग की है, क्योंकि फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी. विमान में बम की अफवाह फैलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया था. पायलट ने भी रिस्क न लेते हुए नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की परमिशन मांगी और बार्सिलोना एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा. एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों को रेस्क्यू करके सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तलाशी में विमान के अंदर से कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूरोपीय परिषद और यूरोपीय आयोग के प्रेसिडेंट का भारत दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी 2026 तक भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगे. दोनों नेता 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के एनवायरमेंट को लेकर आज बड़ी बैठक
दिल्ली सचिवालय में आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के एनवायरमेंट को लेकर अहम बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और ट्रांसपोर्ट मंत्री पंकज सिंह भी बैठक में मौजूद रहेंगे. वहीं बैठक में दिल्ली में वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या पर फोकस करने और साथ में फ्यूचर में क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर चर्चा हो सकती है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान से छात्रों का पहला दल आज स्वदेश रवाना होगा
ईरान में तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने को कह दिया है, जिसके चलते आज ईरान से छात्रों का पहला दल स्वदेश के लिए रवाना होगा. ईरान में 10 हजार से अधिक भारतीय रहते हैं. इनमें छात्र, श्रद्धालु, व्यापारी और टूरिस्ट शामिल हैं. वहीं छात्रों में भी सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर के छात्र हैं.
Today Breaking News in Hindi: आज 16 जनवरी दिन शुक्रवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो ईरान से भारतीय छात्रों का पहला दल आज स्वदेश लौटने के लिए रवाना होगा. दिल्ली सचिवालय में आज दोपहर 12 बजे शहर के एनवायरमेंट को लेकर अहम बैठक हुई. वहीं प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में नेशनल स्टार्टअप डे पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज समृद्धि यात्रा निकाली. इधर ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने का ASI सर्वे कराने वाली याचिका पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सिलिगुड़ी में महाकाल मंदिर का शिलान्यास किया. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
2 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
4 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
5 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
6 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines