थाईलैंड में अगर की यह छोटी सी स्मोकिंग गलती तो, लग सकता है 1 लाख तक जुर्माना या हो सकती है जेल!

विदेश घूमने जाना हर किसी का सपना होता है, जहां लोग नई जगहों, खाने और संस्कृति का आनंद लेते हैं. लेकिन कई बार स्थानीय कानूनों की जानकारी न होने से छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी में बदल सकती है. ऐसा ही एक अनोखा कानून थाईलैंड में बना हुआ है, जिसके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते. इस स्टोरी में स्मोकिंग को लेकर एक गलती आपको लाखों का जुर्माना और जेल तक भेजवा सकते हैं.

Thailand Vaping Laws
1 / 8

विज्ञापन

थाईलैंड में सख्त नियम से अनजान पर्यटक

थाईलैंड में सख्त नियम से अनजान पर्यटक2 / 8

थाईलैंड दुनिया के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल है, लेकिन यहां एक ऐसा नियम है जो कई विदेशी पर्यटकों को चौंका देता है. इस नियम को नजरअंदाज करना काफी महंगा पड़ सकता है.

विज्ञापन

ई-सिगरेट पर पूरी तरह बैन

ई-सिगरेट पर पूरी तरह बैन3 / 8

थाईलैंड में ई-सिगरेट या वेपिंग डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. इसका मतलब है कि अगर आप इस देश में अपने साथ यह चीज रखते हैं या इस्तेमाल करते हैं, तो यह सीधे तौर पर कानून का उल्लघंन होगा.

ये चीजें भी बैन

ये चीजें भी बैन4 / 8

यह नियम सिर्फ ई-सिगरेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वेप पेन, ई-लिक्विड, कार्ट्रिज और अन्य सभी संबंधित सामान भी प्रतिबंधित हैं. इन चीजों को रखने पर भी कार्रवाई हो सकती है.

विज्ञापन

भारी जुर्माना और जेल की सजा

भारी जुर्माना और जेल की सजा5 / 8

अगर कोई व्यक्ति इस नियम को तोड़ता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. कई मामलों में यह जुर्माना 1 लाख रुपये से ज्यादा तक पहुंच सकता है और जेल भी हो सकती है.

हाल के मामलों ने बढ़ाई चिंता

हाल के मामलों ने बढ़ाई चिंता6 / 8

हाल ही में कुछ विदेशी पर्यटकों को वेपिंग करते पकड़ा गया, जिसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया और जुर्माना भरने के बाद छोड़ा गया. अधिकारियों ने दोबारा गलती करने पर सख्त सजा की चेतावनी दी, इसलिए जरूरी है कि अगर आप किसी देश की यात्रा कर रहे हैं, तो सभी नियमों को पहले ही जान लिया जाए.

विज्ञापन

5 साल तक की जेल का प्रावधान

5 साल तक की जेल का प्रावधान7 / 8

थाईलैंड के कानून के अनुसार, बार-बार नियम तोड़ने पर पांच साल तक की जेल भी हो सकती है. यह नियम स्थानीय नागरिकों और विदेशी पर्यटकों दोनों पर समान रूप से लागू होता है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

क्यों लगाया गया यह प्रतिबंध

क्यों लगाया गया यह प्रतिबंध8 / 8

सरकार ने साल 2014 में यह बैन लागू किया था. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को धूम्रपान की आदत से दूर रखना और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा करना था, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सके. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन