किन लोगों को हो सकता है गर्दन का कैंसर? सर्जन ने बताया किन्हें है ज्यादा खतरा, यहां जानिए लक्षण

Neck Cancer Symptoms: फोर्टिस अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और यूनिट हेड, हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह ने बताया किन लोगों को गर्दन के कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है. यहां जानिए गर्दन के कैंसर के रिस्क फैक्टर्स क्या हैं.

Neck Cancer Symptoms

गर्दन के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? AI Generated Image

Neck Cancer Risk Factors: सिर और गर्दन का कैंसर वह कैंसर है जो आमतौर पर स्क्वैमस कोशिकाओं से शुरू होता है जो सिर और गर्दन के म्यूकोसल सर्फेस को ढकती हैं. ये कोशिकाएं मुंह, गले और स्वरयंत्र के अंदर पाई जाती हैं. इन कैंसर को सिर और गर्दन के स्क्वैमस सेल कार्सिनोमास कहा जाता है. यह कैंसर लार ग्रंथियों, साइनस, मांसपेशियों या सिर और गर्दन की नसों से शुरू हो सकते हैं. गर्दन की कैंसर के चपेट में आने पर इसके लक्षण आम लक्षणों जैसे लग सकते हैं. ऐसे में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें खासतौर से गर्दन के कैंसर के रिस्क फैक्टर्स और लक्षणों (Neck Cancer Symptoms) के बारे में पता होना जरूरी है. फोर्टिस अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और यूनिट हेड, हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह से जानिए गर्दन के कैंसर का खतरा किन लोगों को ज्यादा होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन के कैंसर का खतरा किसे ज्यादा होता है

  • तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, बीड़ी/सिगरेट और शराब का सेवन करने वालों में जोखिम अधिक होता है.
  • HPV संक्रमण -विशेषकर कुछ प्रकार के गले के कैंसर में, एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है.

गर्दन के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं

नैशनल कैंसर इंस्टिट्यूट, यूएस के अनुसार गर्दन का कैंसर होने पर ये लक्षण दिख सकते हैं –

विज्ञापन

सिर और गर्दन के कैंसर के लक्षणों में गर्दन में गांठ, मुंह या गले में ऐसा घाव शामिल हो सकता है जो ठीक नहीं होता और उसमें दर्द भी हो सकता है. इसके अलावा, गले में खराश हो सकती है,निगलने में कठिनाई और आवाज में बदलाव या भारीपन भी इसके लक्षण हो सकते हैं.

ये लक्षण कम गंभीर स्थितियों या आम दिक्कतों में भी दिख सकते हैं. लेकिन, इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

कैंसर की सेल्स अगर इन जगहों पर हैं तो लक्षण ऐसे दिख सकते हैं –

मुंह या ओरल कैविटी – मसूड़ों, जीभ या मुंह की अंदरूनी परत पर सफेद या लाल निशान, जबड़े में ऐसी गांठ या सूजन जिससे डेंचर या नकली दांत ठीक तरह से फिट ना हों या असहज महसूस हों, मुंह में असामान्य खून बहना या दर्द होना.

विज्ञापन

गले में लक्षण – निगलने समय दर्द होना. गर्दन या गले में ऐसा दर्द होना जो ठीक ना हो, कान में दर्द होना या घंटी बजने जैसी आवाज आना, सुनने में दिक्कत आना.

आवाज की नली – सांस लेने या बोलने में परेशानी होना, निगलते समय दर्द होना या कान में दर्द होना.

विज्ञापन

नाक के आस-पास साइनस या नाक के अंदर – साइनस की समस्या जिसमें नाक बंद रहे और ठीक ना हो, लंबे समय तक रहने वाला साइनस का संक्रमण जो एंटीबायोटिक दवाओं से ठीक ना हो, नाक से खून आना, बार-बार सिरदर्द होना, आंखों में सूजन या आंखों से जुड़ी कोई परेशानी होना, ऊपरी दांतों में दर्द होना, डेंचर से जुड़ी समस्याएं होना.

लार ग्रंथियां – ठुड्डी के नीचे या जबड़े की हड्डी के आस-पास सूजन होना, चेहरे की मांसपेशियों में सुन्नपन महसूस होना या लकवा होना, या फिर चेहरे, ठुड्डी या गर्दन में ऐसा दर्द होना जो ठीक ना हो.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source - NIH

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ