Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
IMD Cyclonic Storm Fengal Alert : देश में एक बार फिर चक्रवाती तूफान फेंगल का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर दक्षिणी राज्यों में पिछले दो दिनों से जमकर बादल बरस रहे हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। बंगाल की खाड़ी से उठा यह तूफान तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। अब बड़ा सवाल उठता है कि ये फेंगल कब देश को क्रॉस करेगा और इसका क्या रूट होगा? कहां-कहां कहर बरपाएगा? इसे लेकर आईएमडी ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।
ये है चक्रवाती तूफान का रूट
बंगाल की खाड़ी दक्षिण पश्चिम के ऊपर बना डीप प्रेशर एरिया उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है, जो चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। ये 12 घंटों में श्रीलंका तट के किनारे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। फिर ये धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ेगा और 30 नवंबर की सुबह के आसपास कराईकल व महाबलीपुरम के बीच उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी तटों को पार कर जाएगा।
यह भी पढे़ं : क्या चक्रवाती तूफान से बढ़ेगी भयंकर ठंड? यहां दिखने लगा फेंगल का कहर, सामने आए कई Video
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
चक्रवाती तूफान का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है, जिससे तमिलनाडु और पुडुचेरी में 26 नवंबर से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है और यह सिलसिला 29-30 नवंबर को और तेज हो जाएगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और यनम में 1-2 दिसंबर को भी हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है, जबकि कर्नाटक में 29 से 2 दिसंबर तक तेलंगाना, केरल में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक और लक्षद्वीप में 1-2 दिसंबर को बरसात हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम वर्षा होगी।
यह भी पढे़ं : तबाही मचाने के लिए एक नहीं, दो तूफान एक्टिव, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, भीषण ठंड भी पड़ेगी
85 KM की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 28 नवंबर की शाम से 29 नवंबर की सुबह तक हवा की स्पीड 65-75 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। चक्रवाती तूफान 30 नवंबर को अपना रौद्र रूप दिखाएगा और फिर भारत के तटों को पार कर जाएगा। इस दौरान समुद्री तटों के आसपास जिलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसे लेकर सरकार ने तूफान से प्रभावित होने वाले इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।