Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

कैसे पता चलेगा कि बीपी लो है? यहां जानिए Low Blood Pressure में शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं

Low BP Ke Lakshan: ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा कम हो जाए तो तबीयत बिगड़ते देर नहीं लगती है. ऐसे में यहां जानिए बीपी लो होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आने लगते हैं और बीपी लो होने पर क्या करना चाहिए.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 17, 2026 11:27
Low Blood Pressure
Low Blood Pressure: बीपी कम होने पर शरीर पर दिखने लगते हैं ये लक्षण.

Low BP Symptoms: ब्लड प्रेशर सामान्य से कम हो जाए तो इसे लो बीपी या लो ब्लड प्रेशर कहते हैं. ब्लड प्रेशर की रीडिंग 90/60 से कम होना ही लो ब्लड प्रेशर है. लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) को मेडिकल भाषा में हाइपोटेंशन कहते हैं. इसमें रक्त का प्रवाह बेहद कम हो जाता है. अक्सर इसके लक्षण एकदम से नजर नहीं आते हैं लेकिन जब आते हैं तो शरीर अत्यधिक प्रभावित हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए शरीर पर दिखने वाले कौन से लक्षण लो ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकते हैं. लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो परेशानी बढ़ने से रोकी जा सकती है.

यह भी पढ़ें – पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां क्यों आती हैं नजर? जानिए यह किस समस्या का है लक्षण

---विज्ञापन---

लो ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं

  • ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा कम होने लगे तो व्यक्ति को चक्कर आने लगता है और सिर घूमना शुरू हो जाता है.
  • व्यक्ति चक्कर खाकर अचानक कहीं भी गिर सकता है.
  • मितली आने लगती है और उल्टी आती है.
  • देखने में दिक्कत होने लगती है या धुंधला नजर आने लगता है.
  • व्यक्ति जल्दी-जल्दी सांस लेने लगता है और सांसें खोखली सी सुनाई पड़ती हैं
  • थकान महसूस होती है और लगता है कि हर समय बस बिस्तर पर ही पड़े रहें.
  • शरीर में कमजोरी महसूस होती है.
  • कंफ्यूजन होने लगती है और ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत आती है.

ब्लड प्रेशर कम होने के चेतावनी संकेत क्या होते हैं

  • हार्ट रेट धीमा या बहुत तेज हो जाता है.
  • त्वचा का रंग फीका पड़ने लगता है.
  • घुटने ठंडे पड़ जाते हैं.
  • पेशाब कम आने लगता है.

क्यों होता है ब्लड प्रेशर कम

---विज्ञापन---

ब्लड वॉल्यूम कम होने पर ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. एकदम से बहुत तेजी से खड़े होने पर शरीर दिमाग तक खून तेजी से नहीं पहुंचा पाता जिससे चक्कर आ जाता है. नर्वस सिस्टम में गड़बड़ी हो जाने पर वह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल नहीं कर पाता. दिल और फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें, कुछ दवाओं के असर से और एल्कोहल के सेवन से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है.

ब्लड प्रेशर कम होने पर क्या खाना चाहिए

  • अगर ब्लड प्रेशर कम हो जाए और सिर घूमने लगे तो ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए कुछ तरल लिया जा सकता है.
  • नमक वाली चीजें खाने पर फायदा मिलता है. चीज, ऑलिव्स या सूप वगैरह ले सकते हैं.
  • कॉफी पीने पर फायदा मिल सकता है.
  • अंडा या चिकन खाने पर शरीर को विटामिन बी12 मिलेगा जिससे हेल्दी ब्लड सेल्स बढ़ेंगी. यह लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत को दूर करता है.
  • फोलेट की कमी पूरी करने के लिए दाल या छोले खाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या फायदा होता है? यहां जानिए Raisin Water Benefit

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 17, 2026 11:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.