हिंदी न्यूज़/हेल्थ/लिवर को सही रखने के लिए क्या खाएं? डाइटिशियन ने बताया कौन से फूड खाना हो सकता है खतरनाक
हेल्थ
लिवर को सही रखने के लिए क्या खाएं? डाइटिशियन ने बताया कौन-से फूड खाना हो सकता है खतरनाक
Liver Ko Healthy Rakhne Ke Liye Kya Kare: लिवर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि अपने आहार पर ध्यान दें, ताकि पाचन में मदद करने और टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता रहे. अगर उनकी सेहत बिगड़ जाए तो फैटी लिवर, सूजन और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.
लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए? Image Credit-Shutterstock
Share :
Foods To Avoid in Liver Disease: आजकल गलत खानपान, बाहर का तला-भुना खाना और मीठी चीजों का ज्यादा सेवन सीधे हमारे लिवर पर असर डालता है. लिवर शरीर का ऐसा अहम अंग है जो खून को साफ करने, पाचन में मदद करने और टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करता है. अगर लिवर की सेहत बिगड़ जाए तो फैटी लिवर, सूजन और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में डाइटिशियन बताते हैं कि सही खानपान अपनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि कुछ फूड्स लिवर को मजबूत बनाते हैं तो कुछ चुपचाप उसे नुकसान पहुंचाते रहते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि लिवर खराब होने पर कहां दर्द होता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं, ताकि समय रहते सही कदम उठाया जा सके. ऐसे में यह जानना जरूरी है किलिवर को हेल्दी रखने के लिए कौन-से फूड खाने चाहिए और किन फूड्स से परहेज करना चाहिए.
हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें. पालक, मेथी, सरसों और चौलाई जैसी सब्जियों को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.
लिवर के लिए आंवला बहुत ही अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, एक्सपर्ट खट्टी चीजें शामिल करने की सलाह भी देते हैं. सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है.
चुकंदर या गाजर को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इनमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और फ्लेवोनॉयड्स लिवर को बेहतर बनाते हैं. सलाद या जूस के रूप में इसका सेवन लाभकारी है.
हल्दी इनमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और फ्लेवोनॉयड्स लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं. आप इसका इस्तेमाल सलाद या जूस में कर सकते हैं.
लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले फूड्स
फ्राइड चीजें लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं. फास्ट फूड, पकौड़े, समोसे और चिप्स जैसे तैलीय लिवर पर दबाव डालते हैं और फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं.
ज्यादा मीठा खाने की वजह से भी लिवर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसमें कोल्ड ड्रिंक, मिठाइयां और प्रोसेस्ड शुगर वाले लिवर में फैट जमा कर सकते हैं. इसलिए आपको ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए.
नमक भी लिवर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है. ज्यादा नमक खाने से लिवर की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए आप खाने में कम नमक ही इस्तेमाल करें ताकि लिवर हेल्दी रखा जा सके.
पैकेज्ड फूड में प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में लिवर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. इसलिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करने से बचें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.