Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

पतंजलि वेलनेस सेंटर में रुकने का क्या खर्च आता है? जानिए रजिस्ट्रेशन, ट्रीटमेंट और सुविधाओं के बारे में सबकुछ

Wellness Center: पतंजलि के देशभर में अलग-अलग वेलनेस सेंटर्स हैं जिनमें से एक है हरिद्वार स्थित निरामयम. यहां जानिए निरामयम में रहने का कितना खर्च आता है और यहां मरीजों के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 17, 2026 15:46
Patanjali Wellness Center
क्या है पतंजलि वेलनेस सेंटर निरामयम?

Patanjali Wellness Center: हरिद्वार में स्थित है पतंजलि वेलनेस सेंटर निरामयम. यह एक प्रमुख वेलनेस सेंटर है जिसमें योग, आयुर्वेद, नैचुरोपैथी और पंचकर्म की सुविधा उपलब्ध है. यहां बीमारियों के इलाज के साथ ही मन-मस्तिष्क की शांति के लिए भी दूर-दूर से लोग आते हैं. शरीर को अंदरूनी और बाहरी रूप से डिटॉक्स करने के लिए निरामयम (Niramayam) में अलग-अलग सेंटर्स हैं, जैसे योग एवं ध्यान सेंटर, नेचुरोपैथी सेंटर, वेलनेस सेंटर, पंचकर्म सेंटर और षट्कर्म सेंटर. ऐसे में अगर आप भी पतंजलि वेलनेस सेंटर में रुकना चाहते हैं तो यहां जानिए रजिस्ट्रेशन की क्या प्रक्रिया है और कितने दिन ठहरने पर कितना खर्च आता है. आपके लिए यहां हर जानकारी उपलब्ध है.

कैसे करें पतंजलि निरामयम में रजिस्ट्रेशन

एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपना नाम, उम्र, लिंग, बीमारी, कोई पुरानी बीमारी या लेटेस्ट पाथोलॉजी, रेडियोलॉजी और कार्डियोलॉजी टेस्ट रिजल्ट के साथ ही पूरा पता, कॉन्टेक्ट नंबर और इमेल आइडी की डिटेल्स वेबसाइट की ऑनलाइन एपलिकेशन में सब्मिट करनी होगी. इस बात का ध्यान रखें कि ट्यूबरकुलोसिस (TB), लेप्रोसी और एड्स का इलाज निरामयम में नहीं होता है.

---विज्ञापन---

ऑनलाइन एप्लिकेशन जमा करवाने के बाद ट्रीटमेंट के अप्रूवल का इंतजार किया जाता है. इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड दिए जाते हैं. इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर जाकर पेशेंट लॉगिन किया जाता है. रहने का कमरा फिक्स करने के बाद पेमेंट पूरी होती है.

कौन-कौन से ट्रीटमेंट्स मिलते हैं

---विज्ञापन---

नैचुरोपैथी – निरामयम में नैचुरोपैथी में वॉटर वेव मसाज बाथ, हिम बाथ, साइज बाथ, स्पाइनल बाथ, मड बाथ, वर्लपूल, सर्कुलर बाथ, हॉट बाथ, स्टीम बाथ और सौना बाथ शामिल है. इसके अलावा, इसमें ऑयल मसाज थेरैपी और रॉज पेटल हनी मसाज ली जा सकती है.

पंचकर्म – पंचकर्म में स्नेहन कर्म, अभ्यंग, शिरोधरा, जानू बस्ती, अक्षीतर्पण, कटी बस्ती और स्वेदन कर्म के साथ ही वामन, विरेचन, बस्ती-इनेमा, नस्या और रक्त मोक्ष जैसे बेसिक षोडन शामिल हैं.

फिजियो थेरैपी – इसमें इलेक्ट्रो थेरैपी और एक्सरसाइज थेरैपी दी जाती है.

योग थेरैपी – योग थेरैपी में अलग-अलग तरह के प्राणायाम और योग करवाए जाते हैं. इनमें भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, नाड़िशोधन और चंद्रभेदी प्राणायाम आदि शामिल हैं.

डाइट थेरैपी – खानपान को सुधारकर सेहत को बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है. इसमें अलग-अलग तरह के उपवास करवाए जाते हैं और खानपान में केवल वही चीजें शामिल की जाती हैं जो सेहत के लिए अच्छी होती हैं.

निरामयम में कितने दिन रुक सकते हैं

निरामयम में कम से कम 7 दिनों के लिए और ज्यादा से ज्यादा 50 दिनों के लिए ठहरा जा सकता है. रहने के पूरे दिनों का खर्च एकसाथ जमा करवाया जाता है और राशि रिफंड या एडजस्ट नहीं की जाती है.

रहने की सुविधा क्या है

यहां 6 तरह के निवास हैं जहां ठहरा जा सकता है, गौतम (VVIP), कनाड (VIP), कनाड, कपिल, पतंजलि विला और नेचर विला.

गौतम (VVIP)- गौतम निवास में मास्टर बेडरूम में किंग साइज का बेड, ट्विन बेडरूम, हाउसकीपिंग की सभी चीजें, लिविंग रूम और पैंट्री है जिसमें टी मेकर, मिनी फ्रिज और इलेक्ट्रिक केटल आदि मिल जाते हैं. 4 लोगों के लिए यहां रुकने का एक रात किराया 4500 रुपए है और ट्रीटमेंट, थेरैपी और मेडिकेटेड डाइट का खर्च 45500 है. एक्स्ट्रा व्यक्ति को रुकवाने का खर्च अलग है.

कनाड (VIP) – मास्टर बेडरुम, ट्विन बेडरूम, ट्रीटमेंट रूम, हॉल हाउसकीपिंग का सामान, लिविंग रूम और पैंट्री की सुविधा है. 3 लोगों के लिए यहां रुकने का एक रात का खर्च 4200 और ट्रीटमेंट, थेरैपी और मेडिकेटेड डाइट का खर्च 40800 है. खर्च रोज के खाने और अलग-अलग थेरैपी से अलग है.

कनाड – इसमें मास्टर बेडरूम, ट्विन बेडरूम, हाउसकीपिंग का सामान, लिविंग रूम और पैंट्री की सुविधा है. 4 लोगों के लिए यहां रुकने का खर्च एक रात का 4000 और ट्रीटमेंट, थेरैपी और मेडिकेटेड डाइट का शुल्क 31000 है. एक्स्ट्रा व्यक्ति का खर्च अलग होगा.

कपिल – इस निवास में मास्टर बेडरूम, हाउसकीपिंग का लिमिटेड सामान, लिविंग रूम और पैंट्री की सुविधा है. यहां 2 लोगों के रहने का शुल्क एक रात का 3000 है और ट्रीटमेंट, थेरैपी और मेडिकेटेड डाइट का शुल्क 22000 रुपए है.

पतंजलि विला – मास्टर बेडरूम, हाउसकीपिंग का सामान और बेसिक जरूरतों की चीजों के साथ पतंजलि विला में 2 लोगों के रुकने का खर्च प्रतिदिन 2000 है. ट्रीटमेंट, थेरैपी और मेडिकेटेड डाइट का खर्च 13000 रुपए आएगा.

नेचर विला – नेचर विला में मास्टर बेडरूम, हाउसकीपिंग का सामान और बेसिक जरूरतों का सामान उपलब्ध है. यहां 2 लोग रह सकते हैं. एक दिन का खर्च 1700 और ट्रीटमेंट, थेरैपी और मेडिकेटेड डाइट का शुल्क मिलाकर 10300 रुपए है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 17, 2026 03:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.