---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

डिप्रेशन भी Vitamin B-12 की कमी का संकेत! इन 3 फूड्स को खाने से बढ़ेगा लेवल

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी शरीर को खोखला बना देती है। इससे डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इस पर डॉक्टर की एडवाइस।

---खबर नीचे जारी है---

Vitamin B-12 Deficiency: हमारे शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने से कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है, हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और कई जरूरी तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। विटामिन बी-12 एक ऐसा तत्व है, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी-12 की कमी होने से नर्वस सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर बताते हैं कि इस विटामिन के कम होने से आपको डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की एडवाइस।

क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

डॉक्टर ज्योति श्रीकांत बताती हैं कि शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर हमारी बॉडी पहले से ही कुछ संकेत दिखाने लगती है, जिसे समझना आसान है। वे कहती हैं विटामिन बी-12 की कमी होने से:-

---खबर नीचे जारी है---
  • हाथों-पैरों में झनझनाहट होती है।
  • तलवों और पैरों पर लालिमा दिखना।
  • मांसपेशियों में दर्द और अकड़न होना।
  • हमेशा थकावट होना।
  • डिप्रेशन होना।
  • घबराहट महसूस करना।
  • मूड स्विंग्स।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

डिप्रेशन है गंभीर संकेत!

विटामिन बी-12 की कमी होने से शरीर आपको डिप्रेशन की प्रॉब्लम हो सकती है। डिप्रेशन की समस्या महिलाओं में सबसे ज्यादा पाई जाती है। दरअसल, पुरुषों और महिलाओं की लाइफस्टाइल अलग-अलग होती है, जिसका उनकी सेहत पर असर पड़ता है। डॉक्टर बताती हैं कि इसके अलावा महिलाओं में गैस-एसिडिटी की समस्या होना भी विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण होता है।

---खबर नीचे जारी है---
Vitamin B12 Foods

photo credit-MeTA AI

कैसे बढ़ाएं विटामिन बी-12?

वैसे तो इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप प्राकृतिक तरीका भी अपना सकती हैं, लेकिन ज्यादा कमी होने पर डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है। नेचुरली बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए। अंडे, मांस और फिश खाएं। सोया मिल्क, ओट्स और साबुत अनाज जैसे कि रागी और बाजरा खा सकते हैं। सेब, केले, कीवी जैसे फल भी फायदेमंद होते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 23, 2025 03:57 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola