Cyclone Fengal Latest Update : देश में अभी चक्रवाती तूफान फेंगल का खतरा टला नहीं है। जहां उत्तरी राज्यों में घना कोहरा के साथ ठंड पड़ रही है तो वहीं दक्षिणी राज्यों में चक्रवाती तूफान फेंगल अपना रौद्र रूप दिखा रहा है, जिससे अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरस रहे हैं। अब फेंगल पुडुचेरी और तमिलनाडु से आगे बढ़ गया और अन्य राज्यों में कहर बरपाएगा। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी से चक्रवाती तूफान फेंगल का प्रेशर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अब इसके लो प्रेशर एरिया में धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। उत्तरी केरल कर्नाटक तटों से दूर दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर में 2-3 दिसंबर के आसपास शेष लो प्रेशर उभरने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : 90 KM की स्पीड से चल रहीं हवाएं, पुडुचेरी-तमिलनाडु पहुंचा तूफान, 3 की मौत; Video में देखें ‘फेंगल’ की तबाही
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में 1 और 2 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि केरल से सटे तमिलनाडु के आंतरिक जिलों में 3 दिसंबर को कुछ स्थानों पर जमकर बादल बरस सकते हैं। तटीय कर्नाटक और केरल के अधिकांश हिस्सों में 2-3 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
55 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर 2 दिसंबर की सुबह से हवा की स्पीड 35-45 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य के आसपास के क्षेत्रों और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। उसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान फेंगल भारत को कब करेगा क्रॉस, क्या होगा रूट? जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
IMD का रेड अलर्ट जारी
आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कोट्टायम, अलपुझा और पथानामथिट्टा जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मानसून के और तेज होने की उम्मीद जताई है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
35 mins agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
1 hr agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
2 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
4 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
6 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines