हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Arthritis Day 2025: जोड़ों की सूजन को कम करेंगी खाने की ये 5 चीजें, आर्थराइटिस के दर्द से मिलेगा छुटकारा

Foods For Arthritis Pain: आर्थराइटिस होने पर हड्डियां सूजने लगती हैं. ऐसे में यहां जानिए क्या खाने पर हड्डियों की सेहत अच्छी रहती है और सूजन से छुटकारा मिलता है.

विज्ञापन
Arthritis Diet: जानिए क्या खाने पर हड्डियों को मिलती है मजबूती. Image Credit - Pexels

World Arthritis Day 2025: जोड़ों में दर्द और सूजन की दिक्कत को आर्थराइटिस कहा जाता है. इससे जोड़ों में खासतौर से घुटनों के जोड़ में दर्द होता है, स्टिफनेस आ जाती है, सूजन होने लगती है, चलने-फिरने में तकलीफ होती है और कई बार बैठना भी मुश्किल हो जाता है. आर्थराइटिस (Arthritis) से लोगों को अवगत कराने और इसके इलाज के प्रति जागरुक करने के लिए ही हर साल 12 अक्टूबर के दिन वर्ल्ड आर्थराइटिस डे मनाया जाता है. इस इंफ्लेमेटरी जॉइंट डिसोअर्डर से हड्डियां कमजोर भी होने लगती हैं. ऐसे में आर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए यहां बताई 5 चीजों को आप भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

आर्थराइटिस का दर्द कम करने के लिए क्या खाएं | What Is The Best Food To Relieve Arthritis

बादाम, चिया सीड्स, अलसी के बीज

सूखे मेवे और बीज आर्थराइटिस के दर्द (Arthritis Pain) को कम करने में फायदेमंद होते हैं. इनसे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है. रोजाना बादाम, चिया सीड्स या अलसी के बीज खाए जाएं तो इनसे शरीर को फैटी एसिड्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई की अच्छी मात्रा मिलती है जिससे सूजन कम होने लगती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- घर पर ब्लड प्रेशर कैसे चेक करें? डॉक्टर ने बताया Blood Pressure चेक करने का तरीका

हल्दी वाला दूध

विज्ञापन

आर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए हल्दी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है. हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कंपाउंड है जो दर्द और सूजन (Swelling) को कम करता है. हल्दी को आप अपने खानपान में अलग-अलग तरह से शामिल कर सकते हैं. हल्दी वाला दूध पिया जा सकता है, हल्दी की चाय बना सकते हैं, इसे सब्जी में डाला जा सकता है या फिर हल्दी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं.

अदरक की चाय

विज्ञापन

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक आर्थराइटिस के दर्द में चमत्कारी साबित होता है. आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है और एक कम पानी में डालकर उबाल लेना है. इस पानी को छानकर कप में निकाल लें. बस तैयार है आपकी अदरक की चाय. अदरक में मौजूद जिंजरोल दर्द को खींचकर निकाल देता है. अदरक को सूप और सलाद में भी डाला जा सकता है.

लहसुन भी है फायदेमंद

विज्ञापन

लहसुन (Garlic) में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी असरदार होता है. लहसुन को आर्थराइटिस के दर्द में खाया जाए तो इससे तकलीफ कम होने में मदद मिलती है. लहसुन को आप भूनकर खा सकते हैं. लहसुन अगर कच्चा खाया जाए तो इससे हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत भी कम होती है.

ग्रीन टी पिएं

विज्ञापन

आर्थराइटिस के मरीजों को ग्रीन टी जरूर पीनी चाहिए. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है. इससे शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो सूजन को कम करते हैं. जोड़ों में होने वाली अकड़न से छुटकारा दिलाने में भी ग्रीन टी के फायदे देखने को मिलते हैं.

यह भी पढ़ें –उठते, बैठते या लेटे-लेटे आते हैं चक्कर? न्यूरोस्पाइन सर्जन ने बताया कान से जुड़ी है यह बीमारी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola