Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

सिर्फ ये 1 काम करने से लिवर रहेगा हमेशा फिट, डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी ने बताया किन संकेतों से करें पहचान

Healthy Liver Sehatmand Rakhne Ke Sanket: लिवर हमारे शरीर का अहम हिस्सा माना जाता है. अगर यही खराब होने लगे तो परेशानी का सबब बन सकता है. इसलिए इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 8, 2026 11:17
Liver Kharab Hone Ke Sanket
लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? Image Credit- Freepik

Liver Kharab Hone Ke Sanket: आजकल लोगों का खानपान इतना गलत हो गया है कि लिवर में दिक्कत हो होना आम बात है. ना सिर्फ खानपान बल्कि देर रात तक जागना और स्ट्रेस लेने जैसी आदतों का सबसे ज्यादा असर हमारे लिवर फैटी होने लगता है. फैटी लिवर से कई तरह की परेशानियां होने लगती है. इंसान का पेट बाहर निकलने लग जाता है. इसको लेकर डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी का कहना है कि पेट मटके की तरह बाहर निकल जाना लिवर खराब होने का सबसे खतरनाक अंग है. ऐसे में आपको दवा के साथ साथ घरेलू ऊपर करने की भी जरूरत है. बता दें, लिवर शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने, पाचन में मदद करने और ऊर्जा बनाए रखने का काम करता है.

इसे भी पढ़ें- महिलाओं को सबसे ज्यादा होती हैं ये 5 बीमारियां, समय रहते पहचानना है जरूरी

---विज्ञापन---

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी का कहना है कि लिवर के मरीज को लगभग 2 घंटे लेटा दें और देखें उसे कितना फर्क महसूस होगा. इस दौरान आपको बेड का इस्तेमाल नहीं करना है बल्कि जमीन से जुड़ा बेड खरीदना होगा और सिर के ऊपर का हिस्सा थोड़ा ऊंचा करना होगा. आप 2 से 3 ईंट जितना सिर ऊपर उठाना होगा.

करें ये काम

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि शरीर को समय-समय पर आराम और डिटॉक्स का मौका दिया जाए. एक्सपर्ट के मुताबिक, हफ्ते में एक दिन हल्का उपवास या फलाहार करने से लिवर को काफी फायदा मिल सकता है.

---विज्ञापन---

हफ्ते में एक दिन हल्का उपवास क्यों है जरूरी?

डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी के अनुसार, जब हम लगातार भारी और तला-भुना खाना खाते हैं तो इसे लिवर को पचाने और प्रोसेस करने में दिक्कत होती है. ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और लिवर खराब होना शुरू हो जाता है. ऐसे में अगर हफ्ते में एक दिन सिर्फ फल, सलाद या हल्का खाना खाया जाए तो लिवर को आराम मिलता है और वह खुद को बेहतर तरीके से रिपेयर कर पाता है.

हल्का उपवास करने के फायदे

  • शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करना
  • पाचन तंत्र बेहतर बनाना
  • लिवर सही तरह काम करना
  • शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस होना

लिवर खराब होने के शुरुआती संकेत

लिवर खराब होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • हमेशा थकान रहना
  • भूख कम लगना
  • स्किन और आंखों का पीला पड़ना
  • पेट में सूजन या भारीपन
  • बार-बार अपच और गैस.

लिवर को स्वस्थ रखने के आसान टिप्स

  • लिवर को ठीक करने के लिए रोजाना पानी पीना जरूरी है.
  • ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए.
  • हरी सब्जियां और फल डाइट में शामिल करने चाहिए. आप मौसमी फल का इस्तेमाल करें.
  • रोजाना हल्की एक्सरसाइज करने से लिवर बेहतर होता है.

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही दिखें ये 4 संकेत तो हो जाएं सावधान, किडनी डैमेज का हो सकता है खतरा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 08, 2026 11:17 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.