---विज्ञापन---

लिवर ट्रांसप्लांट कैसे होता है? डॉक्टर से जानिए Liver Transplant Surgery का रिकवरी टाइम कितना है

Liver Transplant Procedure: लिवर की बीमारियां कितनी गंभीर होने पर लिवर ट्रांसप्लांट होता है यह बता रहे हैं डॉक्टर. जानिए लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत किसे होती है, यह प्रोसीजर कैसे पूरा किया जाता है और डोनर कैसे सेलेक्ट होता है वगैरह.

---विज्ञापन---

Liver Transplant: लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी एक जिंदगी बचाने वाला प्रोसीजर है जो तब किया जाता है जब व्यक्ति का लिवर काम ना करने की कगार तक खराब हो जाता है. इस सर्जरी में डैमेज्ड लिवर को निकाल दिया जाता है और डोनर के लिवर का कुछ हिस्सा लेकर मरीज को लगाया जाता है. लिवर शरीर का वो अंग है जो खून से टॉक्सिंस को निकालता है, न्यूट्रिएंट्स को मेटाबॉलाइज करता है और प्रोटीन बनाता है. लिवर के बिना जीना मुश्किल है और इसीलिए लिवर डैमेज (Liver Damage) होने पर तुरंत इलाज की आवश्यक्ता होती है. ऐसे में लिवर ट्रांसप्लांट प्रोसीजर (Liver Transplant Procedure) क्या है, किस तरह से होता है और इसका रिकवरी टाइम कितना है, यह सभी जानिए लिवर स्पेशलिस्ट डॉ. शैलेन्द्र लालवानी से. डॉ. शैलेन्द्र ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करके लिवर ट्रांसप्लांट प्रोसीजर के बारे में जानकारी दी है.

लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी का प्रोसीजर | Liver Transplant Surgery Procedure

लिवर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. शैलेन्द्र लालवानी ने बताया कि जैसे ही लिवर सिरोसिस वाला पेशेंट उनके पास अपने डोनर के साथ आता है तो दोनों का इवैलुएशन शुरू कर दिया जाता है. पैशेंट की जांच में यह पता किया जाता है कि क्या पेशेंट को सचमुच लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत है या इसे मेडिकली मैनेज किया जा सकता है. जब लगता है कि मरीज को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत है तो डोनर का इवैलुएशन शुरू किया जाता है. डोनर के इवैलुएशन के बाद पता चलता है कि डोनर फिट है या नहीं है. दोनों की फिटनेस देखने के बाद ओथोराइजेशन कमिटी का काम शुरू होता है जिसमें कुछ पेपर वर्क होते हैं और मरीज को डोनर के साथ रिलेशन प्रूव करना पड़ता है. यह फाइल कमिटी के लिए लगाते हैं और जब कमिटी इसे अप्रूव करती है तो इसे लिवर ट्रांसप्लांट के लिए आगे बढ़ाते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – फेफड़े हेल्दी ना होने पर दिखते हैं ये 5 संकेत, चेस्ट फिजीशियन ने बताए Unhealthy Lung Symptoms

लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी में कितना समय लगता है (Liver Transplant Surgery Time)

---विज्ञापन---

लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 2 ऑपरेशन थिएटर चलाने पड़ते हैं जिसमें एक में डोनर की सर्जरी होती है और एक में मरीज की सर्जरी होती है. इसमें करीब-करीब 8 से 10 घंटे का समय लगता है.

डोनर से कितना लिवर लिया जाता है (Liver Transplant Surgery Donor)

---विज्ञापन---

डोनर का करीब 50 से 60 प्रतिशत लिवर लिया जाता है और पेशेंट को लगाया जाता है. मरीज के पुराने लिवर को पूरी तरह निकाल दिया जाता है. इसके बाद डोनर से लिया गया आधा लिवर या 50 से 60 प्रतिशत लिया गया लिवर मरीज को लगा दिया जाता है.

लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी का सक्सेस रेट (Liver Transplant Surgery Success Rate)

---विज्ञापन---

डॉक्टर का कहना है कि अपनेआप में यह एक कोम्प्लिकेटेड सर्जरी है लेकिन इसका सक्सेस रेट बहुत अच्छा है.

रिकवरी में कितना समय लगता है (Liver Transplant Surgery Recovery)

---विज्ञापन---

लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी होने के बाद डोनर को रिकवरी में 5 से 7 दिनों का समय लगता है. मरीज की रिकवरी में 2 से 3 हफ्तों का समय लगता है. जब दोनों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है तो टोटल रिकवरी टाइम 3 हफ्तों से 3 महीनों के बीच होता है. इसके बाद दोनों ही नॉर्मल रूटीन में आ जाते हैं, काम पर जा सकते हैं और पहले की तरह परिवार को समय दे सकते हैं.

लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी में कितने रुपए लगते हैं

---विज्ञापन---

भारत में लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी में 22,56,000 से 30,50,000 रुपए तक लग सकते हैं. वहीं, अलग-अलग शहरों और अस्पतलाओं में यह कीमत कम या ज्यादा हो सकती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – क्या सिर्फ कुत्ते के काटने से होता है रेबीज? जानिए Rabies होने पर शरीर में कौन से लक्षण नजर आते हैं

First published on: Sep 28, 2025 04:30 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola