---विज्ञापन---

‘जहरीली’ हवा…भीषण गर्मी का टॉर्चर! दिल्ली-NCR में तापमान 35 पार, जानें देशभर में मौसम का हाल कैसा?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में और समुद्र तटीय राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि आज देशभर के मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट क्या कहता है?

---विज्ञापन---

Today IMD Weather Forecast: दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा हो चुका है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से बीती रात दक्षिण पश्चिम मानसून चला गया। अगले 2 से 3 दिन में मानसूनी पूरी तरह से विदा हो जाएगा। अरब सागर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी खत्म हो चुका है, लेकिन उत्तरी पंजाब और पाकिस्तान के आस-पास और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी एवं तटीय आंध्र प्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसके चलते अगले 24 घंटे में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम और भारी बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी दिल्ली का तापमान 35 के करीब बना हुआ है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

 

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में अक्टूबर में भी भीषण गर्मी

मानसून विदा हो चुका है और सर्दी दस्तक दे चुकी है, लेकिन हैरानी की बात है कि दिल्ली और इसके आस-पास के शहरों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी में आज आसमान साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। आने वाले दिनों में भी गर्मी का दौर ऐसे ही जारी रहेगा। राजधानी में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है और हवा जहरीली होने लगी है। आज 6 अक्टूबर को सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.46 °C रिकॉर्ड हुआ। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 26.05 °C और 36.12 °C रहने के आसार हैं। वातावरण में करीब 29% नमी है और हवा की स्पीड 29 किलोमीटर प्रति घंटा है। आज सुबह दिल्ली में AQI 173 रिकॉर्ड हुआ, जो खराब गुणवत्ता का प्रतीक है। ऐसे में बच्चों और अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को लंबे समय तक बाहर नहीं रहना चाहिए। गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार पहुंच गया है।

---विज्ञापन---

 

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार की कोसी और गंडक नदियां उफान पर बह रही है, इसके चलते प्रदेश 17 जिले बाढ़ के पानी में डूबे हैं। करीब 15 लाख लोग बेघर हो गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बिहार में पिछले एक महीने में 2 बार बाढ़ आ चुकी है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती और रोहिन नदियां भी उफान पर बह रही हैं, जिस वजह से 29 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। दिल्ली की तरह मध्य प्रदेश में भी गर्मी और उमस पड़ रही है। ग्वालियर, खजुराहो, भोपाल, गुना, दमोह, रीवा, सतना-टीकमगढ़ में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। राजस्थान के गंगानगर में 39.9 डिग्री, जयपुर में 36.2 डिग्री, चूरू में 38.3 डिग्री अधिकतम तामपान रिकॉर्ड हुआ है, जिसके चलते दिन में भीषण गर्मी है, लेकिन रात को ठंडक का अहसास होने लगा है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Oct 06, 2024 07:10 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola