Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

सुबह उठते ही फूला हुआ लगता शरीर? एक्सपर्ट ने बताया खाली पेट करें ये काम, तुरंत मिलेगा आराम

Body Swelling: आपके साथ यकीनन ऐसा होता होगा जब आप सुबह उठते हैं और शरीर सूजा हुआ निकलता है? कई बार ब्लोटिंग की समस्या भी होने लगती है, जिसका असर सीधा हमारी हेल्थ पर पड़ रहा है.

Author
Written By: Shadma Muskan Updated: Feb 8, 2026 10:58
Body Swelling Home Remedies
शरीर में सूजन आने के क्या कारण हैं? Image Credit- News24

Body Swelling Home Remedies: आजकल ज्यादातर लोग वॉटर रिटेंशन जैसी बीमारी का सामना कर रहे हैं. इस बीमारी में अक्सर लोगों को सुबह उठते ही पेट, चेहरे या शरीर में सूजन महसूस होती है. साथ ही, गैस-ब्लोटिंग की समस्या भी परेशान करती है. हालांकि, इसके पीछे की असल वजह सामने नहीं आती और कुछ लोग समझते हैं कि ऐसा रात में खाना खाने या चावल खाने की वजह से हो रहा है. हालांकि, इसको लेकर डाइटिशियन राधिका गोयल का कहना है कि काफी हद तक ये इस बात का संकेत है कि आपका डाइजेशन सही नहीं है. आपके शरीर में टॉक्सिन जमा हो रहे हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ देसी उपायों की मदद से आप इससे राहत पा सकती हैं. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- क्या आपकी धड़कनें भी अचानक रुक जाती हैं? इसे मामूली न समझें, हो सकती है यह गंभीर बीमारी!

---विज्ञापन---

शरीर में सूजन आने के क्या कारण हैं?

एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर में सूजन कई कारणों से हो सकती है. गलत खान-पान, देर रात खाना, कम पानी पीना, नींद की कमी और तनाव के चलते शरीर पर बुरा असर होता है. वहीं, अगर आपके बाहरी तौर पर सूजन है तो हो सकता है किसी कीड़े ने आपको काट लिया हो. कंजेस्टिव हार्ट फेलियर, किडनी की बीमारी या लिवर की बीमारी का संकेत है.

शरीर में सूजन किसकी कमी से होती है?

शरीर में सूजन कई चीजों की कमी या अधिकता से हो सकती है जैसे प्रोटीन, विटामिन बी1 और सी की कमी, या फिर नमक का ज्यादा सेवन करना. इसलिए आपके आहार पर ध्यान दें और उन चीजों को शामिल करें जिनमें ज्यादा विटामिन मौजूद हों. 

---विज्ञापन---

खाली पेट करें ये काम

अदरक और हल्दी के औषधीय गुण और कुछ देसी चीजों को मिलाकर बनने वाली ये देसी ड्रिंक ब्लोटिंग को कम कर सकती है. इसका सेवन करने से यकीनन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं कि आप इस ड्रिंक को घर पर कैसे बना सकते हैं. 

सामग्री

  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच 
  • सौंफ के बीज- 1 छोटा चम्मच 
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा  
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च- 2
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक पैन में पानी डालकर हल्की आंच पर उबलने दें. 
  • एक उबाल आने पर अदरक, सौंफ और दालचीनी डाल दें. इसे 5 मिनट उबालें. 
  • अब इसमें हल्दी और काली मिर्च डाल दें. 5 मिनट उबाल लें और जब ये आधा रह जाए, तो इसे छान लें. 
  • इसे सुबह खाली पेट पिएं या हैवी मील्स के आधे घंटे बाद पिएं. आपको कुछ हफ्तों में असर दिख सकता है. 
  • यह ड्रिंक शरीर को साफ करने और सूजन जैसी परेशानियों को कम करने का काम करती है. आप इसे हर रोज या हर तीसरे दिन पी सकते हैं. यकीनन आपको बहुत ही फायदा होगा. 

इसे भी पढ़ें- क्या पान खाने से बढ़ जाता है शुगर लेवल? जानिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 08, 2026 10:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.