बच्चों की शार्प मेमोरी, स्ट्रांग बॉडी और अच्छा IQ पाने के लिए क्या करें? बाबा रामदेव ने बताए असरदार उपाय

Child Sharp Memory: अगर बचपन से भी हेल्थ पर ध्यान दे दिया जाए तो आगे परेशानी नहीं होती. बच्चों के दिमाग और मजबूत बॉडी के लिए आपको बाबा रामदेव के बताए टिप्स अपनाने चाहिए. इन टिप्स की मदद से आप अपने बच्चों की हेल्थ पर आसानी से ध्यान दे सकते हैं. 

Baba Ramdev Sharp Brain Tips:

बच्चों के बेहतर IQ के लिए बाबा रामदेव के असरदार उपाय. Image Credit- News24

विज्ञापन

IQ Health Tips: हर पेरेंट्स का सपना होता है कि उनका बच्चा एक हेल्दी लाइफ जिए और चीजों को जल्दी समझ जाए, लेकिन कई बार बच्चे को चीजें याद रखने में परेशानी होती है. कुछ भी काम करने से पहले थक जाते हैं. बदलती लाइफस्टाइल, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल और गलत खानपान बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर डाल रहा है. ऐसे में योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने हालिया वीडियो में बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट, मेमोरी पावर और ओवरऑल ग्रोथ के लिए कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय बताए हैं. इन उपायों को अपनाकर बच्चे ना सिर्फ पढ़ाई में बेहतर कर सकते हैं, बल्कि अंदर से मजबूत और एक्टिव भी बन सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- मौत से ठीक पहले मरीज के शरीर में दिखते हैं ये 10 संकेत! डॉक्टर भी हो जाते हैं बेबस

विज्ञापन

आईक्यू क्या होता है? 

IQ बच्चे के दिमाग की क्षमता, याददाश्त और सीखने की रफ्तार को जानने का एक तरीका है. आमतौर पर बच्चों का औसत IQ 90 से 110 के बीच माना जाता है, लेकिन IQ ही सब कुछ नहीं होता. बच्चे की क्रिएटिविटी को भी समझना जरूरी होता है. 

घर पर बच्चे का IQ टेस्ट कैसे करें?

बच्चे से सवाल पूछकर समझने की कोशिश करें कि आपका बच्चा किस तरह के जवाब दे रहा है. आप सेब या आम में फर्क पूछ सकते हैं. इससे बच्चे की सोचने और समझने की क्षमता के बारे में पता चलेगा. 

बच्चों के बेहतर IQ के लिए बाबा रामदेव के असरदार उपाय

  • बाबा रामदेव का कहना है कि बच्चों के तेज दिमाग के लिए जरूरी है कि उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जाए. इसके लिए बच्चों को रोजाना योग करें और सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम या अनुलोम-विलोम करने के लिए कहें.  
  • याददाश्त और IQ के लिए बच्चों को सांस का अभ्यास करने के लिए कहें, क्योंकि प्राणायाम ना केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि बच्चों का दिमाग भी मजबूत होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि नियमित प्राणायाम से दिमाग का ब्लड-सर्कुलेशन बेहतर होता है और तनाव कम होता है.
  • बाबा रामदेव का कहना है कि बच्चे की हेल्थ के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है. योग के साथ-साथ खान-पान पर भी बाबा रामदेव जोर देने के लिए कहते हैं. इसके अलावा, खाना खाने के बाद हल्की मालिश और नींद भी बच्चों के दिमाग वा शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ाती है. 

इसे भी पढ़ें- Belly Button Cotton: नाभि पर आई रुई कैसे साफ करें? यहां जानिए 3 असरदार उपाय, तुरंत हो जाएगा आपका काम

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ