---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पित्त दोष क्या है? जानें Body Heat को कम करने के 5 आसान उपाय

Body Heat Reducing Tips: शरीर के अंदर गर्माहट होने से बाहरी त्वचा और अंगों पर तरह-तरह के रिएक्शन दिखते हैं। इसे पित्त दोष कहते हैं। आइए जानते हैं पित्त दोष के बारे में सब कुछ।

---विज्ञापन---

Body Heat Reducing Tips: आयुर्वेद में तीन प्रकार के दोष होते हैं, वात, पित्त और कफ। इनमें जो पित्त दोष है, वह अक्सर हर किसी को परेशान करता है। इसमें शरीर के अंदर गर्मी पैदा हो जाती है। यह गर्मी किसी भी मौसम में हो सकती है, सर्दियों में शरीर के अंदर पानी की कमी होने से भी बॉडी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे पित्त दोष की समस्या होती है। जब पित्त दोष असंतुलित होता है, तो यह शरीर में अत्यधिक गर्मी, जलन, और अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए समझते हैं इस बारे में सब कुछ और कैसे इससे राहत पा सकते हैं।

पित्त दोष के बारे में हमें यूनानी डॉक्टर, डॉ. सलीम जैदी बता रहे हैं, जो एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां वे लोगों के साथ ऐसी ही सेहतमंद और ज्ञानवर्धक बातें शेयर करते हैं।

---विज्ञापन---

डॉक्टर जैदी के अनुसार, शरीर में पित्त बिगड़ने से कई प्रकार की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। पित्त बिगड़ने से इंसान के

  • शरीर का तापमान बढ़ता है।
  • इससे थकावट और चिड़चिड़ापन होने लगता है।
  • हमेशा छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना भी शामिल है।
  • साथ ही शरीर के अंदर हमेशा जलन महसूस करना।
  • पित्त बिगड़ने से डाइजेशन, स्किन रैशेज के साथ-साथ एलर्जी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स

---विज्ञापन---

पित्त दोष कम करने के 5 आसान उपाय

1. ठंडी चीजों का सेवन करें

पित्त दोष से राहत पाने के लिए आपको दही, नारियल पानी, ककड़ी, और तरबूज जैसे ठंडे और हाइड्रेटिंग खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ये शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना 1 नारियल पानी पीने से आप नियमित रूप से पित्त दोष से राहत पा सकेंगे।

---विज्ञापन---

2. आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां

डॉक्टर जैदी के अनुसार, शतावरी के सेवन से भी शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। यह महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद भी है क्योंकि शतावरी के सेवन से इनमें हार्मोनल बैलेंस भी बना रहता है। इसके लिए आप शतावरी के पाउडर का सेवन सुबह-शाम कर सकते हैं। इसकी कैप्सूल खाना भी फायदेमंद होगा।

---विज्ञापन---

3. आंवला का जूस

आंवला का जूस विटामिन-सी का सोर्स है। साथ ही हाइड्रेशन के लिए भी आंवला खाना सही होता है। आंवले से पित्त दोष को कम करने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए आपको आंवले को काटना होगा, इसके बाद जूसर में डालकर इसका रस निकाल लें। आप चाहें तो जूस में थोड़ी मिश्री मिलाकर भी पी सकते हैं।

---विज्ञापन---

4. सौंफ

---विज्ञापन---

सौंफ का पानी पीने से भी पित्त दोष की समस्या में राहत मिलती है। इसके लिए आपको रातभर 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ को मिलाकर रखना होगा। सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं। ऐसा रोजाना करने से शरीर की गर्माहट कम होगी। इसके अलावा, धनिए का पानी पीना भी फायदेमंद हो सकता है।

5. प्राणायाम और ध्यान

---विज्ञापन---

नियमित रूप से रोजाना प्राणायाम और ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है और ये पित्त को संतुलित रखने में भी मददगार साबित होती है।

ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 02, 2024 03:09 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola