Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

बिना एक्सरसाइज-डाइट दवाओं से वजन घटाना कितना खतरनाक? सच्चाई जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अक्सर लोगों को आपने देखा होगा कि वह वजन घटाने के लिए दवाओं का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी ये मामूली से दिखने वाली आदत उनको कितने बड़े खतरे में धकेल रही है? आइए जानते हैं इन दवाइयों की सच्चाई.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 29, 2026 09:47
weight loss medicines side effects
दवाओं की मदद से वजन कम करना कैसा है? (Image: AI)

Weight Loss Drugs Risk: आजकल तेजी से बदलती जीवनशैली में फिट और स्लिम दिखने का दबाव पहले से ज्यादा बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी और झटपट वजन कम करने के दावे देखकर कई लोग आसान रास्ता खोजने लगते हैं, ताकि कम वक्त में ऐला जादू हो जाए कि उनका मोटापा एकदम कम हो जाए. कुछ लोग जिम या खानपान में बदलाव करने के बजाय सीधे दवाओं का सहारा लेने लगते हैं. खासकर हाल के दिनों में कुछ ऐसी दवाएं मार्केट में आ गई है, जो बिना ज्यादा मेहनत के वजन कम करने का दावा करती हैं. हालांकि इन दवाओं की सच्चाई क्या है और ये कितनी सुरक्षित हैं, यह जानना भी बहुत जरूरी है. क्योंकि बिना सही जानकारी के कोई भी कदम आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है.

यह भी पढ़ें: कच्ची हरी मिर्च खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? यहां जानिए डाइट में शामिल करने का सही तरीका क्या है

---विज्ञापन---

क्यों चर्चा में हैं वजन घटानए की दवाएं?

सामान्य जानकारी के अनुसार GLP-1 समूह की दवाएं असल में मोटापा और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बनाई गई थीं. लेकिन अब इन्हें तेजी से वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इन दवाओं का पेटेंट खत्म होने के बाद इनके सस्ते विकल्प बाजार में आ गए हैं, जिससे इनकी उपलब्धता काफी बढ़ गई है. ऑनलाइन मेडिकल प्लेटफॉर्म और कुछ वेलनेस सेंटर के जरिए भी इनकी बिक्री बढ़ी है. कई लोग इन्हें लाइफस्टाइल प्रोडक्ट समझकर खुद ही लेना शुरू कर देते हैं, जबकि डॉक्टर साफ कहते हैं कि बिना सलाह इनका इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है.

---विज्ञापन---

सरकार ने शुरू की कार्रवाई

बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए दवा नियंत्रक एजेंसियों ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई शहरों में मेडिकल स्टोर, गोदाम और वेलनेस क्लीनिक पर छापा मारा गया, इस दौरान पाया गया कि कुछ जगहों पर नियमों का पालन किए बिना दवाएं बेची जा रही थीं. इसके बाद अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना डॉक्टर की पर्ची के ऐसी दवाएं बेचने या खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है.

वजन कम होता है लेकिन साइड इफेक्ट्स जानना भी जरूरी

जानकारी के अनुसार, ये दवाएं असरदार जरूर हो सकती हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कुछ लोगों में मितली, उल्टी, पेट दर्द, पैंक्रियाज में सूजन और लीवर से जुड़ी समस्याएं देखी गई हैं. अगर कोई व्यक्ति बिना जांच और सही डोज के इनका सेवन करता है तो खतरा और बढ़ सकता है और वह किसी गंभीर बीमारी का भी शिकार हो सकता है. इसलिए वजन घटाने के लिए हमेशा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और डॉक्टर की सलाह को ही तर्जी देनी चाहिए. सही तरीका भले धीरे-धीरे असर करे, लेकिन वही सुरक्षित और लंबे समय तक फायदेमंद रहता है.

यह भी पढ़ें: Curly Hair Tips: स्ट्रेट बालों से हो गई हैं बोर? इन आसान तरीकों से घर पर ही पाएं खूबसूरत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 29, 2026 09:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.