नाभि खिसकने के लक्षण क्या हैं? बाबा रामदेव ने बताए नाभि ठीक करने के उपाय  

Nabhi Ki Problem: अगर आपके लगातार पेट में दर्द है या उल्टी का मन हो रहा है तो इसे बदहजमी समझकर नजरअंदाज ना करें. कई बार ऐसा नाभि खिसकने की वजह से भी हो सकता है, जिसे इन संकेतों से पहचाना जा सकता है और घर पर ही बाबा रामदेव के द्वारा इलाज किया जा सकता है. 

Nabhi Khisakne Ke Lakshan

बाबा रामदेव के बताए नाभि ठीक करने के उपाय. Image Credit- News24

Nabhi Khisakne Ke Lakshan: कई बार पेट में दर्द होना, उल्टी का मन होना और कमजोरी महसूस होने का मतलब गलत खानपान या गैस की समस्या होना नहीं होता. अगर सही खाने के बाद भी ऐसा होता है तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसको लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि आयुर्वेद और लोक-मान्यताओं में इन लक्षणों को नाभि खिसकना भी कहा जाता है. गांवों से लेकर शहरों तक यह समस्या बहुत आम है, जिसे ठीक करने के लिए दवा की नहीं बल्कि कुछ घरेलू उपायों से भी ठीक किया जा सकता है.  

विज्ञापन
विज्ञापन

नाभि खिसकना क्या होता है?

जब शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है या ज्यादा जोर पड़ता है, तो नाभि अपनी जगह से हट जाती है. इस स्थिति को नाभि खिसकना कहा जाता है. मेडिकल साइंस में इसे कोई अलग बीमारी नहीं माना जाता, लेकिन इसके लक्षण इंसान को काफी परेशान कर सकते हैं. 

नाभि खिसकने के लक्षण

  • उल्टी आना
  • भूख ना लगना
  • कमजोरी और थकान होना
  • पेट दबाने पर दर्द बढ़ना
  • कब्ज या दस्त की समस्या होना  
  • बच्चों में चिड़चिड़ापन होना  
  • कमर या पीठ में दर्द होना

नाभि खिसकने के कारण

  • अचानक झटका लगना या गिरना
  • गलत तरीके से एक्सरसाइज करना
  • लंबे समय तक कब्ज रहना
  • कमजोरी या शरीर में पोषण की कमी होना

बाबा रामदेव के बताए नाभि ठीक करने के उपाय

  • बाबा रामदेव का कहना है कि पुरुषों की नाभि धागे से नाप लेना अच्छा है. आप नाभि पर धागा रखकर सीने पर रखें और बराबर माप लें. अगर यह बराबर आता है तो इसका मतलब है कि नाभि बिल्कुल ठीक है.
  • इसके अलावा, नाभि को सही करने के लिए आटे का दीया बीच में रख दें और ऊपर से गिलास से कवर करके रखें. ऐसा करने से नाभि अपने आप लेवल में आ जाएगी.  
  • बाबा रामदेव ने बताया है कि इसे ठीक करने के लिए गर्म पानी की थैली पेट के निचले हिस्से पर रखें और सिकाई करें. इससे दर्द और मरोड़ से काफी आराम मिलता है.
  • रोजाना सुबह खाली पेट अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें. ऐसा करने से शरीर का संतुलन और पाचन तंत्र बेहतर होगा और नाभि अपने आप ठीक हो जाएगी.
  • इसे ठीक करने के लिए लहसुन की कलियों को हल्का गर्म करके और कपड़े में बांधकर नाभि पर रख सकते हैं. ऐसा लगभग 15 मिनट तक करें, यकीनन आपको फायदा होगा. 

इसे भी पढ़ें- Cancer Disease: शरीर के इन अंगों पर सबसे पहले हमला करता है कैंसर, चौंका देंगे ये फैक्ट्स

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ