Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

रोज सुबह 1 लहसुन खाने के चौंकाने वाले फायदे! दिल, शुगर और डाइजेशन सब रहेगा कंट्रोल

आपने लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं यही लहसुन आपकी सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 30, 2026 13:05
Garlic Health Benefits
लहसुन खाने से क्या होता है?

Garlic Health Benefits: भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. दाल का तड़का हो या सब्जी का स्वाद बढ़ाना हो, लहसुन खाने को खास बना देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही साधारण सा दिखने वाला लहसुन आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है? पुराने समय से ही दादी-नानी लहसुन को घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल करती आई हैं, इतना ही नहीं, आयुर्वेद में भी इसे शरीर को मजबूत बनाने वाला प्राकृतिक खाद्य माना गया है. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे, कि रोज खाली पेट एक लहसुन खाने से क्या-क्या फायदा पहुंच सकता है?

यह भी पढ़ें: तुलसी के पौधे के पास कौन-कौन सा पौधा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए?

---विज्ञापन---

लहसुन के छिपे फायदे हैरान कर देंगे Benefits Of Eating Garlic Daily

लहसुन में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसमें विटामिन B6, विटामिन C, मैंगनीज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं. इसमें पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक माने जाते हैं, हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लहसुन का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. साथ ही यह स्वाद के लिए इस्तेमाल करने वाला ये लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखने में भी सहायक माना जाता है. हालांकि जिन लोगों को कोई गंभीर बीमारी है, उन्हें नियमित सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहता है.

रोजाना 1 कच्चा लहसुन खाने से क्या होगा?

---विज्ञापन---

दिल की सेहत के लिए: लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल: इसमें मौजूद तत्व रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में मदद करते हैं जिससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता मिल सकती है.

शुगर मैनेजमेंट: लहसुन का सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है और इंसुलिन की कार्यप्रणाली को सपोर्ट करता है.

पाचन तंत्र मजबूत: यह पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकता है जिससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.

इम्यूनिटी मजबूत, स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद: इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर को सामान्य संक्रमण से बचाने में सहायक हो सकते हैं. लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को साफ रखने और बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: तुलसी के पौधे के पास कौन-कौन सा पौधा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 30, 2026 01:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.