Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

महिलाएं फैटी Liver कम करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया किचन में रखीं ये 3 सामग्रियां आएंगी बेहद काम

Mahila Ke Fatty Liver Hone Ke Lakshan: लिवर खून को साफ करने से लेकर पाचन तंत्र को हेल्दी रखने का काम करता है. ऐसे में जब लिवर सही तरह से काम नहीं करता है तो महिलाओं को बहुत सारी दिक्कतें होने लगती हैं. अगर आपका भी लिवर फैटी है तो आप एक्सपर्ट की बताई गई सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकती हैं.  

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 8, 2026 06:41
Mahila Ke Fatty Liver Hone Ke Lakshan
फैटी लिवर कब होता है? Image Credit- Shutterstock

Fatty Liver Home Remedies: आजकल फैटी लिवर होना काफी आम हो गया है, खासतौर से महिलाएं ज्यादा इस समस्या का सामना कर रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में इंफ्लेमेशन अगर लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहता है तो इसका असर इंसुलिन सेंसिटिविटी, मेटाबॉलिज्म और लिवर हेल्थ पर होता है. इससे बहुत सारी दिक्कत होने लगती हैं जैसे- कमजोरी, मोटापा और हार्मोनल बदलाव होना आदि. हालांकि, लिवर के फैटी होने की शुरुआत यानी ग्रेड 1 फैटी लिवर की पहचान वक्त पर करना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होगा तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है. हालांकि, सही खान-पान की मदद से लिवर हेल्थ में सुधार किया जा सकता है. साथ ही, कई आयुर्वेदिक हर्ब्स लिवर फंक्शन और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मदद कर सकते हैं. इस बारे में डॉक्टर दीक्षा भावसार (आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर) का कहना है कि अगर किचन में रखी हल्दी, काली मिर्च और नींबू का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो काफी फायदा हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- पेशाब के अपने आप निकलने का क्या कारण है? महिलाएं इन 5 संकेतों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

---विज्ञापन---

फैटी लिवर कब होता है? 

एक बीमारी में लिवर की कोशिकाओं के आसपास जरूरत से ज्यादा फैट यानी चर्बी जमा हो जाती है. कई बार यह इतनी ज्यादा हो जाती है कि लिवर काम करना बंद कर देता है. हालांकि, इसकी कई स्टेज होती हैं, जिनकी वक्त पर पहचान करना जरूरी है.  

फैटी लिवर के संकेत 

  • पेशाब और मल के रंग में बदलाव
  • पैरों या टखनों में सूजन
  • दाईं तरफ पेट या पसलियों के नीचे दर्द
  • भूख कम लगना या जल्दी पेट भरना 
  • लगातार थकान महसूस होना
  • जीभ में सूजन होना

किचन में रखी ये 3 सामग्रियां आएंगी बेहद काम 

एक्सपर्ट का कहना है कि आप किचन में रखी हल्दी, काली मिर्च और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन तीनों का सही तरीके से सेवन करने पर इम्यूनिटी मजबूत होती है, पाचन सुधरता है और कई छोटी-बड़ी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है. खास बात यह है कि ये आसानी से मिल जाती हैं, जिनका सेवन करने का कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होगा. 

---विज्ञापन---

कैसे करें सेवन?

  • एक गिलास पानी लें और गुनगुना कर लें और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें.
  • फिर इसमें एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • अब आधा नींबू का रस मिलाकर सेवन करें. आप खाली पेट या दिन में किसी भी वक्त इसका सेवन कर सकते हैं.  

किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन?

अगर आपको पित्त की समस्या, अल्सर, या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी है तो इसका नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

इसे भी पढ़ें- नाभि खिसकने के लक्षण क्या हैं? बाबा रामदेव ने बताए नाभि ठीक करने के उपाय  

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 07, 2026 06:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.