Why Am I Pooping At 2 AM: रात में बिस्तर पर जाने से पहले टॉयलेट जाना बहुत ही आम है, लेकिन अगर आप आधी रात या गहरी नींद से उठकर पॉटी करने के लिए जा रहे हैं तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है. इसको लेकर आचार्य मनीष जी का कहना है कि बार-बार रात में टॉयलेट जाना पेट खराब होने का संकेत है. हालांकि, कई बार ऐसा होने की वजह रात का गलत खाना या गलत वक्त पर खाना हो सकता है. कई बार तेज मसाले की वजह से पेट में गैस बनने लगती है और गहरी नींद में भी टॉयलेट जाना पड़ जाता है. एक-दो बार रात को 2 बजे या फिर 3 बजे पॉटी करना आम हो सकता है, लेकिन अगर आपको बार-बार लैट्रिन जाना पड़ रहा है तो यह कई बीमारियों के होने का संकेत हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- बच्चों की शार्प मेमोरी, स्ट्रांग बॉडी और अच्छा IQ पाने के लिए क्या करें? बाबा रामदेव ने बताए असरदार उपाय
रात को 2 बजे पॉटी आने के क्या कारण हो सकते हैं?
पाचन तंत्र की गड़बड़ी- कई बार खाना सही तरह से पच नहीं पाता और डाइजेशन कमजोर होने की वजह से पॉटी करने की इच्छा होने लगती है. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या होने की वजह से रात में अचानक पॉटी आ सकती है.
ज्यादा मसालेदार या भारी डिनर– देर रात में खाना खाने की वजह से आंतों पर इफेक्ट पड़ता है जिसकी वजह से नींद के बीच में इंसान को पॉटी करने की इच्छा होती है. कई बार पेट में दर्द होने की वजह से भी पॉटी आने लगती है.
आंतों की सूजन होना- बार-बार पॉटी आंतों में सूजन होने की वजह से भी आती है. कई बार आंतों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन, कोलाइटिस या क्रोहन डिजीज जैसी स्थितियों में भी रात के समय दस्त भी लग सकते हैं.
डायबिटीज का संकेत– पेशाब के साथ-साथ रात को पॉटी आना डायबिटीज का संकेत होने का संकेत है. अगर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं है तो ऐसा आपके साथ हो सकता है.
राहत पाने के लिए क्या करें?
- रात का खाना जल्दी खाएं और हमेशा हल्का खाना खाने की कोशिश करें.
- खाने के बाद चाय या कॉफी बिल्कुल भी ना पिएं. ऐसा करने से गैस बनने लगती है और पॉटी की इच्छा होती है.
- भरपूर मात्रा में पानी पिएं, क्योंकि पेट को साफ या हल्का करने में पानी बहुत ही मददगार है.
इसे भी पढ़ें- Belly Button Cotton: नाभि पर आई रुई कैसे साफ करें? यहां जानिए 3 असरदार उपाय, तुरंत हो जाएगा आपका काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.










