Soha Ali Khan ने बताया किस एक घरेलू नुस्खे से जल गई थी सिर की त्वचा, कहीं आप भी तो नहीं अपनाते यह हेयर हैक?

Soha Ali Khan's Hair Hack: सोहा अली खान ने अपने पोडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि किस तरह एक हेयर केयर हैक के कारण उन्होंने अपनी स्कैल्प को गलती से जला लिया था.

Apple cider vinegar side effects
1 / 7
Apple cider vinegar side effects

Soha Ali Khan: एक्ट्रेस सोहा अली खान का अपना यूट्यूब चैनल है जिसपर वह पोडकास्ट करती हैं. अपने ऐसे ही एक पोडकास्ट में सोहा अली खान हेयर हेल्थ के बारे में बात करती नजर आईं. इस एपिसोड में सोहा ने एक्ट्रेस कृतिका कामरा और सेल्ब्रिटी हेयर स्टाइिस्ट यिआनी सपातोरी को बुलाया था. एपिसोड के दौरान तीनों ने बालों की देखरेख, हेयर ट्रेंड्स, घरेलू नुस्खों (Home Remedies) और हेयर हैक्स के बारे में बात की. इसी दौरान सोहा ने अपना एक किस्सा शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह एक हेयर हैक को ट्राई करते हुए उन्होंने अपनी स्कैल्प जला ली थी.

विज्ञापन

सोहा अली खान ने इस हेयर हैक से जला ली थी स्कैल्प

सोहा अली खान ने इस हेयर हैक से जला ली थी स्कैल्प2 / 7

शो पर हेयर केयर की बातचीत के दौरान सोहा अली खान ने बताया कि वह अपने बालों पर अजीब चीजें लगा चुकी हैं. सोहा ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कैल्प पर बहुत ज्यादा सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) लगा लिया था जिससे उनकी स्कैल्प लाल हो गई थी और शायद स्किन की एक लेयर भी जल गई थी.

विज्ञापन

बालों के लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं या नहीं

बालों के लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं या नहीं 3 / 7

सोहा की बात सुनकर यिआनी ने कहा कि घरेलू नुस्खे ट्राई करने में कोई दिक्कत नहीं है, ट्राई किया जा सकता है. लेकिन, सोहा ने झट से कहा कि नहीं इसे ट्राई नहीं करना चाहिए. लेकिन, यिआनी का कहना था कि ट्राई करने में दिक्कत नहीं है क्योंकि ट्राई करके आप देख सकते हैं कि कोई नुस्खा आपके लिए काम कर रहा है या नहीं कर रहा और अगर वह काम नहीं करता है तो आप उसे आगे चलकर इस्तेमाल करना छोड़ सकते हैं.

एपल साइडर विनेगर का नुस्खा

एपल साइडर विनेगर का नुस्खा 4 / 7

सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई तरह के हेयर हैक्स वायरल होते रहते हैं जिनमें से एक है एपल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका. सेब का सिरका कुकिंग के साथ ही वेट लॉस और हेयर केयर में भी इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन

इस गलती से जलती है स्किन

इस गलती से जलती है स्किन 5 / 7

एपल साइडर विनेगर को त्वचा पर या बालों पर कभी भी बिना डाइल्यूट किए यानी पानी में मिलाए बिना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह सबसे बड़ी गलती साबित होती है. अगर बिना पानी मिलाए एपल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे स्किन जल जाती है.

बालों पर क्यों लगाया जाता है सेब का सिरका

बालों पर क्यों लगाया जाता है सेब का सिरका 6 / 7

सेब का सिरका बालों पर डैंड्रफ हटाने के लिए, जमी हुई गंदगी को हटाने के लिए, बालों की सफाई के लिए या बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन

किसे नहीं करना चाहिए सेब के सिरके का इस्तेमाल

किसे नहीं करना चाहिए सेब के सिरके का इस्तेमाल 7 / 7

जिन लोगों के बाल केमिकल के कारण जल गए हैं, बाल डैमेज्ड हैं या किसी तरह की हेयर कंडीशन है उन्हें बालों पर सेब का सिरका नहीं लगाना चाहिए. अगर कोई सेब का सिरका लगाना भी चाहता है तो उसे पहले पैच टेस्ट करके देखना चाहिए. अगर जलन महसूस हो तो तुरंत धोकर हटा देना चाहिए. यह भी पढ़ें - किस विटामिन की कमी से डैंड्रफ होता है? जानिए कौन सा Vitamin बनता है रूसी की वजह अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन