हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Raja Vlogs से फेमस राजाबाबू कुमार की बेटी को हुई यह गंभीर बीमारी, पोस्ट शेयर कर बताई सर्जरी की वजह

राजा व्लॉग्स के राजाबाबू कुमार की बेटी को एक गंभीर बीमारी हुई थी जिसके बारे में खुद राजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को जानकारी दी थी. अब बच्ची की सर्जरी हो गई है.

विज्ञापन
राजा व्लॉग्स की बेटी को क्या हुआ था?

Raja Vlogs Daughter: राजा व्लॉग्स से मशहूर हुए राजाबाबू कुमार को लोग राजा व्लॉग्स के नाम से ही जानते हैं. अपनी शादी से लेकर घर के खाने-पीने, मस्ती और लड़ाई-झगड़े के वीडियो भी राजा अक्सर ही अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते रहते हैं. पत्नी की प्रेग्नेंसी के बाद भी राजा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे थे. लेकिन, बेटी के जन्म के बाद कुछ दिन वे पोस्ट करने से बचते रहे. आखिर उन्होंने सभी से शेयर किया कि उनकी बेटी को एक गंभीर बीमारी है. राजा ने अपने फोलोअर्स से बेटी के लिए दुआ करने का भी आग्रह किया. हालांकि, अब राजा की बेटी की सर्जरी हो चुकी है. ऐसे में जानिए राजा की बेटी को कौन सी बीमारी हुई थी.

राजा व्लॉग्स की बेटी को कौन सी बीमारी हुई थी

बेटी की तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए राजा व्लॉग ने कैप्शन में लिखकर बताया था कि उनकी बेटी को हाइड्रोसेफिलस (Hydrocephalus) हुआ था. अपने लेटेस्ट पोस्ट में राजा ने सभी को बताया कि बेटी की सर्जरी हो चुकी है. इससे पहले एक वीडियो में राजा व्लॉग्स ने बेटी का फेस रिवील किया था और लोगों से कहा था कि वे उनकी बेटी को आशीर्वाद दें जिससे वह जल्दी स्वस्थ हो जाए.

हाइड्रोसेफिलस क्या होता है

विज्ञापन

हाइड्रोसेफिलस एक ऐसी बीमारी या न्योरलॉजिकल स्थिति है जिसमें मस्तिष्क की गुहाओं में सेरेब्रल स्पाइनल द्रव जमा होने लगता है. आम भाषा में कहा जाता है कि दिमाग में पानी भर गया है. यह एक मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति है जिसमें बच्चे का इलाज जल्द से जल्द करवाना जरूरी होता है. इस तरह पदार्थ के जमा होने से मस्तिष्क के ऊतकों पर दबाव पड़ने लगता है.

किस उम्र में होता है हाइड्रोसेफिलस

विज्ञापन

हाइड्रोसेफिलस आमतौर पर शिशुओं और 60 वर्ष की उम्र से ज्यादा के व्यक्ति को होता है. हाइड्रोसेफिलस को डॉक्टर इमेजिंग टेस्ट करके पता लगा सकते हैं. आमतौर पर इसमें सिटी स्कैन, एमआरआई या अल्ट्रासाउंड किया जाता है.

हाइड्रोसेफिलस के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन
  • सुस्ती और चिड़चिड़ापन रहने लगता है
  • सिर का आकार बढ़ने लगता है
  • आंखें नीचे की तरफ गड़ी रहती हैं
  • सिर की त्वचा पतली होने लगती है
  • उल्टी आने की दिक्कत हो जाती है
  • दौरा पड़ सकता है
  • वयस्कों को धुंधला नजर आ सकता है
  • याद्दाश्त कमजोर हो सकती है
  • मूत्र नियंत्रण में कमी होने लगती है.

यह भी पढ़ें – Soha Ali Khan ने बताया किस एक घरेलू नुस्खे से जल गई थी सिर की त्वचा, कहीं आप भी तो नहीं अपनाते यह हेयर हैक?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola