Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

दवा के पत्तों पर क्यों बनी होती है लाल-नीली लाइन? वजह नहीं जानते होंगे आप

आपने कभी न कभी तो जरूर गौर किया होगा कि मेडिकल स्टोर से दवाई लेते समय कुछ दवा के पत्ते पर लाल, हरी आदि रंगीन लाइन बनी रहती है. क्या आप जानते हैं इनका मतलब क्या होता है? आइए जानते हैं ये कैसे आपकी सेहत से जुड़ी बाते बयां करती हैं.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 11, 2026 08:37
Medicine Strip Red Blue Line Meaning
दवा के पत्तों पर क्यों बनी रहती हैं रंगीन लाइन?

Colored Lines on Medicine Packet: क्या आपने कभी दवा की स्ट्रिप हाथ में लेते समय उस पर बनी लाल या नीली लाइन पर गौर किया है? दवा खरीदते वक्त अक्सर हम नाम, उसकी कीमत और दवा की एक्सपायरी डेट (Expiry Date) को ही देखते हैं और इन रंगीन लाइनों को नजरअंदाज कर देते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये सिर्फ पैकिंग का डिजाइन होगा, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. दवा के पत्ते पर बनी ये लाइनें मरीज और मेडिकल स्टोर दोनों के लिए एक जरूरी संकेत होती होता है जिसके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते हैं. हालांकि, हर दवा पर ये लाइन नहीं होती, लेकिन जहां होती है, वहां इसका मतलब समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह आपकी सेहत से सीधे जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें: क्या सेंधा नमक खाने से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

---विज्ञापन---

लाल लाइन का मतलब

अगर किसी दवा के पत्ते पर साधी लाल रंग की लाइन (Red Line on Medicine Meaning) बनी हो, तो इसका साफ मतलब ये है कि यह दवा सिर्फ डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही ली जा सकती है. आसान शब्दों में कहें तो बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं होता. यह चेतावनी मरीज के साथ-साथ फार्मासिस्ट के लिए भी होती है कि बिना पर्चे के यह दवा किसी को भी न बेचे. आमतौर पर एंटीबायोटिक (Antibiotic), तेज दर्द की दवाएं, मानसिक स्वास्थ्य और हार्मोन से जुड़ी दवाओं पर लाल लाइन होती है. गलत तरीके से इनका इस्तेमाल शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.

नीली लाइन का मतलब क्या होता है?

---विज्ञापन---

जिन दवाओं के पत्ते पर नीली लाइन (Blue Line on Medicine Meaning) बनी होती है, वह शेड्यूल G दवाओं को दर्शाती है. ऐसी दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टर की निगरानी में किया जाना चाहिए. इन दवाओं को लंबे समय तक लेने पर शरीर पर असर पड़ सकता है, इसलिए मेडिकल सुपरविजन जरूरी होता है.

हरी लाइन का मतलब क्या होता है?

हरी लाइन (Green Line on Medicine Meaning) वाली दवाएं ओवर-द-काउंटर (OTC) दवाएं मानी जाती हैं. ये आमतौर पर हल्के बुखार (Fever), सिरदर्द (Headache) या मामूली दर्द (Pain) में इस्तेमाल की जाती हैं. सामान्य रूप से इन्हें सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है.

काली लाइन का मतलब क्या होता है?

दवा के पत्ते पर काली लाइन (Black Line on Medicine Meaning) गंभीर साइड इफेक्ट (Side Effects from Medicine) की चेतावनी मानी जाती है. ऐसी दवाएं बिना सही सलाह के लेने पर शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए काली लाइन वाली दवाओं को लेते समय खास सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें:Promise Day 2026: आज है प्यार और वादों का दिन! जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन, क्या है प्रोमिस डे का असल मीनिंग

First published on: Feb 11, 2026 08:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.