Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

सुबह 6 से 10 बजे के बीच ही क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? गलती से न करें इन बातों को नजरअंदाज

Heart Attack: क्या आपने कभी सोचा है अक्सर हार्ट अटैक सुबह 6 से 10 बजे के बीच ही क्यों आता है? जानिए क्या इसके पीछे की असल वजह.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Apr 8, 2026 18:36
Heart Attack Morning Risk
सुबह हार्ट अटैक आने की वजह?

Morning Heart Attack Reason: क्या आपने कभी सोचा है कि दिन की शुरुआत, जो ताजगी और नई ऊर्जा का समय मानी जाती है, वही दिल के लिए सबसे जोखिम भरा भी हो सकता है? कई लोग बिल्कुल सामान्य हालत में सोते हैं, लेकिन सुबह उठते ही सीने में दर्द या बेचैनी महसूस करते हैं. यह कोई संयोग नहीं, बल्कि शरीर के अंदर होने वाली कुछ खास प्रक्रियाओं का असर होता है, जिसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी सही नहीं है. दिल से जुड़ी समस्याएं अक्सर सुबह 6 से 10 बजे के बीच ज्यादा देखने को मिलती हैं, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर इसी समय ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर केले के छिलके को रगड़ने से क्या होगा? फायदा जान अभी करने लगेंगे ट्राई!

---विज्ञापन---

इन कारणों से सुबह अक्सर आ जाता है हार्ट अटैक?

जब हम नींद से जागते हैं, तो हमारा शरीर अचानक एक्टिव मोड में आ जाता है. इस दौरान शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन तेजी से बढ़ते हैं, जो हमें जगाने और ऊर्जा देने का काम करते हैं. लेकिन यही प्रक्रिया ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन को भी तेजी से बढ़ा देती है. ऐसे में जिन लोगों की नसों में पहले से चर्बी या ब्लॉकेज होती है, उनके लिए यह अचानक बढ़ा दबाव खतरनाक साबित हो सकता है. इसी कारण सुबह का समय दिल पर अतिरिक्त बोझ डालता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

इन चीजों का भी होता है असर

---विज्ञापन---

रात भर सोते समय हम पानी नहीं पीते, जिससे शरीर हल्का डिहाइड्रेट हो जाता है. इसका असर खून पर पड़ता है, जो सुबह थोड़ा गाढ़ा हो जाता है, गाढ़ा खून दिल को ज्यादा मेहनत करने पर मजबूर करता है. इसके अलावा, अगर किसी को नींद से जुड़ी समस्या जैसे स्लीप एपनिया है, तो रात में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है. इससे शरीर में सूजन बढ़ती है और सुबह दिल पर दबाव और ज्यादा महसूस होता है. ये सभी छोटे-छोटे कारण मिलकर सुबह के समय हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देते हैं.

कैसे हार्ट अटैक के खतरे को करें कम?

सुबह के इस जोखिम को कम करने के लिए कुछ आसान आदतें अपनाई जा सकती हैं:

सुबह उठते ही तुरंत खड़े न हों, पहले 4-5 मिनट आराम से बैठें.

उठते ही एक गिलास पानी जरूर पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट हो सके.

अगर आप ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीज हैं, तो दवाइयां सही समय पर लें.

बहुत ठंड में या खाली पेट भारी एक्सरसाइज करने से बचें.

नींद पूरी लें और स्लीप डिसऑर्डर होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने दिल को सुरक्षित रख सकते हैं और दिन की शुरुआत को हेल्दी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: थाईलैंड में अगर की यह छोटी सी स्मोकिंग गलती तो, लग सकता है 1 लाख तक जुर्माना या हो सकती

First published on: Apr 08, 2026 06:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.