Mental Health: टू-डू लिस्ट उन कामों की सूची होती है जो आपको करने होते हैं। ये लिस्ट आपको स्पष्ट रूप से बताती है कि क्या करने की जरूरत होती है और आपने कितना काम पूरा कर लिया है। इससे आपको अपने कामों को प्रभावी ढंग से पूरा करने का प्लान बनाने में भी मदद मिलती है। वहीं, कई बार ये टू-डू लिस्ट आपके मेंटल हेल्थ को खराब कर देती है, क्योंकि ये आपको बोझ लगने लगती और एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह इसमें बहुत सारे काम समय पर करने होते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
सर गंगा राम अस्पताल में साइकोथेरेपी के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव मेहता ने टू-डू लिस्ट का विस्तृत ब्यौरा दिया, जिसमें बताया गया कि कब उन्हें बनाना अनिवार्य हो जाता है और उन्हें अपनी लाइफ में कब अपनाना चाहिए। वह बताते हैं कि लोगों को टू-डू लिस्ट से कुछ अपेक्षाएं होती हैं। इस लिस्ट से लोगों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
डॉ. राजीव मेहता ने कहा, लोग अलग-अलग अपेक्षाओं और कई सारे फायदे के कारण टू-डू लिस्ट बनाते हैं। सबसे पहली और सबसे जरूरी बात यह है कि ये लिस्ट खुद पर कंट्रोल करने की भावना सुनिश्चित करती है कि आपकी लाइफ में क्या-क्या चीजें होनी चाहिए और क्या नहीं। आने वाले कामों को लिखने से स्पष्टता मिलती है, प्रायोरिटी तय होती हैं और टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलती है।
कैसे होती मेंटल हेल्थ खराब
हम सभी ऐसे दौर से गुजरे हैं, जब हमें एक ऐसी टू-डू सूची देखने को मिली जो बहुत लंबी लगती है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह है। वहीं कई बार ये जिम्मेदारी बोझ लगने लगती है और इससे फायदा होने की बजाय ये दिमाग पर बुरा असर पड़ने लगता है। यहां तक कि अगर आप इसे पूरा नहीं कर पाते हैं तो आपको अच्छा महसूस होता है। भले ही टू-डू सूची को एफिशिएंसी बढ़ाने का साधन माना जाता है, लेकिन ये इसके लिए सही तरीका नहीं है। इसका इस्तेमाल आप तब करें जब आप दिमागी रूप से इसके लिए तैयार हों।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
1 hr agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
15 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
17 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
18 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
19 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
21 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
23 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
1 day agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines