लद्दाख में लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 2 का निधन, सेना के वाहन पर गिरा बड़ा पत्थर

लद्दाख में 30 जुलाई को सेना के वाहन पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह का निधन हो गया। पढ़िए श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट।

BeFunky-collage - 2025-07-30T175748.765

क्रेडिट- बीफंकी

विज्ञापन

लद्दाख में 30 जुलाई को सेना के वाहन पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। इससे लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि वाहन दुरबुक से चोंगताश जा रहा था सैन्य काफिले का हिस्सा था। तभी भूस्खलन की चपेट में आ गया। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के अनुसार, घटना में लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह का निधन हो गया। जबकि दो मेजर और एक आर्मी कैप्टन सहित तीन अन्य घायल हो गए।

6 अन्य लोग हुए घायल

पत्थर की चपेट में सेना के वाहन आने से दो जवानों का निधन होने के अलावा 2 मेजर और 1 आर्मी कैप्टन सहित 3 अन्य घायल हो गए। घायलों की पहचान मेजर मयंक शुभम, मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए लेह के 153 जनरल अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

सेना की घटना की पुष्टि

सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोशल साइट X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से घटना की पुष्टि की, “30 जुलाई 2025 को लगभग 11:30 बजे लद्दाख में एक सैन्य काफिले के एक वाहन पर चट्टान से एक पत्थर गिर गया। बचाव कार्य जारी है”, हालाँकि हताहतों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

सेना ने दी श्रद्धाजंलि

फायरफ्यूरी कॉर्प्स ने कहा कि जीओसी, फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स और सभी रैंक लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया और लांस दफादार दलजीत सिंह को सलाम करते हैं, जिन्होंने 30 जुलाई 2025 को #लद्दाख में कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान दिया और इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन

जारी है बचाव कार्य

हादसे के बाद तेजी से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें विभिन्न सैन्य बचाव दल भूस्खलन से प्रभावित लोगों को बचाने और उनकी सहायता करने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ