पीठ और सर्वाइकल के दर्द को दूर कर सकता है यह एक योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताए इस योग के फायदे

Yoga For Pain Relief: पीठ में अक्सर ही दर्द रहता है या सर्वाइकल से परेशान हैं तो आयुष मंत्रालय के बताए इस योगासन को कर सकते हैं. यह योग तकलीफ को कम करने में मददगार है.

Uttana mandukasana For Back Pain

किस आसन से दूर होगा पीठ और सर्वाइकल का दर्द, जानिए यहां. AI Generated Image

Cervical Pain Relief Yoga: सही पॉजीशन में ना बैठने से पीठ और सर्वाइकल का दर्द हो सकता है. खासकर ऑफिस में डेस्क जॉब करने वाले इस दर्द से दो-चार होते हैं. लंबे समय तक गर्दन को झुकाए रखने पर यह दर्द ट्रिगर होता है और अगर समय रहते इससे छुटकारा ना पाया जाए तो दिक्कत बढ़ती चली जाती है. ऐसे में आयुष मंत्रालय का बताया उत्तानमंडूकासन (Uttana mandukasana) किया जा सकता है. आयुष मंत्रालय के अनुसार, उत्तानमंडूकासन पीठ और ग्रीवा (Cervical) की तकलीफ में राहत देने वाला योगासन है. इसके अभ्यास से शरीर ऊर्ध्वीय गति को लाभ मिलता है. ऐसे में यहां जानिए सर्वाइकल और पीठ दर्द दूर करने के अलावा उत्तानमंडूकासन करने के क्या फायदे होते हैं और इसे किस तरह किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तानमंडूकासन करने के क्या फायदे हैं

  • पीठ दर्द (Back Pain) और सर्वाइकल के दर्द से राहत मिलती है
  • शरीर की उदरीय गति के लिए लाभदायक होता है
  • फेफड़ों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है
  • शरीर में स्फूर्ति और सक्रियता बढ़ती है.

उत्तानमंडूकासन कैसे करते हैं

  • उत्तानमंडूकासन को स्ट्रेच्ड अप फ्रॉग पोज भी कहते हैं. इस आसन को करना आसन है. इसे करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठें. अपने पैरों को मोड़कर बैठें, इसमें घुटने आगे होंगे और एड़ियां पीछे नितंब से लग रही होंगी.
  • इसके बाद दोनों घुटनों को एकदूसरे से दूर लेकर जाएं और फैला लें. अब अपने नितंब को दोनों एड़ियों के बीच जमीन पर टिकाकर रखें.
  • अपने हाथों को सिर के ऊपर लेकर जाएं. गहरी सांस लें. हाथों को मोड़ते हुए अपनी दाईं हथेली को बाएं कंधे पर और बाईं हथेली को दाएं कंधे पर रखें. आपको दोनों हाथ क्रिस-क्रॉस करके मोड़ने हैं.
  • इस दौरान अपने कमर और दर्द को सीधा रखें. आपकी रीढ़ की हड्डी इस आसन में एकदम सीधा रहेगी. कोहनियां बाहर की ओर खिंची हुई रहेंगी.
  • आसन करने के दौरान 3 से 10 बार सांस लें और छोड़ें. अपनी क्षमता के अनुसार ही इस आसन को होल्ड करें और फिर नॉर्मल हो जाएं. नॉर्मल होने के लिए धीरे-धीरे हाथों को नीचे की तरफ लेकर आएं. घुटनों को वापस पास लाएं और वज्रासन की स्थिति में आ जाएं.

किसे नहीं करना चाहिए उत्तानमंडूकासन

विज्ञापन

हर किसी के लिए हर योगासन अच्छा हो यह जरूरी नहीं है. ऐसे भी कुछ लोग हैं जिनके लिए यह योगासन नुकसानदायक साबित हो सकता है और दिक्कत को बढ़ा सकता है. आयुष मंत्रालय के अनुसार, जिन लोगों के घुटनों में दर्द रहता है उन्हें उत्तानमंडूकासन करने से बचना चाहिए. इससे तकलीफ बढ़ सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source - Ministry of Ayush 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ