बच्चे को डायरिया हो जाए तो तुरंत करें यह काम, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया Diarrhea से कैसे बचेगा बच्चा

Diarrhea Remedies: स्वास्थ्य मंत्रालय से जानिए बच्चे को डायरिया होने से बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है और डायरिया होने पर क्या करना चाहिए. ये टिप्स बच्चे की सेहत दुरुस्त रखने में मदद करते हैं.

Diarrhea Remedies

इस तरह डायरिया से बचकर रहेगा बच्चा. AI Generated Image

Diarrhea In Babies: डायरिया एक ऐसी दिक्कत है जिसमें मल सामान्य से अधिक पतला या लगभग पानी जैसा आने लगता है. यह बच्चों को होने वाली आम दिक्कत है. गंदा दूध या पानी पीने से लेकर खराब खाना खाने तक से बच्चे को डायरिया हो सकता है. डायरिया किस तरह ठीक हो सकता है और डायरिया से किस तरह बचकर रहें यह जानना जरूरी है. इसी पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं जिससे समझा जा सकता है कि डायरिया को कैसे मैनेज किया जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को डायरिया से कैसे दूर रखें

हाथ धोना – खाना खाने या बच्चे को खिलाने से पहले हाथ धोएं. बच्चे को भी सिखाएं कि शौचालय का उपयोग करने के बाद साबुन और पानी से हाथ धोएं.

एक्सक्लुजिव ब्रेस्टफीडिंग – स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 6 महीने तक बच्चे को केवल स्तनपान करवाएं. उसके बाद हर बच्चे के लिए उम्र के अनुसार पूरक आहार दें.

विज्ञापन

सुरक्षित पेयजल – पानी का साफ और सुरक्षित होना जरूरी है. सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें और इसे ढके हुए साफ बर्तनों में रखें.

शौचालय का उपयोग करें – बीमारियों से बचने के लिए बाहर खुले में शौच करने से बचना चाहिए. बच्चे को भी बाहर शौच करवाने के बजाय शौचालय में ही करवाएं. इसे आस-पास की जगह साफ रहती है.

विज्ञापन

स्वच्छता – नालियों की नियमित सफाई करके स्वच्छता बरबकार रखना और आस-पास के वातावरण को साफ रखना जरूरी है.

डायरिया होने पर क्या करें

विज्ञापन

अगर बच्चे को डायरिया हो जाता है तो डायरिया के दौरान उसे ओआरएस और जिंक दिया जा सकता है. अस्पताल जाकर बच्चे की जांच करवाना और दवा लेना जरूरी है.

बच्चों को डायरिया होने के क्या कारण हैं

विज्ञापन
  • बच्चे का किसी वायरस की चपेट में आना
  • बैक्टीरिया जैसे ई कोलाई के संपर्क में आना
  • पानी में पैरासाइट की मौजूदगी
  • गंदगी वाली जगह पर ट्रैवल करना
  • खाने की किसी चीज से एलर्जी हो जाना
  • किसी हैवी दवा के कारण.

किस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत करना चाहिए संपर्क

अगर बच्चे के मल में खून नजर आता है, बच्चे को एक दिन से ज्यादा पेट में दर्द हो रहा है, अगर पानी भी शरीर में नहीं रुक रहा है और बच्चा लगातार बीमार है, बच्चे की सांसें नियमित नहीं हैं, बच्चे के होंठ सूख गए हैं, होंठ और जीभ सूख रही है, बच्चे को बुखार आ गया है और बच्चा दस्त के साथ ही उल्टी कर रहा है तो डॉक्टर से मिलने में देरी नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source - Health Ministry

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ