Vitamin Deficiency: जब भी हम थकान महसूस करते हैं तो इसे वर्क प्रेशर समझकर इग्नोर कर देते हैं जबकि यह गंभीर भी हो सकता है। जी हां, कई बार थकावट भी हमें हमारी बॉडी के ऐसे वॉर्निंग साइन्स के बारे में बताती है, जो आगे चलकर आपके शरीर को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। हमारा शरीर अच्छे खान-पान के चलते ही स्वस्थ रहता है क्योंकि सही और पौष्टिक डाइट से हमें जरूरी न्यूट्रिएंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। TATT, इस टर्म का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। आइए समझते हैं इसका अर्थ और विटामिन बी-12 से इसका संबंध।
क्या है TATT?
TATT का मतलब होता है tired all the time यानी हमेशा थकान महसूस करना। यूएसए की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा की गई रिसर्च में पाया गया था कि यूएसए में 18% लोग विटामिन बी-12 की कमी से जूझ रहे हैं, जो कि एक गंभीर स्थिति है। इन मरीजों को थकान, कमजोरी और मेमोरी लॉस जैसे संकेत दिखाई देते हैं। ये सभी संकेत विटामिन बी-12 की कमी के होते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या होता है इनक्यूबेटर? मशीन की कमी से पाकिस्तान में हुई बच्चे की मौत, कब पड़ती है जरूरत
विटामिन बी-12 क्यों जरूरी है?
इस विटामिन को कोबालामिन भी कहते हैं। यह हमारे शरीर के साथ-साथ नर्वस सिस्टम के लिए भी जरूरी होता है। यह वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है, जो ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देता है। अगर किसी को इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो उसे एनीमिया, प्लेटलेट डाउन और अन्य कई बीमारियों से जूझना पड़ सकता है।
विटामिन बी-12 की कमी के संकेत
- थकान महसूस करना।
- पूरे दिन नींद आना और रात में न आना।
- भूख न लगना।
- वजन कम होना।
- हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होना।
- नसों में कमजोरी महसूस करना।
- स्किन का पीला पड़ना।
- नाखून कमजोर और सफेद दिखाई देना।
- हाथ-पैर में झनझनाहट होना।
कैसे दूर होगी इसकी कमी?
विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए आप इसके सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में पालक, चुकंदर, मशरूम और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें। अगर आप मांसाहारी हैं, तो अंडे और सीफूड्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
ये भी पढ़ें- पल्मोनरी फाइब्रोसिस कितनी गंभीर बीमारी है? डॉन डायरेक्टर का इसी से निधन, जानें शुरुआती संकेत
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
2 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
5 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
7 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
8 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
11 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines