घर पर खुद ब्लड प्रेशर कैसे चेक करें? WHO ने शेयर किया तरीका, कहा इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

How To Check Blood Pressure: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया घर पर ब्लड प्रेशर चेक करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. कुछ सावधानियां बरतते हुए सही रीडिंग्स ली जा सकती हैं.

Blood Pressure Control

कैसे पता करें कि बीपी लो है या हाई? AI Generated Image

Blood Pressure Check: ब्लड प्रेशर चेक करने की लिए ब्लड प्रेशर की रीडिंग चेक होती है. ब्लड प्रेशर की रीडिंग के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अक्सर ही लोग मशीन तो ले आते हैं लेकिन उसका सही तरह से इस्तेमाल करना नहीं जानते. गलत पॉजीशन से लेकर कफ का गलत साइज तक रीडिंग को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा शेयर की गई गाइ़डलाइंस से समझा जा सकता है कि ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका क्या है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह चेक करें ब्लड प्रेशर

  • ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए मशीन के कफ को बाजू पर लगाया जाता है और ब्लड प्रेशर की रीडिंग चेक की जाती है. इस दौरान सही पॉजीशन बनाए रखना जरूरी है.
  • ब्लड प्रेशर चेक करते हुए ध्यान रखें कि आपकी बैक सपोर्टेड हो. इसके लिए कुर्सी पर पीठ को सीधा लगाकर रखें.
  • पैरों को क्रॉस करके या मोड़कर ना बैठें. पैर सपोर्टेड होने चाहिए, उन्हें जमीन से लगाकर बैठें.
  • ब्लड प्रेशर मापने वाले कफ को हार्ट लेवल पर लगाकर रखें.
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपकी आर्म सपोर्टेड रहे.
  • बीपी नापते समय नाप लेने के बीच में बात ना करें.
  • बीपी की जांच से 30 मिनट पहले तक कोई एक्सरसाइज ना करें और चाय या कॉफी ना पिएं.
  • मरीज को रीडिंग से पहले 5 मिनट आराम भी करना चाहिए.
  • डिजिटल डिवाइस पर जो सटीक रीडिंग आए उसे नोट करें, इसे राउंड फिगर में लेकर ना आएं.

बीपी चेक करने वाला कफ कैसा होना चाहिए

बीपी चेक करने वाला कफ अगर सही नहीं होगा तो ब्लड प्रेशर की रीडिंग भी सही नहीं आएगी. इसीलिए अपने कफ का ध्यान रखें कि उसका क्या साइज है और कफ की पॉजीशनिंग ठीक है या नहीं.

विज्ञापन

कफ की लंबाई कितनी होनी चाहिए – कफ लेंथ इतनी होनी चाहिए कि उससे मरीज की आर्म का 80% घेरा कवर हो जाए.

कफ की चौड़ाई कितनी होनी चाहिए – कफ की चौड़ाई मरीज की अपर आर्म के हिस्से को कम से कम 40% तक घेरनी चाहिए.

विज्ञापन

कफ कैसे पहनें – कफ नंगी आर्म पर या फिर पतले कपड़े के ऊपर लगानी चाहिए. मोटे कपड़े या कपड़े की कई लेयर्स के ऊपर कफ नहीं लगाना चाहिए.

इस बात का ध्यान रखें कि हर रीडिंग से पहले कफ खाली हो.

विज्ञापन

लो ब्लड प्रेशर क्या होता है

अगर ब्लड प्रेशर रीडिंग 90/60 या उससे कम आती है तो उसका मतलब है कि ब्लड प्रेशर लो है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर क्या है

अगर ब्लड प्रेशर रीडिंग 130/80 या उससे ज्यादा आती है तो इसका मतलब है कि ब्लड प्रेशर हाई है.

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर लो या हाई होने पर क्या होता है

ब्लड प्रेशर अगर सामान्य से कम या सामान्य से ज्यादा होता है तो इसके सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं. लो बीपी और हाई बीपी के लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं. ऐसे में बीपी रीडिंग कम या ज्यादा आए तो डॉक्टर की सलाह से लाइफस्टाइल मैनेजमेंट, सही दवा और गाइ़डेंस से दिक्कत को दूर किया जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


Source - WHO 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ