Roasted Haldi Scrub: धूल, धूप और प्रदूषण ने छीन ली है चेहरे की रंगत? तो लगाएं रोस्टेड हल्दी का स्क्रब

Roasted Haldi Scrub For Skin

Roasted Haldi Scrub For Skin

विज्ञापन

Roasted Haldi Scrub For Skin: गर्मी, धूल, धूप और प्रदूषण के कारण कई तरह की स्किन संबंधित परेशानियां घेर लेती है। इसके कारण स्किन बेजान, रुखी और डल नजर आती है। इसके लिए ज्यादातर लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन इन परेशानियों से निजात नहीं मिलती है।

इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आपके चेहरे का ग्लो और आपका फेस चमकता हुआ रहेगा। चेहरे पर चमक बनाएं रखने के लिए हल्दी एक बेहतर ऑप्शन हैं। फेस की परेशानियों से निजात पाने के लिए आप अपने फेस पर रोस्टेड हल्दी का स्क्रब बनाकर लगा सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिलेगा। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते है रोस्टेड हल्दी का स्क्रब।

विज्ञापन

इस तरह तैयार करें रोस्टेड हल्दी

रोस्टेड हल्दी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन लेना है। इसके बाद इसे गैस पर रखें और धीमी आंच में इस पर हल्दी पाउडर डालें।

इसके बाद इस धीमी आंच पर पकाएं और इसे बराबर चलाते रहें। इसके बाद ये गहरे रंग का हो जाएगा और इसमें से खूशबू आने लगेगी। इसके बाद आप इसे कटोरी में निकाल लें।

इस तरह बनाएं स्क्रब

रोस्टेड हल्दी का स्क्रब बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा दूध लेना है। इसके बाद इसमें शहद मिला लें और फिर इसे अच्छे से फेट लें। इसके बाद इसका एक अच्छा सा पेस्ट तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

इसके बाद इस पेस्ट को अपने फेस पर टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से स्किन पर स्क्रब करें। ऐसा करने के पांच मिनट बाद चेहरा और स्किन को धो लें औक एक साफ कपड़े से चेहरे को पोंछ लें। इसी लगाने से आपकी त्वचा ग्लो करेगी और फेस पर निखार आएगा।

दही भी टैनिंग के लिए शानदार ऑप्शन

अगर आपके फेस पर टैनिंग है तो इसके लिए आप अपने फेस पर दही से बना मास्क भी लगा सकते हैं। इसे लगाने से भी आपको स्किन से संबंधित परेशानियों से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ