Cough Problem: गले में जमा रहता है बहुत ज्यादा कफ? स्वामी रामदेव से जानिए इस समस्या से राहत पाने का आसान आयुर्वेदिक उपाय

क्या आपके भी गले में हर वक्त कफ जमा रहती है और सोते व बोलते वक्त आपको काफी परेशानी होती है? आइए योग गुरु स्वामी रामदेव से जानते हैं इस समस्या का आसान उपाय.

RAMDEV BABA

ज्यादा कफ की समस्या से कैसे पाएं राहत? Image: X (PATANJALI)

विज्ञापन

अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि उनके गले में बहुत ज्यादा कफ जमा हो जाता है. कई बार कफ की समस्या कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन ऐसा भी देखा जाता है कि कुछ लोगों में कफ की समस्या लंबी चल पड़ती है, जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासतौर पर सोते वक्त तेज-तेज आवाज आना, बार करते वक्त दिक्कत होना, खांसी आना आदि कई समस्या कफ के कारण पैदा हो जाती है. इस समस्या को अगर आप बिना केमिकल की दवाओं के आयुर्वेदिक उपायों से घर बैठे ठीक करना चाहते हैं, तो स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए उपाय आपके काफी काम आ सकते हैं. आइए इस स्टोरी में जानते हैं इन उपायों के बारे में.

यह भी पढ़ें: नमक तो रोज खाते हैं, लेकिन आयोडीन युक्त नमक शरीर के लिए क्यों जरूरी है?

विज्ञापन

केमिकल वाली दवाओं से दूरी

अक्सर लोग ये सोचते हैं आम समस्या जैसे, बुखार, सर्दी, खांसी और कफ को बिना डॉक्टर की मदद से आयुर्वेदिक उपायों से घर बैठे ठीक कर लें. कई लोगों का मानना रहता है कि छोटी-मोटी समस्या पर तुरंत केमिकल से बनी दवाओं का सेवन करने की आदत ठीक नहीं है. ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय सबसे ज्यादा असरदार साबित होते हैं. अगर आप भी नेचुरली कफ की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, स्वामी रामदेव ने कुछ बेहद आसान टिप्स बताएं हैं, जिन्हें नियमित तरीके से अपनाकर आप अपनी समस्या को जल्द ठीक कर सकते है. अपनी यूट्यूब वीडियो में स्वामी रामदेव खानपान से लेकर कई चीजों पर बात करते हैं और इस समस्या का आयुर्वेदिक हल सामने रखते हैं.

स्वामी रामदेव ने क्या बताया उपाय

स्वामी रामदेव अपनी यूट्यूब वीडियो में इस समस्या को लेकर बात करते हैं और इससे राहत पाने के लिए कुछ आसान उपायों को सामने रखते हैं. रामदेव कहते हैं कि कफ की समस्या में बेहतर रहेगा कि घी से परहेज करें, इसे नहीं खाना चाहिए अगर कफ की समस्या से परेशान है तो. स्वामी रामदेव कहते हैं, कफ की समस्या को दूर करने के लिए पपीता, अनार और 10-20 ग्राम चना, उबला हुआ अमरूद खाएं. आमतौर पर अमरूद ठंडा होता है, जिसे खाने से गला पकड़ सकता है, लेकिन वहीं इसे अगर उबालकर खाया जाए, तो यह कफ की समस्या के लिए लाभकारी हो जाता है. इतना ही नहीं, रामदेव कहते हैं कि जब तक कफ की समस्या बनी रहे, तबतक ठंडी चीजों और हर उस चीज से दूरी बनाएं, जिससे कफ की समस्या बढ़े.

देखें वीडियो:

हालांकि, अगर कफ की समस्या ठीक नहीं हो रही है और साथ ही शरीर में कुछ बदलाव भी नजर आ रहे है, तो बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते डॉक्टर से जांच कराए. सही टेस्ट आदि की मदद से समस्या और शरीर में दिख रहे बदलाव का कारण पता चल सकता है और स्थिति को ठीक किया जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: SWAMI RAMDEV

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ