Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

World Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस, यहां जानिए इस साल की थीम और महत्व

World Health Day 2026 Theme: 7 अप्रैल के दिन आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है. जानिए इस दिन को मनाने का क्या मकसद है और इस दिन को मनाने का क्या महत्व है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Apr 7, 2026 09:43
World Health Day
World Health Day History: हर साल 7 अप्रैल के दिन मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस.

World Health Day 2026: साल 1948 में 7 अप्रैल के ही दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) यानी WHO की स्थापना हुई थी जिसके बाद से ही हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का मकसद वैश्विक पटल पर लोगों को अलग-अलग बीमारियों के प्रति जागरूक करना, लोगों को इलाज के बेहतर मौके देना और सुविधाएं मुहैया कराना है. इसी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्य कर रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान को 61 राष्ट्रों द्वारा साइन किया गया था जिसके बाद पिछले 78 सालों से यह संगठन कार्य कर रहा है.

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम | World Health Day 2026 Theme

इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस ‘सेहत में एकसाथ. विज्ञान के साथ’ थीम के साथ मनाया जा रहा है. यह थीम पब्लिक हेल्थ की बेहतरी और वैश्विक पटल पर मृत्यु की संख्या कम करने के महत्व को हाइलाइट करती है. विज्ञान और तकनीक की मदद से स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नए बदलाव देखे गए हैं जो लोगों की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में विज्ञान की इसी भूमिका को बढ़ाने पर फोकस करती है इस साल की थीम.

---विज्ञापन---

खुद को इस तरह रखें स्वस्थ

अपनी सेहत को अच्छा रखना हमारी ही हाथ में है. ऐसे में सेहत संबंधी कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो सेहत ना सिर्फ अच्छी रहती है बल्कि व्यक्ति बीमारियों से भी दूर रहने लगता है –

---विज्ञापन---
  • अपने खानपान को अच्छा रखने पर फोकस करें. हालिया रिपोर्ट्स प्रोसेस्ड फूड्स और आंतों के कैंसर के खतरे को उजागर करती हैं. ऐसे में खानपान को बेहतर रखना जरूरी है. कोशिश करें कि आप खानपान में ज्यादा से ज्यादा घर पर बनी हेल्दी चीजों को ही शामिल करें.
  • खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें. खासतौर से गर्मियों के मौसम में अपनी हाइड्रेशन का ख्याल रखें और पानी, नारियल पानी, नींबू पानी और फलों के ताजा जूस पिएं.
  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी हाई कॉलेस्ट्रोल, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों और पेट की बीमारियों का खतरा पैदा करती है. ऐसे में कोशिश करें कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज, योग, एरोबिक्स या किसी और एक्टिविटी को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं.
  • मोटापा कम करने की कोशिश करें. मोटापा एक नहीं बल्कि कई बीमारियों की जड़ बनता है. ऐसे में वेट मैनेज करना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें – हर समय ऑनलाइन रहने से कहीं आपको भी तो नहीं हो गया है ब्रेन रॉट? जानिए Brain Rot के लक्षण कैसे दिखते हैं

First published on: Apr 07, 2026 09:38 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.