डायबिटीज और मोटापा कंट्रोल करने के इंजेक्शन अब मिलेंगे 900 रुपए में, 3 फार्मा कंपनियों ने लॉन्च किए कम कीमत वाली सेमाग्लूटाइड दवा

Weight Loss Injections: भारत में सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन कम कीमत पर लॉन्च किए गए हैं. इन दवाओं का उपयोग डायबिटीज और मोटापा कंट्रोल करने के लिए किया जाता है. 3 बड़ी फार्मा कंपनियों ने सेमाग्लूटाइड के अपने-अपने वर्जन लॉन्च किए हैं.

Ozempic Semaglutide

क्या है सेमाग्लूटाइड, जानिए यहां.

Weight Loss And Diabetes: भारत में कम लागत वाले सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन अब कम कीमत में उपलब्ध होंगे. सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को ओजेम्पिक (Ozempic) के नाम से भी बेचा जाता है. ऑरिजनल ड्रग का पेटेंट एक्सपायर होने के एक दिन बाद इन दवाओं को लॉन्च किया गया है. ये दवाएं भारत में डायबिटीज और मोटापा कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक नई उम्मीद हैं. भारत की मेजर फार्मासुटिकल कंपनियां, सन फार्मा, जाइडस लाइफसाइंसेज और डॉ. रेडीज लैबोरेट्रीज ने दवा के अपने वर्जन पेश किए हैं. इससे पहले नैक्टो फार्मा ने भी सिमिलर प्रोडक्ट्स लॉन्च किए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

कम कीमतों पर लॉन्च की गई दवा

सन फार्मा ने अपने इंजेक्शन 2 ब्रांड नामों से मार्केट में उतारे हैं, एक नोवेलट्रीट जो लॉन्ग टर्म वेट कंट्रोल के लिए है और 5 डोज में उपलब्ध है. दूसरा है सेमेट्रिनिटी जो उन लोगों के लिए है जो टाइप 2 डायबिटीज कंट्रोल करना चाहते हैं. नोवेलट्रीट का एक हफ्ते का ट्रीटमेंट 900 से 2000 के बीच होगा और सेमेट्रिनिटी की एक हफ्ते की लागत 750 से 1,300 की बीच होगी. जाइडस लाइफसाइंसेज ने अपना प्रोडक्ट रीयूजेबल मल्टी पेन डिवाइज में लॉन्च किए हैं जिन्हें SEMAGLYN, MASHEMA और ALTERME नामों से बेचना शुरू किया है. कंपनी का कहना है कि इन दवाओं की मासिक लागत 2,200 रुपए होगी.

सेमाग्लूटाइड क्या है

विज्ञापन

सेमाग्लुटाइड टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल करने वाली अत्यधिक प्रभावी दवा है. यह दवा GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट नामक दवाओं के वर्ग से संबंधित है. सेमाग्लूटाइड शरीर में GLP-1 नामक प्राकृतिक हार्मोन की नकल करता है और मुख्य रूप से पाचन और मस्तिष्क पर असर डालता है. इसका असर कुछ ऐसा होता है –

  • सेमाग्लूटाइड इंसुलिन को बढ़ाने का काम करता है
  • यह ग्लूकोज को कम करता है
  • भूख नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे वजन कम होने लगता है
  • यह पाचन को धीमा कर देता है जिससे खाना खाने के बाद तेजी से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है.

यह भी पढ़ें – कान की वजह से चक्कर आने का क्या मतलब होता है? यहां जानिए दोनों में क्या है संबंध

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ