Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

उल्टी आंख फड़कने का क्या मतलब है? डॉक्टर ने बताया किन आदतों में बदलाव करने से मिलता है आराम

Eye Keeps Twitching: कई बार हमारी उल्टी आंख बहुत जायदा फड़कने लगती है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है क्योंकि यह शरीर में हो रही कमी का संकेत है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 1, 2026 09:22
Eye Keeps Twitching
उल्टी आंख फड़कने के कारण- Image Credit- News24

Ulti Aankh Fadakne Par Kya Kare: आंखों का फड़कना अच्छा या बुरा माना जाता है, लेकिन इसकी असल वजह बहुत कम लोगों को पता होती है. ऐसा शरीर में हो रही कमी की वजह से होता है, जिसका सही वक्त पर पता लगाना जरूरी है. हालांकि, कई बार आंखों का जरूरत से ज्यादा फड़कना महिलाओं को परेशान कर देता है. खासतौर पर जब उल्टी यानी बाईं आंख फड़कती है, जिसे कुछ लोग शुभ-अशुभ से जोड़कर देखने लगते हैं. इसको लेकर डॉक्टर का मानना है कि ज्यादातर मामलों में आंख फड़कना शरीर से जुड़ा एक हेल्थ सिग्नल होता है, ना कि कोई संकेत. ऐसे में उसकी वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है और किन आदतों में बदलाव करने से आराम मिल सकता है. 

इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज पूरी तरह ठीक हो सकती है? जानिए कब संभव है रिवर्स करना और कब नहीं

---विज्ञापन---

आंख फड़कने का क्या मतलब होता है?

आंख फड़कना यानी पलकों की मांसपेशियों का बार-बार अपने आप सिकुड़ना, जिसे मेडिकल भाषा में इसे आई ट्विचिंग कहा जाता है. यह कुछ सेकंड से लेकर कई दिनों तक रह सकता है और आमतौर पर दर्दरहित होता है. 

महिलाओं की उल्टी आंख फड़कने के कारण 

  • महिलाओं के साथ ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें टेंशन रहती है. अक्सर उन्हें काम, घर और जिम्मेदारियों की वजह से ज्यादा स्ट्रेस लेने से नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है, जिससे आंखों की मांसपेशियां फड़कने लगती हैं. 
  • कई बार पूरी नींद ना लेना भी आंख फड़कने की एक वजह हो सकता है. अगर आप देर रात तक मोबाइल चलाते हैं और बाहर का खाना खाते हैं तो ऐसा हो सकता है. 
  • कैफीन का अधिक सेवन करने की वजह से ऐसा हो सकता है. इसलिए ज्यादा चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक पीने से परहेज करें. इसका असर आंखों पर भी दिखता है. 
  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी ऐसा हो सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि यह मैग्नीशियम, पोटैशियम या विटामिन B12 की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है, जिससे आंख फड़कती है. 

क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत है?

डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसा होना गंभीर नहीं होता है. ज्यादातर मामलों में आंख फड़कना शरीर की कमजोरी होती है. इसलिए आपको किसी भी तरह की दवा नहीं लेनी चाहिए. 

---विज्ञापन---
  • आंख कई हफ्तों तक लगातार फड़क रही हो.
  • पलकों के साथ चेहरे के दूसरे हिस्से भी हिलने लगें.

किन आदतों में बदलाव करने से मिलता है आराम?

  • रोजाना समय पर सोएं और सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें. 
  • आंखों की एक्सरसाइज जरूर करें. आप हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें. 
  • दिन में आंखें बंद कर गहरी सांस लें और हल्के गुनगुने पानी से आंखों को साफ करें. 
  • अपना खानपान अच्छा रखें और बाहर की चीजों को खाने से परहेज करें.

इसे भी पढ़ें- 100 बीमारियों को ठीक करने का सिर्फ 1 चमत्कारी उपाय, बाबा रामदेव ने बताया रोज 1 गिलास पीने से होगा जबरदस्त फायदा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 01, 2026 09:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.